देहरादून – शासन की बड़ी कार्रवाई , इस नगर पंचायत के अध्यक्ष को किया बर्खास्त
Dehradun News: उत्तराखंड में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि शासन ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उत्तरकाशी के पुरोला नगर पंचायत के अध्यक्ष हरिमोहन नेगी को बर्खास्त कर दिया है साथ ही पद को रिक्त रखा है। जिसके आदेश जारी किए गए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार शासन ने नगर पंचायत पुरोला के अध्यक्ष पद से हरी मोहन नेगी को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। शासन की ओर से जिलाधिकरी की जांच और शहरी विकास निदेशालय की आख्या के आधार पर यह आदेश जारी किया है। ये आदेश अपर सचिव नवनीत पांडेय ने राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी किये हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त होने के बाद पद रिक्त रखा गया है।
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बोर्ड के चार सभासदों ने जिलाधिकारी से कोविड के दौरान वित्तीय अनिमितता सहित विभिन्न मदों में सरकारी धन के दुरूपयोग का आरोप लगाया था। उसके बाद शपथ पत्र के साथ लिखित शिकायत डीएम और शहरी विकास निदेशालय को दी थी। उन पर कई गम्भीर आरोप हैं।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


