देहरादून:सीएम धामी की बड़ी घोषणा, नंदा गौरा योजना से वंचित इन बालिकाओं को मिलेगा लाभ
नंदा गौरा योजना से वर्ष 2015-16 व 2016-17 में वंचित 33216 बालिकाओ को मिलेगा लाभ
वर्ष 2015-16 में 11300 और वर्ष 2016-17 में 21916 बालिकायें रह गयी थी वंचित
49.42 करोङ की शेष धनराशि अवमुक्त की जाएगी
आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में घोषणा की कि वर्ष 2015-16 व 2016-17 में गौरा देवी कन्याधन योजना के लाभ से वंचित बालिकाओं, जिनके आवेदन प्राप्त थे, उन्हें सरकार द्वारा योजना का लाभ दिया जायेगा। इसके लिये वांछित आवश्यक धनराशि की भी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2015-16 में 11300 बालिकाएं व वर्ष 2016-17 में 21916 बालिकाएं योजना के लाभ से वंचित रह गई थीं। इस प्रकार कुल 33216 बालिकाओं को कन्याधन योजना का लाभ देने के लिये 49.42 करोड़ की शेष धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


