Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्य सचिव ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण , 76 वें स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्य सचिव ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण , 76 वें स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi August 15, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने सचिवालय में अधिकारियों – कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए सभी को 76वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर हम कुछ न कुछ प्रण जरूर करते हैं, शहीदों को याद करते हैं साथ ही उन महापुरूषों को भी याद करते हैं जिन्होंने काफी संघर्ष करते हुए हमें आजादी दिलाई, उनसे हमें प्रेरणा भी मिलती है कि उन लोगों ने हमारे लिए इतना कुछ सहन किया एवं बलिदान दिया। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम भी देश के लिए कुछ करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पूरे देश में ऐसा माहौल बन गया है कि तिरंगा सिर्फ हर घर में ही नहीं बल्कि हर हाथ में है और मैं यह मानता हॅू कि हर दिल में भी तिरंगा है। 75वर्ष किसी भी देश की आजादी के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अगले 25 सालों को अमृतकाल का समय बताया है, वर्तमान से लेकर 2047 तक इस देश को हमें कहां ले जाना है, उसकी योजना बनानी है एवं उस योजना को हमें धरातल पर उतारना है। केवल योजना बनाने से काम नहीं होता, जब तक हम उसे धरातल पर नही उतारते। इसके लिए सचिवालय परिवार के हर एक सदस्य का योगदान अपेक्षित है।

मुख्य सचिव ने सचिवालय परिवार की कार्यक्षमता पर विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि हम सभी एक टीम के रूप में उसे पूर्ण अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है, चाहे सड़के हो, टीवी हो या फिर आपका मोबाईल हो चारो ओर तिरंगा है, पूरा देश इस तिरंगे के जश्न में तथा इस आजादी के जश्न में डूब गया है। क्या हर वर्ष की तरह हम केवल विशेष अवसर पर ही तिरंगा फहरायेंगे और फिर उसे भूल जायेंगे। इस जश्न में हम कुछ न कुछ प्रण लें कि अपने देश को और अच्छा बनाने के लिए कुछ विशेष कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

मुख्य सचिव ने कहा कि हम सभी ने बचपन से तिरंगे के विषय में पढ़ा है जाना है, परन्तु आज जब सुनामी की तरह पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है, तो फिर से तिरंगे के विषय में जानने की आवश्यकता है। तिरंगे का केसरिया रंग हिम्मत का, बलिदान का एवं जोश का प्रतीक है। आजादी से पहले इसका काफी महत्व था, क्योकि अंग्रेजी हुकूमत का अत्याचार चारो तरफ था और हर तरफ आजादी के लिए आंदोलन हो रहे थे। परन्तु आजादी के बाद आज भी केसरिया का महत्व कम नहीं हुआ है। आज भी देश को बलिदान की जरूरत है पर बलिदान की परिभाषा बदल गई है। आज भी हमें उतनी ही हिम्मत चाहिए। सचिवालय के संदर्भ पर बात की जाए तो आज भी कई निर्णयों पर बहुत हिम्मत की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ स्वार्थी लोग अपने पक्ष में निर्णय करने हेतु काफी दबाव डलवाते हैं। हर निर्णय में हमें भारत प्रथम, उत्तराखण्ड प्रथम का मंत्र याद रखना चाहिए। दूसरा रंग सफेद शांति एवं सत्य का प्रतीक है। आज के दौर में सचिवालय के संदर्भ में शांति से अभिप्राय यह है कि जो समाज का निचला तबका है उन सब के मन की शांति एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए हम क्या अच्छा से अच्छा कार्य कर सकते हैं। शासन में उचित निर्णय लेने में देरी, गरीब वंचितों के लिए प्रताड़ित करने जैसा ही है। हमें हमेंशा सतर्क होने की आवश्यकता है। हम सभी शासन के उच्च स्तर में है हम सभी का कर्तव्य है कि पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, जिससे पिछड़ा समाज परेशान न हो। तिरंगे का हरा रंग खुशहाली का प्रतीक है। वर्तमान में भी हमें शासन के तौर पर यह देखना चाहिए कि हमारा निर्णय ऐसा होना चाहिए कि गरीबों की मदद हो सके और उनके जीवन में खुशहाली आ सके। हमारे तिरंगे का अशोक चक्र जिसे धर्म चक्र भी कहते हैं। इससे तात्पर्य है कि हमें हर कार्य में धर्म को अवश्य याद रखना चाहिए। धर्म क्या है यह आप सभी जानते हैं, क्या सही है क्या गलत यह जानना ही सही मायने में धर्म है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

मुख्य सचिव ने कहा कि हमें समय एवं परिवर्तन के साथ खुद को भी बदलना है। अगले 25 सालों के लिए देश के लिए योजना बन रही है। प्रदेश के लिए भी हमें योजना बनानी है। केवल विजन ही नही चाहिए, मिशन भी चाहिए। विजन में हमने यह देखना है कि अगले 25 सालों में प्रदेश को कहां ले जाना है मिशन में हमें दिल दिमाग और आत्मा के साथ काम करना है, तभी यह तिरंगे का सच्चा सम्मान होगा। केवल यह लम्बा इवेंट बनकर न रह जाए। हम सभी मिलकर कार्य करेंगे अपने तन मन धन से इस देश को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

इस दौरान मुख्य सचिव द्वारा सचिवालय एथलीट व फिटनेस क्लब के 42 सदस्यों को जिन्होंने 15 कि0मी0 दौड़ पूरी की थी उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही 28 से 30 मार्च 2022 को गुडगांव हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेक्टिस प्रतियोगिता में 800 मी0 रेस में कांस्य पदक जीत कर सचिवालय के लिए पहला पदक लाने वाले अनुभाग अधिकारी एवं अध्यक्ष सचिवालय एथलीट व फिटनेस क्लब श्री ललित चन्द्र जोशी को भी बधाई दी।

इस दौरान ध्वजारोहण के अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, आनन्द बर्धन, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु व एल.फेनई, सहित सभी सचिव, प्रभारी सचिव सहित सचिवालय के अधिकारी – कर्मचारी एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 76 वें स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: मुख्य सचिव ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की बैठक Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्माण श्रमिकों को डीबीटी सहायता राशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
देहरादून में मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की बैठक Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्माण श्रमिकों को डीबीटी सहायता राशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये

  • काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

  • देहरादून में मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

  • टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,534)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (734)
  • देहरादून (11,267)
  • नैनीताल (6,542)
  • पर्यटन (218)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत