देहरादून-( बड़ी खबर) शासन ने इस अधिकारी को किया सस्पेंड , आदेश जारी
देहरादून। उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि समाज कल्याण विभाग में सहायक निदेशक के पद पर तैनात कांति राम जोशी को निलंबित कर दिया गया है, प्रमुख सचिव एल फैनई द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि टिहरी गढ़वाल में बहुउद्देश्यीय शिविरों के आयोजन में की गई वित्तीय अनियमितताओं के संबंधी प्रकरण में थाना नई टिहरी में पंजीकृत मुकदमा और न्यायालय के आदेश के क्रम में पुलिस अभिरक्षा में लिए जाने के फलस्वरूप उत्तरांचल सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली 2003 के अनुसार 48 घंटे की अवधि तक के लिए अभिरक्षा में निरूद्ध रहने के कारण कांति राम जोशी को दिनांक 10 फरवरी से निलंबित किया जाता है।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


