देहरादून – सीएम धामी ने पुष्प चक्र अर्पित कर पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को किशनपुर, देहरादून स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी में
पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
कैंसर से जूझ रहे IPS अधिकारी केवल खुराना का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी थी। उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती थी। सीनियर आईपीएस केवल खुराना के निधन से पुलिस के साथ प्रदेश को बड़ी क्षति हुई है।
वह हरिद्वार और देहरादून के भी एसएसपी रह चुके थे। उन्होंने देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुधारा, साथ ही अपराध को नियंत्रण में भी विशेष भूमिका निभाते रहे थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें