Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित

Mohan Chandra Joshi July 28, 2023
ख़बर शेयर करें -

अमृतकाल में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे हमारे युवा

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार की सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड परिषदीय परीक्षा 2023 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके शिक्षित एवं सभ्य मानव संसाधन पर निर्भर करती हैं। आज के बच्चे भविष्य के नागरिक है इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आज बच्चे किस प्रकार की शिक्षा एवं संस्कार से जुड़े हैं। छात्रों को भविष्य में इस प्रदेश एवं देश का उत्तरदायित्व लेना है। आने वाले समय में प्रदेश एवं देश की दिशा एवं दशा हमारे मेधावियों द्वारा निर्धारित की जानी है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में युवा पीढ़ी का बौद्धिक स्तर बहुत ऊंचा है तथा शैक्षिक एवं खेल कूद दोनों क्षेत्रों में नवीन प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं। हमारे प्रदेश की युवा पीढ़ी न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे छात्र-छात्राओं की यह उपलब्धि सामान्य नहीं है तथा इसे बनाये रखना आसान भी नहीं है। छात्रों द्वारा स्वयं के लिए ऐसा बेंचमार्क बनाया गया है जो कठिन अवश्य है लेकिन असम्भव नहीं है। इस उपलब्धि के लिए छात्रों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित करो तथा उसको प्राप्त करने के लिए छोटे-छोटे पड़ाव बनाओ। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके शिक्षित एवं सभ्य मानव संसाधन पर निर्भर करती है। आज के बच्चे भविष्य के नागरिक है इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आज बच्चे किस प्रकार की शिक्षा एवं संस्कार से जुड़े है। अमृत काल के समय में प्रदेश एवं देश की दिशा एवं दशा आप जैसे होनहारों, मेधावियों द्वारा ही निर्धारित की जानी है। हमारे प्रदेश को युवा पीढ़ी न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। आज हमारे प्रदेश के बच्चे प्रत्येक वर्ष सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों की सूची में तो सम्मिलित रहते ही हैं, साथ ही अखिल भारतीय स्तर की आईएएस एवं पीसीएस आदि परीक्षाओं की चयन सूची में भी शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं में सम्मिलित रहते हैं। हमारे छात्र सुशांत ने हाईस्कूल परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक तथा हमारी छात्रा तन्नू ने इण्टरमीडिएट में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। यह हमें बताता है कि आज हमारे बच्चों का बौद्धिक स्तर कितना ऊंचा हो गया है। हाईस्कूल में यदि द्वितीय स्थान की बात करें तो 12 बच्चों के 98 प्रतिशत अंक है तथा इसी प्रकार इण्टरमीडिएट स्तर पर 21 बच्चे ऐसे हैं जिनके 95 प्रतिशत5 या इससे अधिक अंक है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सामान्य परिवार के बच्चो की प्रतिभा स्वयं केे साथ समाज के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि हमारे महान लोगों ने साधारण परिवेश में रहकर साधारण से असाधारण की यात्रा तथा धरती से आसमान छूने का कार्य किया हैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का छात्रों से परीक्षा पर चर्चा उन्हें प्रेरणा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में अंक प्राप्त करने के साथ ज्ञान प्राप्त करना भी महत्वपूर्ण होता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

उन्होंने छात्रों से जीवन में सफलता के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए प्रदेश में देश का सक्षम नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके तहत अब तक 80 लोगों को जेल में पहुंचाया गया है। हाल ही में हुई 4-5 परीक्षाओं में 5-50 लाख युवाओं ने प्रतिभाग किया तथा साधारण परिवार के युवाओं ने उसमंे सफलता पाई है। अब प्रतिभाओं का सम्मान हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान की परम्परा हमारी विरासत है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ज्ञान विज्ञान के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। विविधता वाले हमारे देश को कोरोना काल में सबको सुरक्षित रखने का प्रधानमंत्री के प्रयासों को आज दुनिया के देश अध्ययन कर रहे है। देश की अर्थव्यवस्था 5वें नंबर की हो गई है।

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में पहली बार मेधावियों को सम्मान देने का कार्य मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। राज्य सरकार छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित सरकार है। 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 6 से स्नातक तक के छात्रों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति की व्यवस्था की गई है। राज्य के 146 छात्रों ने एनडीए, सीडीएस की परीक्षा पास की है। उन्हें एक लाख का पारश्रमिक दिया जा रहा हैं उन्होंने मेधावी छात्रों से अपने सुझाव लिखने को कहा जिसे पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों की प्रवक्ता व एलटी शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रधानाचार्यों को नामित किया गया है। प्रदेश में अंक सुधार परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस वर्ष 78 बच्चे टॉपर आए है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास में धन की कमी नही होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

महानिदेशक शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि परीक्षा कोई भी हो उसके परिणाम हमें बेहतर मुकाम तक ले जाते ह। छात्रों की सफलता का सम्मान उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मेधावी छात्रों को उत्तराखण्ड का भावी कर्णधार बताते हुए कहा कि देश के सुनहरे भविष्य की महती जिम्मेदारी भी उन्हें निभानी हैं सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रेरणा भी दूसरे छात्रों को उनके प्रयासों से मिलती हैं तथा समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए भी प्रेरित करने का कार्य करती है।

इस अवसर पर 100 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया तथा अनेक छात्रों ने अपने सुझाव भी रखे। विद्यालयी शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून - मुख्यमंत्री ने किया मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून में 29 सितंबर को आयोजित होने वाला रोजगार मेला Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा

Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन

Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • देहरादून में 29 सितंबर को आयोजित होने वाला रोजगार मेला Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती

  • अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा

    Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

  • टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,561)
  • उधमसिंह नगर (1,336)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,283)
  • नैनीताल (6,547)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,203)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (527)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (651)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश