Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – विभाग कागजी प्रक्रिया कम से कम समय में पूरा करें , एसीएस ने दी कड़ी नसीहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून – विभाग कागजी प्रक्रिया कम से कम समय में पूरा करें , एसीएस ने दी कड़ी नसीहत

Mohan Chandra Joshi October 20, 2023
ख़बर शेयर करें -

एसीएस राधा रतूड़ी ने प्रधानमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान घोषित की गयी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Dehradun News: एसीएस राधा रतूड़ी ने विभागों को कागजी प्रक्रियाओं को कम से कम समय में पूरा करने की कड़ी नसीहत दी है। योजनाओं के सम्बन्ध में विभागों से कार्यवृत (मिन्ट्स) समय पर न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एसीएस श्रीमती रतूड़ी ने सभी विभागों को स्पष्ट किया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए विभागीय प्रक्रियाओं को निर्धारित डेडलाइन पर पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को अर्न्तविभागीय समन्वय पर विशेष ध्यान देने की कड़ी हिदायत दी है।

सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान घोषित की गयी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान एसीएस राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित की गई योजनाओं की क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है इसके साथ ही उत्तराखण्ड के 51 सीमान्त गांवों के विकास के लिए संचालित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की सीधी मॉनिटरिंग गृह सचिव भारत सरकार द्वारा की जा रही है तथा इस सम्बन्ध में प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक की जा रही है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत चयनित इन 51 गांवों में की अर्थव्यवस्था, आजीविका, सामाजिक संरचना, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, बिजली और दूरसंचार सुविधाओं को मजबूत करने एवं इनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के सभी विभागों को मिशन मोड पर कार्य करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को मानसखण्ड मंदिरों एवं आदि कैलाश हेतु प्रोत्साहित करने के विषय पर चर्चा करते हुए एसीएस श्रीमती रतूड़ी ने लोक निर्माण विभाग को गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने हेतु कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास के सम्बन्ध में केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करने, राज्य सरकार द्वारा इन क्षेत्रों में किये जा रहे प्रयासों को त्वरित करने , सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों और पुलों के निर्माण के प्रस्ताव तत्परता से केन्द्र को भेजने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

एसीएस राधा रतूड़ी ने पर्यटन विभाग को आदि कैलाश व ओम पर्वत की यात्रा हेतु बेहतर सुविधाएं व कनेक्टिविटी मजबूत करने की कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। पर्यटन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि इस सम्बन्ध में एक एमओयू आईटीबीपी के साथ किया गया है। इसके साथ ही श्री केदारनाथ एवं श्री हेमकुण्ड साहिब में प्रस्तावित रोपवे हेतु निविदा हो चुकी है।

बैठक में एसीएस राधा रतूड़ी ने ग्राम्य विकास विभाग को राज्य में रिवर्स पलायन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किये जाने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य में बी पी एल परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत वर्ष 2022-23 में 40 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया। वर्ष 2023-24 में 50 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाये जाने का लक्ष्य है तथा 2025 तक एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव ने खेल विभाग को ओलम्पिक, एशियन गेम, कॉमनवेल्थ गेम व अन्य अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों हेतु पुरस्कार एवं बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, सचिन कुर्वे, अपर सचिव विनीत कुमार, जितेन्द्र कुमार सोनकर, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्य सचिव के बड़े निर्देश, नाबार्ड परियोजनाएं तीन दिन में पोर्टल पर अपलोड करें
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड देहरादून - विभाग कागजी प्रक्रिया कम से कम समय में पूरा करें मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए। Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 6, 2026
उत्तराखंड में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत आयोजित जन सेवा शिविर। Uttarakhand News: जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान

Mohan Chandra Joshi July 6, 2026
नई रेल सेवाओं के शुभारंभ का दृश्य टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • राष्ट्रीय

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 6, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

Mohan Chandra Joshi July 6, 2026
गौला नदी में सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ की टीम। Haldwani News: 17 वर्षीय प्रियांशु की दर्दनाक मौत, गौला नदी से दूसरे दिन मिला शव; परिवार में मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: 17 वर्षीय प्रियांशु की दर्दनाक मौत, गौला नदी से दूसरे दिन मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi July 6, 2026
सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope (6–12 July 2026): सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope (6–12 July 2026): सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक

Mohan Chandra Joshi July 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए। Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

  • उत्तराखंड में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत आयोजित जन सेवा शिविर। Uttarakhand News: जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान

  • नई रेल सेवाओं के शुभारंभ का दृश्य टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • राष्ट्रीय

    टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

  • गौला नदी में सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ की टीम। Haldwani News: 17 वर्षीय प्रियांशु की दर्दनाक मौत, गौला नदी से दूसरे दिन मिला शव; परिवार में मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: 17 वर्षीय प्रियांशु की दर्दनाक मौत, गौला नदी से दूसरे दिन मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (447)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,682)
  • उधमसिंह नगर (1,294)
  • क्राइम (3,421)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (656)
  • देहरादून (10,813)
  • नैनीताल (6,367)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,058)
  • यात्रा (401)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,133)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand News: जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान Uttarakhand News: जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज Haldwani News: 17 वर्षीय प्रियांशु की दर्दनाक मौत, गौला नदी से दूसरे दिन मिला शव; परिवार में मचा कोहराम Haldwani News: 17 वर्षीय प्रियांशु की दर्दनाक मौत, गौला नदी से दूसरे दिन मिला शव; परिवार में मचा कोहराम