Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- डबल मर्डर का खुलासा , पढ़िए नौकर के दोस्त ने इस वजह से दिया था हत्याकांड को अंजाम
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून- डबल मर्डर का खुलासा , पढ़िए नौकर के दोस्त ने इस वजह से दिया था हत्याकांड को अंजाम

Mohan Chandra Joshi October 2, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून– राजधानी के धौलास गांव में हुए डबल मर्डर का पर्दाफाश हो गया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि धौलास गांव के इस आलीशान बंगले में काम करने वाले नौकर राजकुमार उर्फ श्याम थापा का दोस्त ही निकला। राजकुमार को ठिकाने लगाकर उसकी नौकरी पाने की चाह में दोहरा हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

पुलिस करीब 60 घंटे बाद हत्या की गुत्थी को सुलझाने में आखिरकार सफल हुई। पुलिस को पहले मृतका के पति सुभाष शर्मा को शक के घेरे में लिया हुआ था। लेकिन कई बार पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से ही स्पष्ट हो गया था कि घटना में उन्नति शर्मा के पति सुभाष शर्मा का हाथ नहीं है। इसके बाद पुलिस ने नौकर राजकुमार के नजदीक रहने वाले व्यक्तियों का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने राजकुमार के दो जानने वालों का रिकार्ड निकाला और उन्हें गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू की।

एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में मारा गया राजकुमार उर्फ श्याम थापा मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और उसी का एक साथी आदित्य जो कि इसी गांव के निचले इलाके में झोपड़पट्टी में रहता है वह राजकुमार की जगह पर आलीशान बंगले में नौकरी पाना चाहता था राजकुमार को बंगले में नौकरी के बदले ₹25000 प्रतिमाह मिलते थे, लिहाजा उसने राजू की हत्या की साजिश को अंजाम दिया। इस दौरान राजकुमार की हत्या करते समय अचानक बंगले की मालकिन उन्नति शर्मा भी पहुंच गई लिहाजा आरोपी ने उन्नति को भी मौत के घाट उतार दिया।

पढ़िए पूरा घटनाक्रम—

29-09-2021 को श्री सुभाष शर्मा निवासी: ग्राम धौलास, प्रेमनगर के द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना दी कि उनकी पत्नी उन्नति शर्मा तथा उनका नौकर श्याम उर्फ राजकुमार थापा नहीं मिल रहे हैं। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय चीता कर्मचारीगणो के श्री सुभाष शर्मा के निवास पर पहुंचे तथा श्री सुभाष शर्मा से आवश्यक जानकारी लेते हुए उनके घर के आस-पास उन्नति शर्मा तथा नौकर श्याम उर्फ राजकुमार थापा की खोजबीन की गयी, खोजबीन के दौरान पुलिस टीम को उक्त दोनो गुमशुदा लोगो के शव घर के पीछे किचन के पास पन्नी से ढककर छिपाये हुए मिले।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

जांच में सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन के दौरान पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की फुटेज प्राप्त हुई, जिनके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। घटना के सम्बन्ध में वादी श्री सुभाष शर्मा से पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि आदित्य नाम का एक लडका कुछ दिन पूर्व उनके घर पर नौकरी मागने के लिये आया था, परन्तु उन्नति शर्मा द्वारा घर पर पूर्व से ही एक नौकर श्याम उर्फ राजकुमार थापा के होने तथा किसी अन्य व्यक्ति की आवश्यकता न होने की बात कहकर उसे मना कर दिया और उसे कहीं और काम दिलाने की बात कही। पुलिस टीम द्वारा आदित्य के सम्बन्ध में आस-पास के लोगो से जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि आदित्य के द्वारा अपने रिश्तेदारो व अन्य लोगो से काफी पैसे उधार लिये गये है तथा आर्थिक तंगी के कारण उसके द्वारा पूर्व में भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था। घटना के बाद दिनाँक 30-09-2021 को वह बीमारी का बहाना बनाकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल में भर्ती हुआ था।

जहां से वह दूसरे दिन दिनाँक: 01-10-2021 को डिस्चार्ज हो गया। सीसीटीवी फुटेजो से प्राप्त संदिग्ध हुलिये का आदित्य के हुलिये से मिलान करने पर वह उससे मिलता जुलता प्रतीत हुआ। जिस पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्धता के आधार पर आदित्य को हिरासत में लिया गया। आदित्य से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दिनाँक: 29-09-2021 को श्रीमती उन्नति शर्मा व उनके नौकर श्याम उर्फ राजकुमार थापा की हत्या करना स्वीकार किया गया। जिस पर अभियुक्त को दिनाँक: 01-10-2021 की रात्रि को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड को श्री सुभाष शर्मा के घर के पीछे जंगल से तथा अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहने गये कपड़ो को अभियुक्त के घर के पास से बरामद किया गया। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्त आदित्य द्वारा बताया गया कि मैं अपने घर पर अपनी माताजी के साथ रहता हूँ। पूर्व में मैं गढीकैंट में किराये के मकान में रहकर आर्मी में जाने की तैयारी करता था। कोटद्वार में आर्मी की भर्ती के दौरान मैने दौड पास कर ली थी, परन्तु हाथ में टेनट्यूड कट होने के कारण मैं मेडीकल मे बाहर हो गया। उसके पश्चात मैने गढी कैंट का मकान छोड दिया और खबडवाला में पट्टे की भूमि पर टीन शेड लगाकर अपनी मां के साथ रहने लगा। पूर्व में एक बार मैने उन्नति शर्मा के घर चार से पांच दिन तक काम किया, जहां से मुझे 500 ₹ प्रतिदिन के हिसाब से पैसे मिले। उसके पश्चात मै दोबारा उन्नति शर्मा के घर पर गया, और उनसे घर पर काम देने की बात कही तो उन्नति शर्मा द्वारा बताया गया कि हमारे घर पर काफी समय से श्याम उर्फ राजकुमार थापा नौकर का काम करता है और हमे अभी किसी अन्य काम वाले की आवश्यकता नही है। फिर उसके बाद दिनाँक: 26-09-2021 को मैं पुन: काम मांगने के सिलसिले में मै उन्नति शर्मा से मिलने के लिये उनके घर पर गया और गेट से उन्नति शर्मा को फोन किया तो उन्होने मेरा फोन नहीं उठाया। इसी दौरान नौकर श्याम थापा गेट पर आया और उन्नति शर्मा को घर के बाहर आदित्य के आने की सूचना दी। उन्नति शर्मा द्वारा पुन: मुझे घर पर कोई काम न होने समबन्ध में बताते हुए फुलसैनी में एक दुकान में काम दिलाने की बात कही गयी तथा वह मुझे उक्त दुकानदार के पास लेकर गयी। दुकानदार द्वारा मुझे बताया गया कि वह मुझे रहने के लिये अपने स्टोर में ही एक बेड दे देगा, परन्तु मेरे द्वारा उसे बताया गया कि मेरे साथ मेरी माताजी भी रहती हैं, जिस कारण मै उक्त स्टोर में नही रूक सकता, जिसके पश्चात हम फुलसेनी से वापस आ गये। उसके बाद से ही मुझे लगने लगा कि जब तक मैडम उन्नति शर्मा के घर पर उनका नौकर श्याम उर्फ राजकुमार थापा तब तक मुझे उसे घर में कोई काम नहीं मिल सकता। जिस पर मैने श्याम थापा को रास्ते से हटाने के लिये उसकी हत्या की योजना बनाई और योजना के मुताबिक दिनांक: 29-09-2021 को प्रात: 04ः00 बजे मैं घर से पैदल चलकर जंगल के रास्ते होते हुए उन्नति शर्मा के बंगले के पास पहुचा तथा वहा से मैने बगले का गेट फांदकर घर के परिसर में प्रवेश किया। परिसर में आने केे बाद मैं किचन के रास्ते घर के अन्दर जाने का प्रयास कर ही रहा था कि मुझे किचन के बाहर श्याम उर्फ राजकुमार थापा मिल गया, इससे पहले कि श्याम मुझसे कुछ कह पाता मैने बिना देरी किये वहीं जमीन पर पडी एक लोहे की राड उठाकर उसके सिर पर उससे दो बार प्रहार किया, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। इसी दौरान घर की मालकिन उन्नति शर्मा किचन से बाहर आयी तो मैं दीवार की आड में छिप गया, उन्नति शर्मा नौकर श्याम थापा की हालत देखकर चिल्लाई इसी दौरान उसने मुझे भी देख लिया था और वापस घर के अन्दर जाने के लिये वह जैसे ही मुडी तो मेरे द्वारा लोहे की रॉड से उसके सिर के पिछले हिस्से में वार किये गये जिससे वह वहीं नीचे गिर गयी। उसके बाद मैने दोनो का गला दबाकर यह सुनिश्चित किया कि वह दोनो मर गये हैं और लोहे की रॉड को वही से पीछे जंगल की ओर फेक दिया। उक्त दोनो शवों को मैने पास मे पडी चमकीली पन्नी से ढक दिया और दीवार फांदकर मैं वहां से जगल के रास्ते होते हुए अपने घर वापस आ गया। घर पर मैने अपने कपडे बदले और उन कपडों को एक पालीथीन में डालकर घर के पास ही छुपा दिया। अगले दिन जैसे ही मुझे आभास हुआ कि पुलिस को घटना की जानकारी हो गयी है तो बचने के लिये योजनाबद्ध तरीके से मैं खून के दस्त लगने का बहाना बनाकर 108 के माध्यम से दून अस्पताल में भर्ती हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

बरामदगी:

01: घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक लोहे की रॉड
02: घटना के दौरान पहने हुए कपडे व जूते

पर्यवेक्षण अधिकारी:-

01: श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक नगर
02: श्री दीपक सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर
03: श्री नरेन्द्र पंत, क्षेत्राधिकारी मसूरी

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट

पुलिस टीम:-

01: श्री रविन्द्र यादव, प्रभारी निरीक्षक एसओजी देहरादून
02: श्री कुलदीप पंत, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
03: श्री धर्मेन्द्र रौतेला, थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन
04: उ0नि0 नरेश राठौर, साइबर सेल
05: उ0नि0 कोमल सिंह रावत, व0उ0नि0 प्रेमनगर
06: उ0नि0 प्रदीप सिंह रावत, चौकी प्रभारी झाझरा
07: उ0नि0 विकेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी बिधौली
08: उ0नि0 सन्दीप कुमार, थाना प्रेमनगर
09: का0ं नरेन्द्र रावत, कां0 सोहन बडोली,कां0 प्रदीप कुमार, कां0 460 प्रदीप कुमार, कां0 चालक लोकेश थाना प्रेमनगर
10: कां0 नवीन, कां0 देवेन्द्र, कां0 अरशद, कां0 ललित, कां0 विपिन राणा, कां0 पंकज, कां0 अमित, कां0 किरण, कां0 आशीष शर्मा (एसओजी)
11: कां0 दीपक चौहान थाना सेलाकुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police देहरादून- डबल मर्डर का खुलासा नौकर के दोस्त ने दिया था हत्याकांड को अंजाम-पढ़िए वजह पढ़िए नौकर के दोस्त ने इस वजह से दिया था हत्याकांड को अंजाम

Related Stories

देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सफाई कर्मचारियों के कल्याण को लेकर समीक्षा बैठक करते आयोग अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
उत्तरकाशी में ट्रेकर्स के रेस्क्यू अभियान में जुटी SDRF टीम Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
वर्ल्डस्किल्स-2026 में रजत पदक जीतने वाले उत्तराखंड के सानिया जोशी और पार्थ वोहरा वर्ल्डस्किल्स-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

वर्ल्डस्किल्स-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

  • देहरादून में सफाई कर्मचारियों के कल्याण को लेकर समीक्षा बैठक करते आयोग अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

  • उत्तरकाशी में ट्रेकर्स के रेस्क्यू अभियान में जुटी SDRF टीम Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट

  • वर्ल्डस्किल्स-2026 में रजत पदक जीतने वाले उत्तराखंड के सानिया जोशी और पार्थ वोहरा वर्ल्डस्किल्स-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    वर्ल्डस्किल्स-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (289)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,611)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,523)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,303)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट वर्ल्डस्किल्स-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक वर्ल्डस्किल्स-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान