Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में डीएम का सख्त एक्शन, इस अधिकारी पर गिरी गाज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून: विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में डीएम का सख्त एक्शन, इस अधिकारी पर गिरी गाज

देहरादून के विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में स्टांप चोरी, प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्रियां और वर्षों से लंबित दस्तावेजों के मामले सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निबंधक अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी गई है।
Mohan Chandra Joshi May 14, 2026
विकासनगर उप निबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी, दस्तावेजों की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर होती हुईं।

विकासनगर उप निबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी, दस्तावेजों की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर होती हुईं।

ख़बर शेयर करें -

गोल्डन फॉरेस्ट केस सहित 150 अवैध रजिस्ट्रियों का खुलासा

औचक निरीक्षण में स्टांप चोरी, प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री और वर्षों से लंबित दस्तावेजों की अनियमितताओं का भंडाफोड़, करोड़ों के राजस्व नुकसान की आशंका

देहरादून, 14 मई 2026: जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा उप निबंधक कार्यालय विकासनगर में किए गए औचक निरीक्षण स्टाम्प चोरी व गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हुआ है। निरीक्षण के दौरान उप रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में चल रहे स्टांप चोरी एवं अवैधानिक रजिस्ट्रियों के मामले सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई को राजस्व हितों की सुरक्षा, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा विगत 4 मई को उप निबंधक कार्यालय विकासनगर में औचक निरीक्षण/छापेमारी की गई थी। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर कार्यालय से महत्वपूर्ण अभिलेख जब्त किए गए थे।
मूल विलेख पत्र वर्षों तक कार्यालय में रोके गए
निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 एवं 2025 तक के मूल विलेख पत्र कार्यालय में संदिग्ध स्थिति में पाए गए। कई पंजीकृत दस्तावेज महीनों एवं वर्षों तक कार्यालय में रोके जाने के तथ्य भी सामने आए हैं। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अभिलेख तत्काल जब्त कर जांच प्रारंभ कर दी है। कार्यालय में 25 रजिस्ट्रीयां वर्षों से बगैर किसी कारण अभिलिखित तथा सूचना के डम्प पाई गई थी,जिसका कारण जानने पर संतोषजन उत्तर नही मिला।
गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्रियां उजागर, तत्कालीन कार्मिकों की भूमिका की भी जांच
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उच्चतम न्यायालय के आदेश द्वारा बाधित गोल्डन फारेस्ट के खातों में 150 अवैध गैरकानूनी रजिस्ट्री पकड़ी है। प्रारंभिक जांच में विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्रियां किए जाने के मामले भी सामने आए हैं, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। जांच के दौरान गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की सैकड़ों रजिस्ट्रियां किए जाने की जानकारी भी प्राप्त हुई है, जिसमें तत्कालीन कार्यरत कर्मचारियों की भूमिका भी की भी जांच की जा रही है। जिला प्रशासन के अनुसार इस प्रकार की अवैधानिक रजिस्ट्रियों से न केवल राजस्व की क्षति हुई बल्कि भूमि क्रेताओं के साथ धोखाधड़ी जैसी स्थिति भी उत्पन्न हुई है।
निरीक्षण एवं प्रारंभिक जांच में धारा 47-ए के अंतर्गत स्टांप शुल्क चोरी से संबंधित 47 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार यह करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान से जुड़ा गंभीर मामला हो सकता है। मामलों में नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कार्यालय संचालन में पारदर्शिता की कमी, अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही, प्रक्रियात्मक नियमों के उल्लंघन तथा रिकॉर्ड प्रबंधन में गंभीर खामियां भी सामने आई हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच कर समग्र रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान के साथ-साथ पूर्व में तैनात सभी सब-रजिस्ट्रारों के कार्यकाल के दौरान हुई संदिग्ध गतिविधियों की भी गहन जांच की जा रही है। प्रकरण से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित की जा रही है, ताकि दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। जिला प्रशासन की सरकार एवं शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी प्रशासन सुनिश्चित करना सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इस प्रकार लगातार एक्शन देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: होमगार्ड भर्ती के द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारंभ, दिशा-निर्देश जारी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Corruption Case Dehradun News DM Inspection Golden Forest Case Registry Scam Revenue Department Stamp Scam Sub Registrar Office Uttarakhand News Vikasnagar News

Related Stories

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की तस्वीर, जो राजौरी में ऑपरेशन शेरूवाली के दौरान शहीद हुए। उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
BRICS मंच पर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन मॉडल पर प्रस्तुति देती टीम और उपस्थित प्रतिनिधि। BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश

BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
तोताघाटी में बस दुर्घटना के बाद SDRF रेस्क्यू करती हुई। तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
SDRF टीम रस्सियों की मदद से गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालती हुई। रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
पहाड़ों में बारिश और मैदानों में गर्म मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
गौला नदी खनन क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम द्वारा ओवरलोड और बिना दस्तावेज वाहनों की जांच और कार्रवाई का दृश्य। गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की तस्वीर, जो राजौरी में ऑपरेशन शेरूवाली के दौरान शहीद हुए। उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद

  • BRICS मंच पर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन मॉडल पर प्रस्तुति देती टीम और उपस्थित प्रतिनिधि। BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • विदेश

    BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना

  • तोताघाटी में बस दुर्घटना के बाद SDRF रेस्क्यू करती हुई। तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू

  • SDRF टीम रस्सियों की मदद से गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालती हुई। रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • रुद्रप्रयाग

    रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला

  • पहाड़ों में बारिश और मैदानों में गर्म मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,349)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,384)
  • खेल (353)
  • चंपावत (948)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (292)
  • दुर्घटना (615)
  • देहरादून (10,647)
  • नैनीताल (6,286)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (477)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,017)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (706)
  • रोजगार (487)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट