Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 98.22% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 98.22% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत देहरादून में मतदाता सत्यापन अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। अब तक 98.22 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 2.06 लाख से अधिक मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।
Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
बैठक में समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान।

देहरादून में पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते डीएम डॉ आशीष चौहान

ख़बर शेयर करें -

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक, 2.06 लाख से अधिक मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूर्ण

देहरादून, 19 जून 2026: जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के सफल सम्पादनार्थ जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय देहरादून में राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, मंत्रियों, प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, मतदाता गणना प्रपत्र वितरण, डिजिटाइजेशन कार्य तथा राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-1 एवं बीएलए-2 की स्थिति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न करना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने तथा मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने एवं समय पर उपलब्ध कराने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक मतदान स्थल पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए-2 की नियुक्ति की जा रही है। बैठक में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1,847, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 1,765, तथा सीपीआई(एम) द्वारा 463 बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने अन्य राजनीतिक दलों से भी बीएलए-1 एवं बीएलए-2 की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं। इसके उपरांत 14 जुलाई को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा तथा दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर 15 सितम्बर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 13,76,813 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 17 जून 2026 तक 13,52,297 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 98.22 प्रतिशत है। साथ ही 2,06,444 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
विधानसभावार समीक्षा में चकराता विधानसभा में सर्वाधिक 99.46 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण दर्ज किया गया, जबकि मसूरी विधानसभा में 99.83 प्रतिशत वितरण कार्य पूर्ण हो चुका है। जनपद में कुल 1,881 बीएलओ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में कार्यरत हैं।
बैठक में बताया गया कि जिन मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें बीएलओ के माध्यम से प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे मतदाता जो अपने पते पर उपलब्ध नहीं मिल रहे हैं, उनके संबंध में बीएलओ द्वारा नियमानुसार सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी। जिन मतदाताओं तक गणना प्रपत्र नहीं पहुँच पाया है, उनके संबंध में स्थानीय जांच के आधार पर कारणों का अभिलेखीकरण करते हुए अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट प्रविष्टियों की सूची तैयार कर सार्वजनिक की जाएगी।
विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित शिकायतों एवं जानकारी के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम/हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्प डेस्क के दूरभाष नंबर 0135-1950 एवं 0135-2726066 तथा मोबाइल नंबर 8273702146 पर संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), निर्वाचन से जुड़े अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, सीपीआईएम से अनंत आकाश, बीएसपी से सत्येन्द्र सिंह, सतेन्द्र चौपड़ा, बीजेपी से अरविन्द जैन, उमेश तिवारी, संदीप मुखर्जी, सत्यपाल, आम आदमी पार्टी से चौधरी रविन्द्र कुमार, अशोक सेमवाल, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली आदि उपिस्थत रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #DMAshishChauhan #DMDehradun #ElectionUpdate #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #VoterListRevision

Related Stories

उत्तराखंड में 5,222 पदों पर सरकारी भर्ती की तैयारी से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 5,222 पदों पर भर्ती की तैयारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 5,222 पदों पर भर्ती की तैयारी

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
बेसहारा महिला के साथ अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़ी घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Crime: बेसहारा युवती से दरिंदगी, आठ माह की गर्भवती मिली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Crime: बेसहारा युवती से दरिंदगी, आठ माह की गर्भवती मिली

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
उत्तराखंड के जंगल में भालू की मौजूदगी दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
हल्द्वानी रामपुर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत और दो घायल होने की दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने का शासनादेश। Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
बागेश्वर के बैजनाथ क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड की प्रतीकात्मक तस्वीर। Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Bageshwar News: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 5,222 पदों पर सरकारी भर्ती की तैयारी से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 5,222 पदों पर भर्ती की तैयारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 5,222 पदों पर भर्ती की तैयारी

  • बेसहारा महिला के साथ अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़ी घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Crime: बेसहारा युवती से दरिंदगी, आठ माह की गर्भवती मिली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Crime: बेसहारा युवती से दरिंदगी, आठ माह की गर्भवती मिली

  • उत्तराखंड के जंगल में भालू की मौजूदगी दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

  • हल्द्वानी रामपुर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत और दो घायल होने की दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

  • उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने का शासनादेश। Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (649)
  • उत्तरकाशी (295)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,992)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,580)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (770)
  • देहरादून (11,481)
  • नैनीताल (6,647)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (319)
  • बागेश्वर (992)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,245)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,177)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (537)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 5,222 पदों पर भर्ती की तैयारी Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 5,222 पदों पर भर्ती की तैयारी Crime: बेसहारा युवती से दरिंदगी, आठ माह की गर्भवती मिली Crime: बेसहारा युवती से दरिंदगी, आठ माह की गर्भवती मिली Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी