Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand news: मेडिकल कॉलेजों के निर्माण प्रोजेक्ट्स को हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand news: मेडिकल कॉलेजों के निर्माण प्रोजेक्ट्स को हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi February 6, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों के साथ ही उनमें डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स, पैरामेडिकल एण्ड एन्सिलरी स्टाफ के पद सृजन आदि की प्रक्रिया भी साथ-साथ संचालित करने की हिदायत दी

राज्य के मैदानी जिलों के समान ही पर्वतीय जिलों में बनने वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में भी पर्याप्त संख्या में डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य स्टाफ की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग को हरिद्वार जिलें में मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज से पिथौरागढ़ के साथ ही जनपद चंपावत तथा जनपद बागेश्वर व अल्मोड़ा के एक बड़े भाग की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों के साथ ही उनमें डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स, पैरामेडिकल एण्ड एन्सिलरी स्टाफ के पद सृजन आदि की प्रक्रिया भी साथ-साथ संचालित करने की हिदायत स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग एवं कार्मिक विभाग को दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का समय पर संचालन शुरू हो पाएगा। मुख्य सचिव ने हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में 216 तथा पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में 216 डॉक्टर्स के पदों से सम्बन्धित स्थिति को तत्काल स्पष्ट करने के निर्देश वित्त विभाग को दिए हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के प्रोजेक्ट्स को हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ पूरा करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

मेडिकल टूरिज्म की बेहतरीन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सीएस श्रीमती रतूड़ी ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज तथा नैनीताल के भवाली स्थित टीबी सेनेटोरियम के सम्बन्ध में एक बैठक पर्यटन विभाग के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में विधानसभा भवन में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ के ढांचे के गठन में राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के सापेक्ष संख्या में कम हो रहे पदों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के दृष्टिगत मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य के मैदानी जिलों के समान ही पर्वतीय जिलों में बनने वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में भी पर्याप्त संख्या में डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य स्टाफ की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश स्वास्थ्य, वित्त एवं कार्मिक विभाग को दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज से न केवल पिथौरागढ़ जनपद को बल्कि जनपद चंपावत तथा जनपद बागेश्वर व अल्मोड़ा के एक बड़े भाग की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। साथ ही पड़ोसी देश नेपाल द्वारा भी यहाँ की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की संभावना बढ़ जायेगी। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का संचालन आरम्भ होने के बाद इसके आस-पास के क्षेत्रों में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बन्धित सुविधाओं, उद्यमों के विकास एवं स्वरोजगार के नए अवसरों की संभावनाएं भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी देश का अगला ग्लोबल टूरिस्ट हब, मुख्य सचिव ने मेगा प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को हरिद्वार जिलें में मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के फॉलोअप हेतु टै्रकिंग सिस्टम बनाने, सभी गर्भवती महिलाओं की अनिवार्य प्रसवपूर्व जांच (एएनसी ) करने, सभी गर्भवती माताओं का संस्थागत प्रसव करवाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने मातृ मृत्यु दर की दृष्टि से हाई रिस्क एरियाज में आशा वर्कर हेतु विशेष ऑरियेण्टेशन प्रोग्राम संचालित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आशा वर्कर्स के कार्यों के मूल्याकंन में मातृ मृत्यु दर को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मानसून से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें, 24x7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग- मुख्य सचिव

बैठक में सचिव डा0 आर राजेश कुमार, वी षणमुगम सहित स्वास्थ्य, वित्त, कार्मिक एवं न्याय विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand news: मेडिकल कॉलेजों के निर्माण प्रोजेक्ट्स को हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ पूरा करने के निर्देश Uttrakhand उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

केदारनाथ धाम में BPCL अस्पताल का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • स्वास्थ्य

Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
उत्तराखंड में मौसम बदलाव के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमनाथ मंदिर कार्यक्रम को लेकर संबोधित करते हुए। सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi May 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पशुपालकों से संवाद करते हुए। देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से किया संवाद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से किया संवाद

Mohan Chandra Joshi May 7, 2026
देहरादून में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। उत्तराखंड: मानसून से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग- मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: मानसून से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग- मुख्य सचिव

Mohan Chandra Joshi May 7, 2026
देहरादून सचिवालय में टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने को लेकर बैठक लेते मुख्य सचिव टिहरी झील बनेगी देश का अगला ग्लोबल टूरिस्ट हब, मुख्य सचिव ने मेगा प्लान तैयार करने के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

टिहरी झील बनेगी देश का अगला ग्लोबल टूरिस्ट हब, मुख्य सचिव ने मेगा प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • केदारनाथ धाम में BPCL अस्पताल का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग
    • स्वास्थ्य

    Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

  • उत्तराखंड में मौसम बदलाव के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमनाथ मंदिर कार्यक्रम को लेकर संबोधित करते हुए। सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पशुपालकों से संवाद करते हुए। देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से किया संवाद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से किया संवाद

  • देहरादून में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। उत्तराखंड: मानसून से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग- मुख्य सचिव
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: मानसून से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग- मुख्य सचिव

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (426)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (108)
  • उत्तराखंड (24,006)
  • उधमसिंह नगर (1,261)
  • क्राइम (3,340)
  • खेल (350)
  • चंपावत (929)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (578)
  • देहरादून (10,498)
  • नैनीताल (6,199)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (472)
  • पौड़ी (303)
  • बागेश्वर (949)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (967)
  • यात्रा (376)
  • राजनीति (386)
  • राष्ट्रीय (1,098)
  • रुद्रप्रयाग (681)
  • रोजगार (469)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (593)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,331)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से किया संवाद देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से किया संवाद उत्तराखंड: मानसून से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग- मुख्य सचिव उत्तराखंड: मानसून से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग- मुख्य सचिव