शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म बाद में मांगलिक बताकर शादी से किया इनकार- Uttarakhand
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है यहां
दिल्ली की एक युवती से दून में शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक ने खुद को मांगलिक बताकर शादी से इन्कार कर दिया। युवती के अनुसार युवक के चाचा ने उसके पिता को भी जान से मारने की धमकी दी।
युवती की शिकायत पर दिल्ली में जीरो एफआईआर हुई थी। इसे डालनवाला थाने भेजा गया तो हर्ष नाम के युवक पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया।
पीड़ित युवती के अनुसार 2020 में वह रिस्पना पुल के पास रहने वाली अपनी नानी के घर आई थी। यहां पर पड़ोस में रहने वाले हर्ष से उसकी जान पहचान हो गई। यह जान पहचान प्यार में बदली और दोनों ने साथ रहने का इरादा कर लिया। इसी बात का फायदा उठाकर हर्ष ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
2021 में युवती की नानी की मौत हो गई, जिसके बाद वह फिर से देहरादून आई। यहां कई बार हर्ष ने उसे अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद हर्ष की बहन की शादी थी। युवती यहां भी आई तो हर्ष ने फिर से उसके साथ गलत हरकत की। वह अक्सर उसे गर्भनिरोधक गोलियां खिलाता था, ताकि वह गर्भवती न हो सके । जब उसने शादी के लिए कहा तो वह खुद को मांगलिक बताने लगा। युवती ने पुलिस को बताया कि जब उसके पिता ने हर्ष के चाचा से बात की तो चाचा ने धमकियां दीं और अलग रहने को कहा। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि दिल्ली से आई जीरो एफआईआर के बाद डालनवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


