सीएम पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, पढ़िए पूरा कार्यक्रम- Nainital News
हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 नवम्बर शनिवार को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी 30 नवम्बर (शनिवार) को अपराह्न 11ः15 बजे हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 12ः15 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पहुचेंगे। श्री धामी अपराह्न 12ः20 से 1 बजे के मध्य लोनिवि,ऊर्जा एवं पेयजल विभाग की समीक्षा एफटीआई सभागार मे करेंगे इसके उपरान्त 1 बजे से 1ः20 के मध्य नवनिर्मित सिटी पार्क का अवलोकन तथा 2ः45 बजे से 3ः45 बजे तक इण्डियन मेडिकल एसो. द्वारा आयोजित उत्तराकॉन 2024 के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
श्री धामी सायं 4 बजे एफटीआई हैलीपैड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


