Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने नगर निगम के दुगालखोला-खगमरा वार्डों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने नगर निगम के दुगालखोला-खगमरा वार्डों का किया स्थलीय निरीक्षण

अल्मोड़ा में जनसुविधाओं को लेकर प्रशासन की सक्रियता: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दुगालखोला और खगमरा वार्डों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क, नाली, सफाई, जल निकासी और पैदल मार्गों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान और नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
डीएम अंशुल सिंह दुगालखोला-खगमरा वार्डों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए

अल्मोड़ा में दुगालखोला और खगमरा वार्डों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते जिलाधिकारी अंशुल सिंह

ख़बर शेयर करें -

सफाई, नालियों, संपर्क मार्गों और विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक सुधार के निर्देश

अल्मोड़ा, 8 सितंबर 2026: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर निगम अल्मोड़ा के दुगालखोला एवं खगमरा वार्डों का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, नालियों, संपर्क मार्गों, विद्यालय परिसर तथा भवनों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अंतर्गत माल गांव से करबला होते हुए दुगालखोला जाने वाले मार्ग की स्थिति का अवलोकन किया। मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को मार्ग की शीघ्र मरम्मत कर इसे सुरक्षित एवं सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग सुधार से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए, जिससे स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित

जिलाधिकारी ने दोनों वार्डों में गलियों और सड़कों के किनारे बनी नालियों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को नालियों की नियमित एवं समुचित सफाई कराने तथा जल निकासी में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नालियों की सफाई के बाद निकलने वाले अपशिष्ट एवं मलबे को सड़क किनारे न छोड़ा जाए। सफाई के साथ ही अपशिष्ट को तत्काल उठाकर निर्धारित स्थान पर उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने क्षेत्र में सड़कों, गलियों और नालों के आसपास उगी झाड़ियों का कटान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झाड़ियों के कारण पैदल आवागमन और सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। नालों के ऊपर आवश्यकतानुसार सुरक्षित रास्तों का निर्माण किया जाए तथा पहले से बने रास्तों को भी व्यवस्थित किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए

उन्होंने वार्डों में क्षतिग्रस्त रास्तों और पैदल मार्गों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र में सफाई, जल निकासी तथा सुरक्षित आवागमन से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में नियमित निगरानी एवं सफाई व्यवस्था बनी रहे।

जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुगालखोला और आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर एवं आसपास की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, उगी हुई झाड़ियों का कटान कराने तथा विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर के आसपास नियमित सफाई कराने और किसी भी प्रकार का कूड़ा या मलबा जमा न होने देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आवास विकास क्षेत्र में स्थित एक जर्जर भवन का निरीक्षण किया। भवन की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से इसे ध्वस्त करने की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जर्जर भवन से आसपास के लोगों को किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

निरीक्षण के दौरान दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित नगर निगम, जिला पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Almora #AlmoraNews #DMAnshulSingh #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

हल्द्वानी में 24 से 26 अक्टूबर तक यातायात डायवर्जन प्लान Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
AI-generated fake certificates and document fraud Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
Drug Free Uttarakhand Walkathon participants running in Dehradun Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
Uttarakhand Himalayas with cloudy skies and snow-covered mountain peaks Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
सर्दियों में कोहरे के कारण प्रभावित होने वाली उत्तराखंड की रेल सेवाएं Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
भीमताल के मेहरागांव में पहाड़ी से मलबा गिरने से हुए हादसे का घटनास्थल Nainital News: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में 24 से 26 अक्टूबर तक यातायात डायवर्जन प्लान Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी

  • AI-generated fake certificates and document fraud Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए

  • Drug Free Uttarakhand Walkathon participants running in Dehradun Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान

  • Uttarakhand Himalayas with cloudy skies and snow-covered mountain peaks Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज

  • सर्दियों में कोहरे के कारण प्रभावित होने वाली उत्तराखंड की रेल सेवाएं Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,869)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,559)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (757)
  • देहरादून (11,433)
  • नैनीताल (6,616)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,235)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,385)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित