Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड @25 “रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव” कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड @25 “रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव” कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi November 10, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैण्ट, देहरादून में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड @25 “रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीति में आयोजित होने वाले अल्ट्रा मैराथन रेस के लोगो का अनावरण एवं पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई थ्रोन आफ द गॉड्स कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने 13 जिलों के उत्कृष्ट होम स्टे संचालकों को भी पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने राज्यभर के एस्ट्रो टूर गाइड एवं टूर मैनेजर को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने काला नाग चोटी का सफल आरोहण करने वाले पर्यटन विभाग की ओर से चयनित पर्वतारोहियों और आईटीबीपी के 13 सदस्यीय दल को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों, अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी लोगों की कड़ी मेहनत से प्रदेशभर में रजत जयंती पर्व के सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। उन्होंने कहा 25 वर्ष पूर्व राज्य निर्माण के बाद इस नवोदित राज्य ने तेजी से उन्नति की है। यह तरक्की आंदोलनकारियों की तपस्या का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। राज्य में पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल औऱ कनेक्टिविटी सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा जहाँ कभी सड़कें बनना मुश्किल था, आज उस स्थान पर ऑल-वेदर रोड का निर्माण किया जा रहा है। जहाँ कभी संचार एक सपना हुआ करता था, वहाँ अब डिजिटल उत्तराखंड आकार ले रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए

मुख्यमंत्री ने कहा गांव घरों में स्टार्टअप्स और स्वरोजगार के काम प्रारंभ किए जा रहे हैं। प्रदेश में पर्यटन विभाग की अनेक योजनाओं से लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) योजना से हजारों युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता प्राप्त हुई है। पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से 8,000 से अधिक युवक-युवतियों को प्रशिक्षित प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा टूर गाइड, नैचुरलिस्ट, टूर मैनेजर, स्ट्रीट फूड वेंडर जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। नई पर्यटन नीति बनने के बाद राज्य में 207 से अधिक निवेशकों की ₹ 5,500 करोड़ से अधिक की परियोजनाएँ प्रगति पर हैं।
शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शीतकालीन चारधाम यात्रा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों, जादूंग, दारमा घाटी, पंचाचुली बेस कैम्प में भी गतिविधियाँ प्रारंभ की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड, तीर्थाटन के साथ एडवेंचर टूरिज्म का भी केंद्र बन रहा है। चमोली से टिहरी झील तक, मसूरी से मुनस्यारी तक, प्रत्येक घाटी में रोमांच का नया संसार बस रहा है। पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, माउंटेन बाइकिंग जैसे रोमांचक खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए साहसिक खेलों के क्षेत्र में नए अवसर खोले गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एस्ट्रो टूरिज्म, वेड-इन-उत्तराखंड और स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन डेवलपमेंट राज्य के पर्यटन को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा रविवार को प्रधानमंत्री ने कहा उत्तराखंड की शक्ति इसकी आध्यात्मिक शक्ति है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि धार्मिक स्थान उत्तराखंड के साथ भारत की आस्था और ऊर्जा के भी केंद्र भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में एक जनपद, दो उत्पाद योजना, हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन, फार्म मशीनरी बैंक, एप्पल मिशन, नई पर्यटन नीति, नई फिल्म नीति, होम स्टे, वेड इन उत्तराखंड और सौर स्वरोजगार योजना जैसी पहलों के माध्यम से प्रदेश की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। बीते साढ़े चार वर्षों में प्रदेश ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जिनकी गूंज आज पूरे देश में सुनाई दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा पर्यटन के क्षेत्र में राज्य में हो रही निरंतर प्रगति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। वर्ष 2023 और 2024 में जखोल, हर्षिल, सुपी और गुंजी जैसे गाँवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम के रूप में चयनित किया गया। वर्ष 2024-25 में इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म द्वारा, स्किल डेवलपमेंट इन रिस्पांसिबल टूरिज्म श्रेणी में उत्तराखंड को विशेष सम्मान प्राप्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उत्तराखंड को आगामी 25 वर्षों का रोडमैप तय करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा हर उत्तराखंडी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ योगदान देगा तो उत्तराखंड को एक विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य अवश्य बनेगा।

जनपद स्तर पर सर्वश्रेष्ठ होमस्टे में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अल्मोड़ा जिले से हरेंद्र सिंह बिष्ट, बागेश्वर से मोहन चंद्र कांडपाल , चमोली से सरिता देवी, देहरादून से नीलम चौहान, हरिद्वार से सुनीता सिंह, चंपावत से नीरज जोशी , रुद्रप्रयाग से श्री कैलाश पुष्पवाण, पौड़ी से त्रिभुवन उनियाल, पिथौरागढ़ से मथुरा दत्त कालोनी, नैनीताल से उमंग वासुदेव, टिहरी से जितेंद्र सिंह, उत्तरकाशी से अखिल पंत , उधम सिंह नगर से श्री दीपक चतुर्वेदी हैं।

इस अवसर विधायक खजान दास , सविता कपूर, बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव अभिषेक रुहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026, सभी 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
उत्तराखंड में बारिश के बीच बदले मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में जेई का शव मिलने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
हल्द्वानी में समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखंड अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाते विधायक बंशीधर भगत। Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
किच्छा में NH-74 पर ट्रक की बाइक से टक्कर के सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए

  • साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026, सभी 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?

  • उत्तराखंड में बारिश के बीच बदले मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें

  • पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में जेई का शव मिलने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका

  • हल्द्वानी में समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखंड अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाते विधायक बंशीधर भगत। Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (476)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,737)
  • उधमसिंह नगर (1,348)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (748)
  • देहरादून (11,359)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (484)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,223)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,166)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (953)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ