उत्तराखंड: 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, घर-घर जाकर होगा मतदाता सत्यापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर सत्यापन करते बीएलओ का प्रतीकात्मक चित्र।
29 मई से 15 सितंबर 2026 तक चलेगी SIR प्रक्रिया, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गणना प्रपत्र का वितरण और सत्यापन कार्य
देहरादून, 14 मई 2026: उत्तराखंड में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत 29 मई 2026 से की जाएगी। यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संपन्न होगी, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्य किया जाएगा। इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे करते हुए गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन करेंगे।
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। इसी अवधि के दौरान 10 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया के बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि राज्य में वर्तमान में 11,733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष राजनीतिक दलों द्वारा 21,808 बीएलए की तैनाती की गई है, जिससे अभियान को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



महसी में साहित्य का सम्मान: ‘आक्रांत भारत’ सहित दो पुस्तकें सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी को भेंट