Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: डीएम का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

देहरादून: डीएम का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त

देहरादून में जिला प्रशासन ने होमस्टे संचालन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं। पांच मजिस्ट्रेट टीमों द्वारा 136 निरीक्षणों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। सभी इकाइयों को पर्यटन विभाग की वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Mohan Chandra Joshi May 15, 2026
Dehradun DM Savin Bansal reviewing action against illegal homestays and directing strict enforcement of regulations

जिलाधिकारी सविन बंसल होमस्टे नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए

ख़बर शेयर करें -

पर्यटन वेबसाइट से सभी 96 होमस्टे को हटाने की प्रक्रिया शुरू, विभागीय स्तर पर कार्रवाई तेज


ऑपरेशन सफाई के तहत 136 निरीक्षण, होटल की तरह चल रहे होमस्टे पर प्रशासन का शिकंजा; प्रथम व द्वितीय चरण में 96 इकाइयों पर कार्रवाई

देहरादून, 15 मई 2026। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने होमस्टे संचालन पर सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर की गई व्यापक जांच में मानकों के विपरीत संचालित पाए गए कुल 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें प्रथम चरण में 17 तथा द्वितीय चरण में 79 होमस्टे शामिल हैं। इसके साथ ही इन सभी इकाइयों को पर्यटन विभाग की वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन सफाई” के तहत गठित पांच मजिस्ट्रेट टीमों ने अब तक जिलेभर में 136 होमस्टे का निरीक्षण किया। जांच में यह सामने आया कि कई होमस्टे होटल की तरह व्यावसायिक रूप से संचालित किए जा रहे थे और निर्धारित नियमों का गंभीर उल्लंघन कर रहे थे।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर रसोई व्यवस्था का अभाव, अग्निशमन उपकरणों की अनुपलब्धता या उनकी अवधि समाप्त होना, तथा फूड लाइसेंस न होना जैसे गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इसके अलावा कुछ होमस्टे बारात घर या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की तरह उपयोग किए जा रहे थे, जबकि कई जगहों पर स्वामी स्वयं निवास नहीं कर रहे थे और इकाइयों को लीज या किराये पर चलाया जा रहा था।
प्रशासनिक जांच में यह भी सामने आया कि कुछ होमस्टे में निर्धारित क्षमता से अधिक कमरों का संचालन किया जा रहा था तथा पूर्व में विदेशी नागरिकों के ठहराव संबंधी सी-फॉर्म जैसी आवश्यक औपचारिकताओं का पालन नहीं किया गया था। वहीं कुछ होमस्टे पंजीकृत होने के बावजूद मौके पर संचालित नहीं पाए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि होमस्टे योजना का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों की आय बढ़ाना है, लेकिन कई स्थानों पर इसका दुरुपयोग करते हुए इन्हें होटल के रूप में संचालित किया जा रहा था, जिससे क्षेत्र की शांति और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
प्रशासन का कहना है कि नशे, ओवरस्पीडिंग और अवैध गतिविधियों की घटनाओं में वृद्धि के पीछे ऐसे कुछ होमस्टे की भूमिका भी सामने आई है, जहां रातभर अवैध गतिविधियां, डीजे और अन्य नियम विरुद्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं।
जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और सभी होमस्टे की गहन जांच कर नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Energy Saving Guidelines: उत्तराखंड में वर्क फ्रॉम होम समेत ईंधन-ऊर्जा बचत को लेकर नई गाइडलाइन जारी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Dehradun News Dehradun Tourism Department Illegal Homestay DM Action Homestay Action Operation Safai Uttarakhand Administration

Related Stories

नीम बीच ऋषिकेश में SDRF टीम द्वारा गंगा से युवक का शव बरामद करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद

Mohan Chandra Joshi May 15, 2026
ऊखीमठ में मंदिर परिसर में रुकवाया गया नाबालिग का विवाह Rudraprayag: ऊखीमठ में बाल विवाह विफल, पुलिस-प्रशासन ने मंदिर में रुकवाई शादी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: ऊखीमठ में बाल विवाह विफल, पुलिस-प्रशासन ने मंदिर में रुकवाई शादी

Mohan Chandra Joshi May 15, 2026
सात जिलों में येलो अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में छाए बादल और हल्की बारिश के आसार Uttarakhand Weather: सात जिलों में बारिश-हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: सात जिलों में बारिश-हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

Mohan Chandra Joshi May 15, 2026
सांकेतिक तस्वीर: उत्तराखंड सरकार ने ईंधन और ऊर्जा बचत को लेकर नई गाइडलाइन जारी की। Uttarakhand Energy Saving Guidelines: उत्तराखंड में वर्क फ्रॉम होम समेत ईंधन-ऊर्जा बचत को लेकर नई गाइडलाइन जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Energy Saving Guidelines: उत्तराखंड में वर्क फ्रॉम होम समेत ईंधन-ऊर्जा बचत को लेकर नई गाइडलाइन जारी

Mohan Chandra Joshi May 15, 2026
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर सत्यापन करते बीएलओ का प्रतीकात्मक चित्र।” उत्तराखंड: 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, घर-घर जाकर होगा मतदाता सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, घर-घर जाकर होगा मतदाता सत्यापन

Mohan Chandra Joshi May 14, 2026
विकासनगर उप निबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी, दस्तावेजों की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर होती हुईं। देहरादून: विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में डीएम का सख्त एक्शन, इस अधिकारी पर गिरी गाज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून: विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में डीएम का सख्त एक्शन, इस अधिकारी पर गिरी गाज

Mohan Chandra Joshi May 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Dehradun DM Savin Bansal reviewing action against illegal homestays and directing strict enforcement of regulations देहरादून: डीएम का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    देहरादून: डीएम का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त

  • नीम बीच ऋषिकेश में SDRF टीम द्वारा गंगा से युवक का शव बरामद करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद

  • ऊखीमठ में मंदिर परिसर में रुकवाया गया नाबालिग का विवाह Rudraprayag: ऊखीमठ में बाल विवाह विफल, पुलिस-प्रशासन ने मंदिर में रुकवाई शादी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag: ऊखीमठ में बाल विवाह विफल, पुलिस-प्रशासन ने मंदिर में रुकवाई शादी

  • पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते वाहन का प्रतीकात्मक दृश्य।symbolic-petrol-pump-photo-2026.jpg Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, देशभर में बढ़ोतरी; उत्तराखंड में भी असर, जानें नए रेट
    • उत्तरप्रदेश
    • राष्ट्रीय

    Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, देशभर में बढ़ोतरी; उत्तराखंड में भी असर, जानें नए रेट

  • सात जिलों में येलो अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में छाए बादल और हल्की बारिश के आसार Uttarakhand Weather: सात जिलों में बारिश-हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: सात जिलों में बारिश-हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (428)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,066)
  • उधमसिंह नगर (1,263)
  • क्राइम (3,350)
  • खेल (350)
  • चंपावत (932)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (586)
  • देहरादून (10,526)
  • नैनीताल (6,215)
  • पर्यटन (201)
  • पिथौरागढ़ (473)
  • पौड़ी (305)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (976)
  • यात्रा (382)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,103)
  • रुद्रप्रयाग (688)
  • रोजगार (472)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (595)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,333)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून: डीएम का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त देहरादून: डीएम का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद Rudraprayag: ऊखीमठ में बाल विवाह विफल, पुलिस-प्रशासन ने मंदिर में रुकवाई शादी Rudraprayag: ऊखीमठ में बाल विवाह विफल, पुलिस-प्रशासन ने मंदिर में रुकवाई शादी Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, देशभर में बढ़ोतरी; उत्तराखंड में भी असर, जानें नए रेट Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, देशभर में बढ़ोतरी; उत्तराखंड में भी असर, जानें नए रेट Uttarakhand Weather: सात जिलों में बारिश-हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी Uttarakhand Weather: सात जिलों में बारिश-हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी