देहरादून- (बड़ी खबर) इन दो भर्ती परीक्षाओं को क्लीन चिट ,देखें अपडेट
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षा को एसटीएफ की जांच टीम ने क्लीनचिट दे दी है। अब यह दोनों भर्ती बिना किसी परिवर्तन के की जाएंगी। पिछले दिनों पटवारी में लेखपाल भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद यह दो परीक्षाएं भी संदेह के घेरे में आई थी जिस पर आयोग ने जांच कर रही एसटीएफ को पत्र लिखकर इन भर्ती परीक्षाओं के लिए क्लीयरेंस मांगी थी।
एसटीएफ द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा में क्लीयरेंस दिए जाने के बाद जल्द अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग इस भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। वहीं दूसरी तरफ 22 जनवरी को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा होनी है, जिसमें 894 पदों पर 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। और भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को होनी थी इस बीच पटवारी भर्ती की जांच के चलते इन भर्ती में भी संशय के बादल थे, लेकिन अब क्लीन चिट मिलने के बाद यह भर्ती 22 जनवरी को होगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


