Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: ‘सशक्त बहना उत्सव’ से 3 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’, CM धामी ने बढ़ाया मातृशक्ति का हौसला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: ‘सशक्त बहना उत्सव’ से 3 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’, CM धामी ने बढ़ाया मातृशक्ति का हौसला

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों को बाजार और बेहतर आय के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इन्हें व्यापक बाजार से जोड़ना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। पिछले तीन वर्षों में 95 विकासखंडों में 4,480 स्टॉलों के माध्यम से करीब 12.50 करोड़ रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई है। प्रदेश में तीन लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।
Mohan Chandra Joshi August 24, 2026
देहरादून में सशक्त बहना उत्सव’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

सशक्त बहना उत्सव’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

तीन साल में 4,480 स्टॉल से 12.50 करोड़ रुपये के उत्पादों की बिक्री, महिला समूहों को बाजार से जोड़ने पर जोर

देहरादून, 24 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ एवं अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार राखियों और विभिन्न स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश के सभी जनपदों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व ही ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ शुरू किया जाएगा और इसे पखवाड़े के रूप में आयोजित किया जाएगा। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए अधिक समय और बेहतर बाजार उपलब्ध होगा तथा उनकी आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

विभिन्न जनपदों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ी महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के प्रयासों से उन्हें आजीविका के नए अवसर मिल रहे हैं और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। उनके द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को भी व्यापक बाजार और नई पहचान मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इन स्टॉलों से खरीदारी कर महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यही ‘वोकल फॉर लोकल’ की वास्तविक भावना है। स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम अपनी मातृशक्ति के परिश्रम और हुनर को सम्मान देने के साथ ही राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति राज्य की सामाजिक और आर्थिक प्रगति की मजबूत आधारशिला है। राज्य की महिलाएं परिवार संभालने के साथ खेती, पशुपालन और विभिन्न आजीविका गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज वे अपने कौशल, परिश्रम और उद्यमशीलता के बल पर सफल उद्यमी के रूप में भी आगे बढ़ रही हैं। हमारी माताएं और बहनें केवल अपने परिवार को ही सशक्त नहीं बना रही हैं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को देश के विकास का प्रमुख आधार बनाया गया है। उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और लखपति दीदी अभियान जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी मातृशक्ति को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ की शुरुआत इस उद्देश्य से की थी कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उत्पाद घर और गांव तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें व्यापक बाजार, उचित मूल्य और नई पहचान मिले। आज प्रदेश में 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं, जिनसे 5 लाख 20 हजार से अधिक ग्रामीण परिवार जुड़े हुए हैं। इन समूहों को मजबूती प्रदान करने के लिए 8 हजार से अधिक ग्राम संगठन और 615 क्लस्टर लेवल फेडरेशन भी कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत प्रत् पिछले तीन वर्षों में प्रदेश के 95 विकासखंडों में 4,480 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से लगभग 12 करोड़ 50 लाख रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई है। अवसर और बाजार मिलने पर महिलाएं अपनी आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ ही प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए मजबूत विपणन व्यवस्था विकसित की जा रही है। प्रदेश में 49 ग्रोथ सेंटर, 17 सरस सेंटर, 33 नैनो पैकेजिंग यूनिट और 8 बेकरी यूनिट स्थापित की गई हैं। यात्रा मार्गों पर 110 बिक्री केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। सचिवालय सहित विभिन्न स्थानों पर स्थायी बिक्री केंद्रों तथा राज्य स्तरीय सरस मेलों के माध्यम से भी महिला समूहों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश में 3 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी नई पहचान बना चुकी हैं। अब ‘सशक्त बहना उत्सव’ का विस्तार कर इसे ‘सशक्त बहना बाजार’ के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को पर्यटन स्थलों, धार्मिक यात्रा मार्गों, रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट तथा होटल-रिसॉर्ट तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ की पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ई-कॉमर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा जा रहा है। महिलाओं को गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, लेबलिंग, डिजिटल भुगतान और विपणन का प्रशिक्षण देकर उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया है। महिलाओं की सुरक्षा और समान अधिकारों की दिशा में समान नागरिक संहिता लागू करना भी महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव झरना कमठान, अनुराधा पाल, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #DehradunNews #LakhpatiDidi #UttarakhadNews #UttarakhandGovernment #UttarakhandMorningPost #WomenEmpowerment

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने मुलाकात की Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
चित्रशिला घाट पर जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
गंगोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
अयोध्या में प्रस्तावित उत्तराखंड अतिथि गृह और रुद्रपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के येलो अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
हरिद्वार में 16 सितंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले की जानकारी Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने मुलाकात की Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना

  • चित्रशिला घाट पर जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

  • गंगोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार

  • अयोध्या में प्रस्तावित उत्तराखंड अतिथि गृह और रुद्रपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के येलो अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,499)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,515)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,241)
  • नैनीताल (6,536)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (415)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें