देहरादून: जोशीमठ भू-धंसाव के दृष्टिगत SDRF वाहिनी मुख्यालय से एक और दल रवाना
देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ में लगातार हो रहे भू-धंसाव के दृष्टिगत एसडीआरएफ टीमें मौके पर उपस्थित है। एसडीआरएफ टीमों द्वारा सेनानायक, SDRF के नेतृत्व में अन्य इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भूधंसाव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थापित किया जा रहा है।

आज जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्रों में SDRF द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ टीमें बनाकर 09 ब्लॉक में क्षतिग्रस्त हो रही इमारतों/मकानों/अन्य भवनों को चिन्हित करने में सहयोग करने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर रह रहे लोगों को भी अन्य सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्चधिकारियों के निर्देशानुसार आज प्रातः वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से श्री मिथिलेश कुमार, उपसेनानायक SDRF के नेतृत्व में SDRF का एक दल मय आवश्यक उपकरणों के जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना किया गया है।
एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस, जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों की हर सम्भव मदद के लिए निरन्तर प्रयासरत है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रोजगार समाचार: SSC Stenographer Recruitment 2026—700+ पदों पर निकली भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन
Weekly Horoscope: 27 अप्रैल–3 मई, इन राशियों की खुलेगी किस्मत; जानें शुभ रंग-अंक और पूरा हाल