Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा , दोस्त ही कातिल.. जानिए वजह
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा , दोस्त ही कातिल.. जानिए वजह

Mohan Chandra Joshi December 1, 2024
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रॉपर्टी डीलर मंजेश की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसों के लालच में दोस्तों द्वारा ही जूते के फीतों से गला घोटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी अर्जुन अभी फरार है।

पूरे घटनाक्रम के मुताबिक थाना पटेल नगर को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि फेस 2 यमुनोत्री विहार चंद्रबनी में एक किराए के मकान पर रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकार सदर व प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मकान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला, प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की गई थी । मृत व्यक्ति की पहचान मंजेश कुमार, उम्र 42 वर्ष,पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांजा माजरा खेड़ी जिला हरिद्वार के रूप में हुई।

उक्त मकान के मालिक प्रदीप कुमार बौडीयाल से पूछताछ में पता चला कि उनके द्वारा विगत दो माह से अपने मकान के ऊपर एक कमरा सचिन पुत्र नरेश कुमार निवासी भगवानपुर हरिद्वार को किराये पर दिया था तथा उक्त कमरे मे उसके एक साथी अर्जुन का भी आना जाना था। दिनांक 29 नवंबर की रात्रि मे उक्त कमरे मे सचिन व अर्जुन के साथ मृतक मंजेश भी रुका था तथा घटना के बाद से ही सचिन और अर्जुन अपने कमरे से फरार थे, जिनके फोन नम्बर भी बन्द है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते देहरादून-नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूल बंद

पटेल नगर पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर उनको मौके पर बुलाया गया तथा प्रारम्भिक पूछताछ मे पता चला कि मृतक प्रोपर्टी का काम करता था तथा अर्जुन मृतक के साथ काफी समय से काम कर रहा था। घटना के सम्बन्ध मे मृतक मंजेश के भाई सचिन कुमार द्वारा अर्जुन व सचिन द्वारा उसके भाई मंजेश की हत्या करने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर पर सचिन व अर्जुन उपरोक्त के विरुद्व हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना पटेलनगर व SOG देहरादून की अलग-अलग टीमो का गठन कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों को रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त गणो की तलाश हेतु सर्विलांस व मुखबिरों की सहायता से पतारसी / सुरागरसी की गई तो टीम को जानकारी मिली कि घटना के बाद सुबह के समय पुलिस को देखकर दोनो अभियुक्त मकान के पीछे से छत से नीचे कूद गये थे, जिसमे सचिन के पैर मे चोट आयी थी, जो भगवानपुर अस्पताल मे अपना प्रारंभिक उपचार कराने के बाद आगे के उपचार के लिए सहरानपुर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में झमाझम बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

उक्त सूचना पर तत्काल एक टीम को सहरानपुर रवाना किया गया, जहाँ पुलिस टीम को जानकारी मिली कि सचिन को अपने पीछे पुलिस के आने की जानकारी मिलने पर वह गिरफ्तारी से बचने के लिए देहरादून कोर्ट मे सरेंडर होने के लिए वापस देहरादून गया है, जिस पर तत्काल जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सचिन को चेकिंग के दौरान आशारोड़ी के पास के जंगल से गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपने साथी अर्जुन के साथ मिलकर मंजेश की गला घोट का हत्या किया जाना स्वीकार किया गया।

पूछताछ मे अभियुक्त ने बताया कि पूर्व में भगवानपुर थाने से वह हत्या के मुकदमें में जेल गया था, जिसमे कुछ महिने पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ है। जेल मे उसके अन्य साथियों के माध्यम से उसकी जान-पहचान अर्जुन नाम के एक व्यक्ति से हुई। अर्जुन भी वर्ष 2019 मे डोईवाला मे एक हत्या के मामले मे जेल गया था और एक साल पहले जमानत पर बाहर आया था। अर्जुन द्वारा अभियुक्त को मंजेश नाम के एक पोर्पर्टी डीलर के साथ काम करने तथा मंजेश द्वारा ही उसका खर्चा उठाने की बात बतायी गयी।

अभियुक्त भी देहरादून मे रेपिडो का काम कर रहा था और उसने यमनोत्री विहार फेज-2 मे एक कमरा किराये पर लिया था जहाँ अक्सर अर्जुन उसके साथ खाने पीने के लिए बैठता था। घटना से चार-पाँच दिन पहले अर्जुन द्वारा अभियुक्त को बताया गया कि मंजेश ने पोर्पर्टी मे अच्छा पैसा कमा रखा है तथा उसकी प्रॉपर्टी का सारा काम वह ही देखता है। मंजेश के अकाउन्ट मे 38 लाख रुपये है, जिसकी सारी डिटेल उसके पास है, यदि अभियुक्त उसका साथ दे तो दोनों मंजेश को मारकर उसके सारे पैसे निकाल सकते है, जिसे दोनो आधा आधा बाट लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट पर 9 जुलाई को स्कूल बंद

अर्जुन की बातों से जल्दी पैसा कमाने के लालच मे आकर अभियुक्त द्वारा मंजेश की हत्या करने मे हामी भर दी, उसके बाद अर्जुन द्वारा एक-दो बार मंजेश से अभियुक्त की मुलाकात कराई। योजना के मुताबिक दिनांक 29-11-2024 की रात दोनो अभियुक्तो ने मंजेश को अर्जुन के कमरे मे बुलाया, जहाँ पहले तीनों ने बैठकर शराब पी तथा रात करीब 11 बजे जैसे ही मंजेश अपने घर के लिए कमरे से निकला, दोनो अभियुक्तो ने मिलकर उसके हाथ पैर पकड़ लिए तथा उसका गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया तथा पास पड़े जूते के फीते से उसका गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

घटना में फरार अन्य अभियुक्त अर्जुन की तलाश हेतु पुलिस टीमो द्वारा लगातार दबिशे दी जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:- सचिन कुमार पुत्र स्व  नरेश कुमार निवासी निकट गैस प्लान्ट भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 29 वर्ष

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद। Udham Singh Nagar School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट पर 9 जुलाई को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • मौसम

Udham Singh Nagar School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट पर 9 जुलाई को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद। Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते देहरादून-नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • मौसम

Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते देहरादून-नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
uttarakhand-weather-alert-heavy-rain-july-2026.webp Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: मानसून पर डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, गड्ढों, जलभराव और जर्जर भवनों पर सख्त आदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मानसून पर डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, गड्ढों, जलभराव और जर्जर भवनों पर सख्त आदेश

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो) Uttarakhand News: सीएम धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
परेड ग्राउंड अंडरग्राउंड पार्किंग परियोजना की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। Dehradun News: परेड ग्राउंड के नीचे बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, गांधी पार्क से जोड़कर विकसित होगा ग्रीन स्पेस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: परेड ग्राउंड के नीचे बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, गांधी पार्क से जोड़कर विकसित होगा ग्रीन स्पेस

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद। Udham Singh Nagar School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट पर 9 जुलाई को स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • मौसम

    Udham Singh Nagar School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट पर 9 जुलाई को स्कूल बंद

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद। Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते देहरादून-नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • मौसम

    Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते देहरादून-नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूल बंद

  • uttarakhand-weather-alert-heavy-rain-july-2026.webp Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

  • मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: मानसून पर डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, गड्ढों, जलभराव और जर्जर भवनों पर सख्त आदेश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मानसून पर डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, गड्ढों, जलभराव और जर्जर भवनों पर सख्त आदेश

  • विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो) Uttarakhand News: सीएम धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,703)
  • उधमसिंह नगर (1,295)
  • क्राइम (3,421)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (657)
  • देहरादून (10,831)
  • नैनीताल (6,368)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,064)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,133)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (890)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट पर 9 जुलाई को स्कूल बंद Udham Singh Nagar School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट पर 9 जुलाई को स्कूल बंद Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते देहरादून-नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूल बंद Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के चलते देहरादून-नैनीताल में 9 जुलाई को स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी Dehradun News: मानसून पर डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, गड्ढों, जलभराव और जर्जर भवनों पर सख्त आदेश Dehradun News: मानसून पर डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, गड्ढों, जलभराव और जर्जर भवनों पर सख्त आदेश Uttarakhand News: सीएम धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी Uttarakhand News: सीएम धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी