Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- युवक ने पहले पत्नी और फिर उसके प्रेमी का किया कत्ल ,पढ़िए सनसनीखेज खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून- युवक ने पहले पत्नी और फिर उसके प्रेमी का किया कत्ल ,पढ़िए सनसनीखेज खुलासा

Mohan Chandra Joshi December 7, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस ने महिला व युवक की हत्या का किया पर्दाफाश ,चौंकाने वाला हुआ खुलासा।

पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंधों के चलते पति ने अपनी प्रेमिका के साथ पहले अपनी पत्नी और बाद में पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपित ने 16 नवंबर को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, लेकिन 20 दिनों बाद भी इसकी कानों कान खबर नहीं हुई। आरोपित ने जब पत्नी के प्रेमी को मारा तब दोनों हत्याओं संबंधी पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपी पति व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी का शव अभी बरामद नहीं हो पाया है।
अभियुक्त गणों के निशादेही पर गुमशुदा मृतक का शव एवं मोबाइल फोन तथा अन्य सामान बरामद व पूछताछ मे हत्या का खुलासा-

विदित है कि दिनांक 03-12-2 को वादी आलम पुत्र हनीफ निवासी पीठलाली गली थाना सेलाकुई जनपद देहरादून मूल निवासी ग्राम अम्हेडा थाना हलदौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ने थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर दी कि मेरा भांजा अरमान पुत्र मुन्नू उम्र 18 वर्ष निवासी पीठलाली गली थाना सेलाकुई जनपद देहरादून मूल निवासी ग्राम अम्हेडा थाना हलदौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश दिनांक 02-12-21 को दोपहर 2:00 बजे घर से मोटर साईकल नम्बर Uk16D-5885 से देहरादून अपना सामान लेने के लिये गया था जो अब तक घर वापस नही आया है।

उपरोक्त सूचना पर तत्काल दिनांक 03-12-21 को गुमशुदा अरमान उपरोक्त की गुमशुदगी अंकित की गयी तथा गुमशुदा के सम्बन्ध मे तलाश हेतु सूचना व गुमशुदा के फोटो सहित जनपद के सभी थानो व डीसीआरबी को इस्तिहार जारी किये गये! साथ ही गुमशुदा के मोबाईल फोन की लोकेशन व सीडीआर प्राप्त कर लोकेशन के आधार पर 150 सीसीटीवी कैमरो की मदद से गुमशुदा की तलाश की गयी! पुलिस उपमहानिरीक्षक , पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा गुमशुदा अरमान की तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के निकट सर्वेक्षण में गुमशुदा अरमान की तलाश हेतु थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा थाने पर एक पुलिस टीम का गठन कर संभावित स्थानों व आने जाने वाले रास्तो पर चैकिंग हेतु रवाना किया गया तथा पुलिस टीम का स्वयं नेतृत्व करते हुए दिनांक 04-12-21 को गुमशुदा अरमान के मोबाइल फोन की सीडीआर प्राप्त की गई सीडीआर वह लोकेशन का अवलोकन करने से जानकारी प्राप्त हुई कि गुमशुदा अरमान का मोबाइल फोन 2 दिसंबर को ही 14:00 बजे के आसपास बंद हो गया था लोकेशन के आधार पर गुमशुदा अरमान की अंतिम लोकेशन टर्नर रोड थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में आई जिसमें गुमशुदा अरमान को आईएसबीटी आशा रोड़ी चेकपोस्ट तथा अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरौ को चैक करते हुए गुमशुदा की मोटरसाइकिल की भी तलाश की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का जिक्र, सीएम धामी ने कहा- गौरव का विषय

प्राप्त सीडीआर में गुमशुदा अरमान द्वारा अंतिम कॉल एक संदिग्ध नंबर किया जाना पाया गया जिस पर उपरोक्त संदिग्ध व्यक्ति से जानकारी प्राप्त की गई और वार्ता की गई तो फोन पर वार्ता करते हुए व्यक्ति ने बताया कि मैं शंकरपुर सहसपुर में किराए पर रहता था मुझे 2 दिसंबर को सेलाकुई से एक लड़का छोटा हाथी से छोड़ने के लिए देहरादून आईएसबीटी तक आया था मैं उसे नहीं जानता हूं और अपने आप को लखीमपुर खीरी में होना बताया उपरोक्त व्यक्ति द्वारा बताए गये पते शंकरपुर सहसपुर मैं जाकर जानकारी की गई तो वहां पर किसी भी व्यक्ति द्वारा 2 दिसंबर को कमरा खाली करके जाने का मामला सामने नहीं आया। संदिग्धता प्रतीत होने पर उपरोक्त संदिग्ध नंबर की लोकेशन निकाली गई तो इसकी लोकेशन भी टर्नर रोड थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में आई जिस पर मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर टर्नर रोड थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र मे जाकर दबिश दी गई और एक संदिग्ध व्यक्ति मुशीर अली पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम मूढा सवामामपुर पोस्ट व थाना गोला जिला लखीमपुरखीरी उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष को पकड लिया।

  • पूछताछ का विस्तृत विवरण


पकडे गये मुशीर अली उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मैं शंकरपुर सहसपुर में लगभग डेढ़ वर्ष से किराए पर रहता था मैं कपड़े की दुकान चलाता था मेरी पत्नी सर्फूनिशा का एक सडक दुर्घटना चोट लग गई थी और वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी मेरे तीन बच्चे थे मेरी जान पहचान बबली बानो पुत्री ईनाम अली निवासी मोहल्ला बेगम बाग जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से हुई थी मैंने निकाह कर लिया था और तब मैं और मेरी पहली पत्नी सरफु निशा और मेरे बच्चे तथा बबली बेगम शंकरपुर में ही किराए में रहने लगे और मैं दुकान पर काम करने के लिए जाने लगा हमारे घर के आस-पास प्रेशर कुकर ठीक करने वाला एक लड़का जिसका नाम अरमान था वह भी आता जाता था और उसकी जान पहचान मेरी पत्नी बबली बानो से हो गई थी अरमान का अक्सर मेरे पीठ पीछे मेरी पत्नी बबली बानो से मिलना जुलना था इस बात को लेकर मैंने अपनी पत्नी बबली बानो को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी और मेरी पहली पत्नी सर फूल निशा से भी झगड़ा करती थी बच्चों को मारती थी जिस पर मेरी पहली पत्नी शरफू निशा मेरे तीन बच्चो सहित अपने मायके चली गई मेरी पत्नी बबली बानो की दोस्ती किरण साहनी नाम की लडकी निवासी बिंदाल पुल देहरादून के साथ थी मैंने भी उससे जान पहचान निकाली और दोस्ती कर ली किरण साहनी को अरमान भी जानता था मैंने 12 नवंबर 2021 को शंकरपुर सहसपुर से कमरा खाली कर दिया और मैं मुस्लिम कॉलोनी गली नंबर 2 टर्नर रोड देहरादून में किराए पर रहने लगा तब मेरी दूसरी पत्नी बबली बानो के साथ किरण साहनी भी कमरे पर आने लगी और मै किरन साहनी से प्यार करने लगा और किरन साहनी भी मुझे चाहने लगी। मेरी पत्नी बबली बानो और अरमान की अवैध संबंध थे जिससे मुझे काफी खुंदक थी तब मैंने और किरण साहनी ने मिलकर लगभग 20 दिन पहले बबली बानो को टर्नर रोड क्लिमेंट टाउन में किराए के कमरे पर मार कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को मैंने और किरण साहनी ने मिलकर देहरादून से हरिद्वार टवेरा गाड़ी में ले जाकर पिरान कलियार रोड के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था हमने जब बबली बानो की हत्या की थी तब मैंने उसकी हत्या की वीडियो भी बनाई है जो मेरे मोबाइल फोन में है उसके बाद अरमान मेरे से व किरण साहनी से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था और मेरी दूसरी पत्नी बबली बानो के बारे में जानकारी कर रहा था अरमान के किरण साहनी से भी संबंध थे मैं काफी खुंदक में था कि बबली बानो के चक्कर में मेरी पहली पत्नी बच्चो सहित मुझे छोड़ कर चली गई बबली बानो के अरमान के साथ अवैध संबंधों के चलते मैंने उसकी भी हत्या कर दी और अब अरमान किरण साहनी से भी संपर्क करने की कोशिश कर रहा है मुझे शक था कि अरमान को मेरी पत्नी बबली बानो के बारे में पता चल गया तो वह सभी को बता देगा कि मैंने उसकी हत्या कर दी है सयोंगवश दिनांक 02 दिसंबर 2021 को अरमान ने मुझे फोन किया और मिलने के लिए कहा मैंने किरण साहनी से बात की और अरमान को भी रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया उसके बाद मैंने अरमान को देहरादून बुला दिया जो दिन के समय करीब 2:00 बजे के आसपास अरमान मेरे किराए के कमरे टर्नर रोड देहरादून आया प्लान के मुताबिक मैंने अरमान को अपने किराए के कमरे में अंदर बुलाया और उसको किरण के साथ बात करने के लिए छोड़ दिया मैं बाहर चले गया मैं तुरंत बाद अंदर गया और मैंने ईंट का अध्धा अरमान के सिर पर मारा जो नीचे फर्श पर गिर गया तब मैंने और किरण साहनी ने बिस्तर की चादर से अरमान का गला घोटा और उसकी भी हत्या कर दी हत्या करने के बाद मैंने और किरण ने अरमान के शव को उसी चादर में लपेटकर एक प्लास्टिक के कट्टे में रखकर दिन के समय ही अपनी टवेरा गाड़ी में रख कर अरमान के शव को देहरादून से नेपाली फार्म तिराहा होते हुए पुराने पुल के नीचे फेंक दिया और हम वापस आ गए अरमान का मोबाइल फोन किरण साहनी को देकर मैंने कमरे से भेज दिया था और मैं गाड़ी लेकर इधर-उधर घूम रहा था कि आज पुलिस ने मुझे पकड़ लिया।

  • पूछताछ का विवरण:
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: जापानी-जर्मन भाषा व बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण पर जोर, डीएम ने दिए निर्देश


अभियुक्त से पूछताछ के पश्चात अभियुक्त की निशानदेही पर गुमशुदा अरमान उम्र 18 वर्ष के सबको थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत नेपाली फॉर्म तिराहा से आगे जंगल झाड़ियों से बरामद किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर ही अभियुक्त के किराए के कमरे से घटना में प्रयुक्त टवेरा कार गुमशुदा अरमान की मोटरसाइकिल तथा अमित का मोबाइल जिसमें मृतका बबली बानो की घटना करते समय वीडियो बनाई है को कब्जे में लिया गया तथा अभियुक्त मुशीर अली को मौके से एवं अभियुक्ता किरण साहनी को भी बिंदाल पुल के पास से धारा 302 /201 /34 भादवी के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्ता के कब्जे से मृतक अरमान का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त टवेरा कार गुमशुदा की मोटरसाइकिल एवं अन्य दस्तावेज तथा मृतक के शव से प्राप्त प्लास्टिक के कट्टे घटना में प्रयुक्त चादर आदि समस्त सामान एवं अभियुक्त गण के कब्जे से कुल 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए । थाना सेलाकुई पर पंजीकृत गुमशुदा अरमान की गुमशुदगी को अपराध क्रमांक पर लाकर अंतर्गत धारा 302/201/34 भा द वि के अंतर्गत विवेचना की जा रही है। मृतक अरमान के शव को सव को कब्जे पुलिस में लेकर थाना रायवाला पुलिस द्वारा पंचायत नामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है तथा अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अपनी पत्नी बबली बानो की हत्या टर्नर रोड देहरादून में किया जाना बताया गया और साहू को पिरान कलियर हरिद्वार में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंकना बताया गया है जिस संबंध में संबंधित थानों से संपर्क कर अग्रिम आवश्यक अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है । अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Crime News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून देहरादून ब्रेकिंग देहरादून- युवक ने पहले पत्नी और फिर उसके प्रेमी का किया कत्ल पढ़िए सनसनीखेज खुलासा

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

  • लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

  • मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

  • बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,607)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,523)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,300)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की