Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड

उत्तराखंड धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के साथ-साथ आस्था के वैश्विक केंद्र के रूप में नई पहचान बना रहा है। चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है, जबकि जागेश्वर, त्रियुगीनारायण, कैंची धाम, धारी देवी और पूर्णागिरि जैसे प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य सरकार की धार्मिक अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और तीर्थ सुविधाओं के विस्तार का परिणाम बताते हुए उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में उत्तराखंड के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में उत्तराखंड को स्थापित करने के संकल्प के साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के विकास को गति देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

चारधाम से प्रमुख मंदिरों तक उमड़ा आस्था का सैलाब, जागेश्वर, त्रियुगीनारायण, कैंची धाम और पूर्णागिरि में रिकॉर्ड बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखण्ड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। प्रदेश में चारधाम के साथ ही अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन को उमड़ रही भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस वर्ष की पहली छमाही में ही जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) और त्रियुगीनारायण (रुद्रप्रयाग) मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या ढाई गुना बढ़ी है। जबकि पूर्णागिरी धाम (चंपावत) में लगभग डेढ़ गुना और धारी देवी (श्रीनगर) में करीब दोगुना बढ़ोत्तरी हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है। इसके लिए प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने, केदारखंड की तर्ज पर मानसखण्ड मंदिरमाला मिशन के तहत कुमाऊं के प्रमुख पौराणिक मंदिरों का विकास, तीर्थस्थलों में बुनियादी सुविधाएं, सड़कों का विकास एवं परिवहन सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

धामी सरकार की दूरदर्शिता और मजबूत प्रयासों का ही परिणाम है कि चारधाम यात्रा के साथ ही प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों में भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बना रही है। इस वर्ष 105 दिनों में 45 लाख 84 हजार 375 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग के इस वर्ष की पहली छमाही (जनवरी 26 से जून 26) रिपोर्ट के आकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो जागेश्वर (अल्मोड़ा) में 01 लाख 74 हजार 119 श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे हैं, जबकि बीते वर्ष 2025 में इस अवधि में यह संख्या 67 हजार 875 थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

पूर्णागिरि धाम में इस वर्ष जून तक 20,91,788 श्रद्धालु पहुंचे हैं, जबकि बीते वर्ष इसी अवधि में 14,35,290 यात्रियों ने दर्शन किए थे। इसी प्रकार धारी देवी में दर्शनार्थियों की संख्या 5,42,626 रही है, जबकि वर्ष 2025 में यह आंकड़ा 2,83,275 था। रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित त्रियुगीनारायण में भी श्रद्धालुओं की संख्या में खासी बढ़ोत्तरी हुई है। इस वर्ष पहली छमाही में यहां 03,40,385 श्रद्धालु पहुंचे हैं जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में भक्तों की संख्या 01,36,120 थी।

टिहरी जिले का ऋषिकेश से सटा मुनिकीरेती, तपोवन और शिवपुरी क्षेत्र पर्यटकों के आकर्षण का खास केंद्र बना हुआ है। इस वर्ष जनवरी से जून तक 15,97,439 सैलानी यहां आ चुके हैं, जबकि बीते वर्ष यह आंकड़ा 13,62,600 था। इसी प्रकार रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर, टिहरी जिले में सुरकंडा देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।

यमुनोत्री में टूटा पुराना रिकॉर्ड
उत्तरकाशी जनपद में स्थित यमुनोत्री धाम की यात्रा कठिन होने के बावजूद यहां इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस यात्राकाल में दो अगस्त तक 06 लाख 54 हजार 958 यात्री माँ यमुना जी के दर्शन कर चुके हैं। धाम के इतिहास में यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पूर्व 2025 में 06 लाख 44 हजार 637, 2024 में 05 लाख 15 हजार 067, 2023 में 05 लाख 60 हजार 918, 2022 में 06 लाख 21 हजार 504, 2021 में 33 हजार 331 तीर्थयात्री यहां पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

बद्रीनाथ यात्रा बनाएगी कीर्तिमान
बद्रीनाथ यात्रा विगत 31 जुलाई को 100 दिन पूर्ण कर चुकी है। इस अवधि में 15 लाख 52 हजार 021 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जबकि बीते वर्ष इसी अवधि में 12 लाख 40 हजार 408 यात्रियों ने दर्शन किए थे। इस प्रकार बीते वर्ष के मुकाबले दर्शनार्थियों की संख्या 03 लाख 11 हजार 613 अधिक रही है।

आदि कैलाश यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि
पिथौरागढ़ जनपद में स्थित श्री आदि कैलाश धाम में भी दर्शनार्थियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि हुई है। दो माह में ही 52,441 श्रद्धालु भोले के दरबार में शीश नवा चुके हैं। फिलहाल मानसून के चलते एक जुलाई से यात्रा को विराम दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

बता दें कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद आदि कैलाश दर्शनार्थियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 से पहले यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 2000 से भी कम थी। वर्ष 2023 से भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2023 में 10025, 2024 में 29352 और 2025 में 36526 यात्री आदि कैलाश दर्शन को पहुंचे हैं। इस वर्ष एक मई को आदि कैलाश यात्रा शुरू हुई थी और दो माह में ही 52441 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

कैंची धाम में आस्था का सैलाब
नैनीताल जनपद में स्थित कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां इस वर्ष जनवरी से जून तक 24 लाख 34 हजार 507 यात्री बाबा श्री नीब करौरी महाराज के दर्शन को पहुंचे हैं। इनमें जून माह में सर्वाधिक 08 लाख, 66 हजार श्रद्धालु पहुंचे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विजन के अनुरूप हम उत्तराखण्ड को दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस संकल्प को साकार करने के लिए राज्य के प्रमुख और प्राचीन मंदिरों के विकास किया जा रहा है। तीर्थस्थलों में बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CharDhamYatra #Devbhoomi #DevbhoomiUttarakhand #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #Uttarakhand Temple #UttarakhandMorningPost

Related Stories

गौला नदी में छात्र की तलाश करती एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में युवती की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लापता हवलदार पंकज के परिजनों और अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
IMG-20260816-WA0018 Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गौला नदी में छात्र की तलाश करती एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

  • सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में युवती की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लापता हवलदार पंकज के परिजनों और अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,152)
  • उधमसिंह नगर (1,319)
  • क्राइम (3,471)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (447)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (702)
  • देहरादून (11,072)
  • नैनीताल (6,464)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,144)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि