Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने चेपडो थराली में किया शौर्य महोत्सव का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने चेपडो थराली में किया शौर्य महोत्सव का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi June 7, 2023
ख़बर शेयर करें -

अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

Chamoli News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चेपडो थराली में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने शहीद भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 16.50 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने हर वर्ष शौर्य महोत्सव मेला आयोजित किये जाने, शौर्य महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने के साथ ही कुलसारी मैदान में नदी कटाव हेतू बाढ सुरक्षा कार्य किए जाने, नारायणबगड व नन्दानगर में पार्किग, थराली अस्पताल का उच्चीकरण किये जाने, नन्दानगर में उपनिबन्धक की स्वीकृति, नारायणबगड व देवाल को आने वाले समय में नगर पंचायत बनाये जाने तथा नन्दा राज जात को भव्य बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मा राजरजेश्वरी नन्दा देवी मंदिर को मानसखण्ड मंदिर माला मिशन से जोड़ने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री ने ब्रहमताल,सुपताल झलताल को पर्यटन क्षेत्र में लाने के लिए विशेष योजना बनाये जाने, थराली में न्याय पंचायत स्तर पर महिला सेवा संग्रह केन्द्र तथा ग्रेडिंग पैकिंग यूनिट की योजना बनाये जाने, थराली, ग्वालदम डाक बंगले का जीर्णोद्धार किये जाने की भी इस अवसर पर घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीद भवानी दत्त जोशी ने असाधारण शौर्य, दृढ़ता, अनुकरणीय साहस और उच्चकोटि की असाधारण कर्तव्यपरायणता का परिचय देकर सेना की उच्चतम परंपराओं के लिए अपना बलिदान दिया। प्रथम विश्वयुद्ध हो, द्वितीय विश्व युद्ध हो, पेशावर कांड हो, देश की आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद के युद्ध हों, उत्तराखंड की इस धरती के वीरों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपना कौशल दिखाया है और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। आज भी देवभूमि के नौजवानों की भारत माता की सेवा करना लक्ष्य रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक पुत्र होने के नाते उन्होंने सैनिकों के संघर्ष को नजदीक से देखा है। वीर सैनिकों को सम्मानित कर हम स्वयं को सम्मानित महसूस करते हैं। हमारी सेना का मूल रूप से एक ही घोषवाक्य रहा है ’’राष्ट्र प्रथम’’ और इसके लिए हमारे जवान अपना सर्वस्व अर्पित करने को हमेशा तैयार रहते हैं। उत्तराखंड की देवभूमि ने लाखों वीर सैनिक इस देश को दिये हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से यह साबित किया है कि देवभूमि ना केवल समस्त विश्व को शांति का मार्ग दिखला सकती है, वरन शौर्य और वीरता को भी प्रदर्शित कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूत हाथों में है। अब सुरक्षा में लगे सैनिकों को दुश्मन की गोलाबारी का जवाब देने के लिए सरकार से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती। आज मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेना ’’शठे शाठयं समाचरेत’’ के सिद्धांत का अनुसरण कर अपने सभी दुश्मनों के दांत खट्टे करने का माद्दा रखती है। आज सेना का मनोबल अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। अब सेना को निर्णय लेने की पूरी छूट है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पराक्रम सदैव हमारी सेना के भीतर भरा हुआ था। मगर उस पराक्रम का सम्मान, सैनिकों के जीवन में बदलाव और उनके लिए संवेदनशील होकर निर्णय लेने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया। हमारी सरकार का प्रयास रहता है कि हम शहीदों के अभूतपूर्व योगदान को हमेशा याद रखें। अपने वीर सैनिकों को सम्मान देने के लिए ही उत्तराखंड की वीरभूमि में एक विशिष्ट सैन्य धाम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। हमने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ की हैं। सीमा पर मोदी सरकार ने जहां एक ओर ऑल वेदर रोड बनाई हैं वहीं दूसरी ओर आज मेक इन इंडिया अभियान के तहत बुलेट प्रूफ जैकेट और हथियारों का निर्माण अपने देश में ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हम शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बना देते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, आराम से नहीं बैठेंगे। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय के अपने अंतिम लक्ष्य को पूरा करने एवं उत्तराखंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प“ को साकार करने में सभी के सहयोग की अपेक्षा की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब गोपेश्वर के नव निर्वाचित अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह बिष्ट, महिपाल गुसांई, संरक्षक क्रांति भट्ट तथा महामंत्री दिनेश जोशी को पद एवं गोपनीयता की भी शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख कविता नेगी, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विमला जोशी, ले0कर्नल हरीश जोशी, मेला अध्यक्ष वीरेन्द्र जोशी, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Chamoli News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने चेपडो थराली में किया शौर्य महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का मौसम Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी

Mohan Chandra Joshi November 8, 2026
टिहरी में सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
जेनी उर्फ इंदिरा देवी देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी बात रखती हुईं Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली मिलन कार्यक्रम में वीर जवानों के बीच मौजूद Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का मौसम Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी

  • टिहरी में सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार

  • मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

  • जेनी उर्फ इंदिरा देवी देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी बात रखती हुईं Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग

  • मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (651)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,063)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,592)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,511)
  • नैनीताल (6,662)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,249)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,181)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (539)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट