देहरादून – मुख्यमंत्री ने मां धारी देवी और नागराजा देव डोली शोभायात्रा का किया शुभारंभ
Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया।
उन्होंने देव डोलियों की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देव डोलियों की परंपरा देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ही हम सभी की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक भी हैं। आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण यह परंपरा हम सभी को ईश्वर से जोड़ने का अलौकिक माध्यम है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद मधु भट्ट उपस्थित थी। आचार्य मधुसूदन जुयाल, राजदीप भट्ट एवं मनोज धस्माना आदि द्वारा मुख्यमंत्री को देव डोलियों की शोभायात्रा के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी भी दी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


