Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्य सचिव ने की सिंचाई व लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा ,दिए यह बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्य सचिव ने की सिंचाई व लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा ,दिए यह बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 26, 2025
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने दोनों विभागों की प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान सचिव आर. राजेश कुमार ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग की बड़ी परियोजनाओं के कार्य निर्धारित तिथि के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित किए जाने की बात कही। कहा कि जिन क्षेत्रों में सिंचाई एवं जल संरक्षण की अत्यधिक आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि कार्य शुरू होने से लेकर पूर्ण होने तक के प्रत्येक कार्य की तिथि पूर्व से निर्धारित की जाए एवं तय समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने हेतु सचिव एवं विभागाध्यक्ष के स्तर पर लगातार अनुश्रवण किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सिंचित एवं असिंचित क्षेत्र की माप के लिए आधुनिक तकनीक को प्रयोग किया जाए। उन्होंने नहर, नलकूप एवं लिफ्ट नहर आदि को ग्राम पंचायत समितियों के माध्यम से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई अनुसंधान संस्थान द्वारा प्रदेश में सिंचाई क्षमता एवं अच्छी खेती वाले क्षेत्रों को चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नहरों के मरम्मत कार्यों के लिए प्राथमिकताएं निर्धारित की जाएं। ऐसे क्षेत्र जहां सिंचाई की आवश्यकता अधिक है उन क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं तैयार की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा

मुख्य सचिव ने नलकूप एवं लिफ्ट नहर जैसी योजनाओं के लिए सौर ऊर्जा संयंत्रों पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग की खाली पड़ी जमीनों पर अपनी क्षमता के अनुसार सौर ऊर्जा संयंत्रों को स्थापित किए जाने की बात कही। उन्होंने विभाग के लिए इस वर्ष 01 मेगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य निर्धारित किया। कहा कि इससे विभाग के विद्युत बिलों में कमी आएगी।

लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने ड्रिप एवं स्प्रिंकल योजना पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भूजल की कमी वाले स्थानों में पानी की बचत के लिए ड्रिप एवं स्प्रिंकल योजना अत्यधिक लाभप्रद होगी। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली लघु सिंचाई योजनाओं बढ़ाए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: बनबसा में कल से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें अभ्यर्थियों का पूरा कार्यक्रम

मुख्य सचिव ने कहा कि जमरानी, सौंग एवं बलियानाला लैंडस्लाईड ट्रीटमेंट जैसे बड़ी एवं महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए सचिव स्तर पर मासिक एवं विभागाध्यक्ष स्तर पर साप्ताहिक अथवा पाक्षिक अनुश्रवण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग की अल्पकालिक, मध्यकालिक एवं दीर्घकालिक योजनाओं के लक्ष्य बढ़ाए जाने की बात भी कही। कहा कि लक्ष्य बढ़ाने के साथ ही कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाना भी सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय के निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण आदि की क्लीयरेंस में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव आर. राजेश कुमार ने कहा कि जल संचयन, संवर्धन, पेयजल, सिंचाई हेतु बांध, बैराज, जलाशय एवं चैकडैम आदि का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का कार्य जून, 2024 को शुरू हुआ था, जिसे मार्च, 2030 तक पूर्ण किए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि परियोजना की अनुमानित लागत ₹ 3808.16 करोड़ है। उन्होंने बताया कि सौंग बांध पेयजल परियोजना का कार्य नवम्बर, 2024 को शुरू हुआ। परियोजना को दिसम्बर, 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना की अनुमानित लागत ₹ 2491.96 करोड है। उन्होंने कहा कि आई.आर.आई, रूड़की को जलागम विभाग के द्वारा स्रोत एवं नदी पुनरोद्धार प्राधिकरण के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में वर्षा आधारित नदियों, जलधाराओं के पुनर्जीवीकरण एवं उपचार कार्यों से इन नदियों, जलधाराओं के प्रवाह में आए प्रभावों का सतत् आकलन करने हेतु कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli News: पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

इस अवसर पर सिंचाई विभाग से सुभाष चंद्र पाण्डेय एवं लघु सिंचाई से बृजेश कुमार तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का स्वागत करते आयोजक मंडल के सदस्य। लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
रुद्रप्रयाग में अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरे ईको वाहन का रेस्क्यू अभियान Rudraprayag Accident: शादी समारोह में जा रही ईको 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag Accident: शादी समारोह में जा रही ईको 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी कोटाबाग के दूरस्थ गांवों में ग्रामीणों और बुजुर्गों से मुलाकात करते हुए Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
चंपावत जिले के बनबसा में 23 नवंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली। Uttarakhand News: बनबसा में कल से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें अभ्यर्थियों का पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand News: बनबसा में कल से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें अभ्यर्थियों का पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • नैनीताल

Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
गोवा में IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर आयोजित पैनल डिस्कशन में प्रतिभाग करते फिल्म जगत के प्रतिनिधि। Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का स्वागत करते आयोजक मंडल के सदस्य। लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक

  • रुद्रप्रयाग में अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरे ईको वाहन का रेस्क्यू अभियान Rudraprayag Accident: शादी समारोह में जा रही ईको 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag Accident: शादी समारोह में जा रही ईको 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल

  • एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी कोटाबाग के दूरस्थ गांवों में ग्रामीणों और बुजुर्गों से मुलाकात करते हुए Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक

  • चंपावत जिले के बनबसा में 23 नवंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली। Uttarakhand News: बनबसा में कल से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें अभ्यर्थियों का पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand News: बनबसा में कल से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें अभ्यर्थियों का पूरा कार्यक्रम

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,214)
  • उधमसिंह नगर (1,372)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,027)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (788)
  • देहरादून (11,568)
  • नैनीताल (6,710)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (328)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,259)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,190)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (245)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (969)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक Rudraprayag Accident: शादी समारोह में जा रही ईको 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल Rudraprayag Accident: शादी समारोह में जा रही ईको 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक Uttarakhand News: बनबसा में कल से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें अभ्यर्थियों का पूरा कार्यक्रम Uttarakhand News: बनबसा में कल से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें अभ्यर्थियों का पूरा कार्यक्रम Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग