ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद
SDRF टीम द्वारा नीम बीच क्षेत्र में गंगा से युवक का शव बरामद करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन की झलक।
तपोवन घूमने आए चार दोस्तों में से एक गंगा में नहाते समय गहरे पानी में चला गया था, SDRF की डीप डाइविंग टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
ऋषिकेश। गुरुवार 14 मई 2026 को नीम बीच क्षेत्र में गंगा में डूबे एक युवक का शव SDRF ढालवाला टीम ने 15 मई 2026 को बरामद कर लिया। सूचना मिलते ही State Disaster Response Force (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
लगातार चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान SDRF के डीप डाइवर कांस्टेबल अजय सिंह ने लगभग 15 से 20 फीट गहराई में जाकर युवक के शव को बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, चार दोस्त दिल्ली से घूमने के लिए तपोवन आए थे और नीम बीच स्थित पांडव पत्थर के पास गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान आशीष कुमार उर्फ टिल्लू (पुत्र राम प्रकाश), निवासी वेस्ट सागरपुर, वीर नगर गली नंबर-3, थाना सागरपुर दिल्ली, गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।
शव को पानी से बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, देशभर में बढ़ोतरी; उत्तराखंड में भी असर, जानें नए रेट