Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- मुख्यमंत्री ने किया वन्य जीव सप्ताह 2021 का शुभारम्भ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- मुख्यमंत्री ने किया वन्य जीव सप्ताह 2021 का शुभारम्भ

Mohan Chandra Joshi October 1, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मालसी डियर पार्क स्थित देहरादून-जू में 1-7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले वन्य जीव सप्ताह का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखण्ड के टाईगर रिजर्व, नेशनल पार्क, वन्यजीव अभ्यारण्य, कन्जर्वेशन रिजर्व, चिड़ियाघर, नेचर पार्क में देश भर के 18 साल तक के बच्चों हेतु निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा, इससे देश के छात्रों एवं युवाओं को पर्यटन से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये युवा प्रदेश के पर्यटन एवं ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने में हमारे ब्राण्ड एम्बेस्डर भी बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की, कि उत्तराखण्ड का 71 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र है। यहां के स्थानीय लोगों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण करने हेतु, वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण के क्षेत्र अत्यंत महत्पूर्ण है। यहां के लोगों को वनों एवं वन्यजीवों के आर्थिकी से जोड़ने हेतु सी.एम. यंग-ईकोप्रिन्योर स्कीम की शुरुआत की जायेगी। इस स्कीम के अन्तर्गत 1 लाख युवाओं को ईको-प्रिन्योर बनाया जायेगा। इस स्कीम के अन्तर्गत नेचर गाइड, ड्रोन पाइलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, ईकोटूरिज्म, वन्यजीव टूरिज्म आधारित कौशल के उद्यम में परिवर्तित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने वन्य जीव संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले, वन कार्मिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिये शीघ्र नीति निर्धारण की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री ने इस प्रकार के प्रकृति एवं वन्य जीवों से संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्यक्रमों में छात्रों की भी भागीदारी सुनिश्चित किये जाने पर बल देते हुए कहा कि राज्य का 71 प्रतिशत भू भाग वनों से आच्छादित है, इसमें हमारा प्रकृति से जुड़ाव स्वाभाविक से रहता है। राज्य के 6 राष्ट्रीय उद्यान, 7 वन्य जीव विहार, 4 संरक्षण आरक्षित तथा 2 टाइगर रिजर्व राज्य की पहचान हैं। वनों एवं वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन में राष्ट्रीय स्तर पर हमारी निरंतर पहचान बनी रहे इसके लिये सभी को सहयोगी बनना होगा। संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में भी वन्य जीवों का बड़ा महत्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अवधारणा के मूल में ऊर्जा एवं पर्यटन को राज्य की आर्थिकी का मजबूत आधार माना गया था। हम इस दिशा में प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा करते हुए कहा कि हमें जो भी जिम्मेदारी मिली है। हम उसे पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ निभाये ताकि हमें इसमें पछतावा न हो, पूरे मनोयोग से बेहतर ढ़ंग से कार्य करने वालों की ईश्वर भी मदद करता है। इससे आत्म सन्तुष्टि भी मिलती है, मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुचाना है सभी के सहयोग से हम इसमें अवश्य सफल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सांप, तितली एवं बांज वृक्ष पर आधारित तीन पोस्टर, कामन वर्ड ऑफ उत्तराखण्ड कॉफी टेबल बुक तथा स्कूलों के लिये दी जाने वाली ई-बुक का भी लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब

अपने सम्बोधन में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड से सभी की आस्था जुड़ी है। कार्बेट नेशनल पार्क उत्तराखण्ड की पहचान है। उन्होंने कहा कि वन एवं वन्य जीवों के संवर्धन मे भी देश मे उत्तराखण्ड का अपना महत्व है। देवभूमि के साथ ही यह गंगा यमुना की धरती है। हमारे राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव विहार, नेचर पार्क, चिडिया घर टाईगर रिजर्व के साथ ही बढ़ती टाइगरों व हाथियों एवं सैंकड़ो पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां समृद्ध जैव विविधता की परिचायक तथा पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त ‘समाधान समारोह’: विशेष लोक अदालत से होंगे लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण

उन्होंने कहा कि वनों एवं वन्य जीवों के संरक्षण में उत्तराखण्ड देश की धरोहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनकी युवा सोच प्रदेश को विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ायेगी। प्रदेश का समग्र विकास ही हम सबका संकल्प भी है।

इस अवसर पर उन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया जिनमें इको क्लब का गठन किया गया है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जे.एस. सुहाग, अपर प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand देहरादून- मुख्यमंत्री ने किया वन्य जीव सप्ताह 2021 का शुभारम्भ

Related Stories

उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
उत्तराखंड में मौसम बदलाव के बीच देहरादून में बादलों की आवाजाही और पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
प्रतीकात्मक फोटो: उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली और खराब मौसम का दृश्य उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
चोरगलिया में पुलिस द्वारा सीज की गई बिना नंबर प्लेट वाली बाइकें हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित इलाके का निरीक्षण करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में

  • अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की फाइल फोटो (ITG लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर
    • उत्तरप्रदेश
    • राजनीति

    लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर

  • कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  • उत्तराखंड में मौसम बदलाव के बीच देहरादून में बादलों की आवाजाही और पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  • प्रतीकात्मक फोटो: उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली और खराब मौसम का दृश्य उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (427)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (110)
  • उत्तराखंड (24,045)
  • उधमसिंह नगर (1,262)
  • क्राइम (3,345)
  • खेल (350)
  • चंपावत (932)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (584)
  • देहरादून (10,512)
  • नैनीताल (6,213)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (473)
  • पौड़ी (305)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (973)
  • यात्रा (380)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,101)
  • रुद्रप्रयाग (684)
  • रोजगार (471)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (593)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,332)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत