Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: सीएम धामी संग नीति आयोग का मंथन, स्वास्थ्य और जल संरक्षण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी संग नीति आयोग का मंथन, स्वास्थ्य और जल संरक्षण पर जोर

यह बैठक उत्तराखंड के दीर्घकालिक विकास रोडमैप के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने नीति आयोग के समक्ष पर्वतीय राज्य की भौगोलिक चुनौतियों के साथ फ्लोटिंग पॉपुलेशन को नीति निर्धारण का अहम आधार बनाने की बात रखी। स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, जल संरक्षण और स्थानीय रोजगार जैसे विषयों पर समन्वित रणनीति भविष्य की विकास योजनाओं को नई दिशा दे सकती है।
Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर नीति आयोग की टीम के साथ बैठक करते हुए।

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग की टीम के साथ उत्तराखंड के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में उत्तराखंड की फ्लोटिंग पॉपुलेशन, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, स्थानीय रोजगार और सतत विकास के लिए प्रभावी नीति निर्माण पर विस्तार से चर्चा हुई।

देहरादून, 08 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नीति आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास के नेतृत्व में नीति आयोग की टीम ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के समग्र एवं सतत विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, जनसांख्यिकीय चुनौतियों तथा विकास की संभावनाओं के अनुरूप प्रभावी एवं दूरदर्शी नीति निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में नीति आयोग का सदैव सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी राज्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीति आयोग का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय, तीर्थाटन, पर्यटन प्रधान राज्य के लिए नीति निर्माण में केवल स्थायी आबादी ही नहीं, बल्कि राज्य की फ्लोटिंग पॉपुलेशन को भी विशेष महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थायी आबादी की तुलना में प्रतिवर्ष लगभग सात से आठ गुना अधिक लोग उत्तराखण्ड आते हैं, जिससे स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, परिवहन तथा अन्य बुनियादी सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसलिए योजनाओं के निर्माण एवं संसाधनों के आवंटन में इस तथ्य का समुचित समावेश आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, चालक समेत दो गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ जनजागरूकता और स्वास्थ्य शिक्षा को भी समान प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रभावी रूप से मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग-पर्सनल केयर क्लास

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास को राज्य की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि इस दिशा में निरंतर और परिणामोन्मुख प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने बच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने तथा महिलाओं में एनीमिया की समस्या के प्रभावी समाधान के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार कर उसे धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में कृषि, बागवानी, पर्यटन, जल संसाधन, जैव विविधता, कौशल विकास तथा अन्य संभावनाओं वाले क्षेत्रों में विषय विशेषज्ञों के साथ नीति आयोग के सहयोग से नियमित सेमिनार एवं विचार-विमर्श आयोजित किए जाएं। इससे राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवहारिक एवं नवाचार आधारित नीतियां तैयार करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने जल संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए प्रभावी एवं दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष रूप से कार्य किया जाना चाहिए। साथ ही, प्रदेश के लोगों की आजीविका के संसाधनों में वृद्धि, स्थानीय रोजगार सृजन तथा सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बेहतर नीति निर्धारण एवं समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और नीति आयोग के बीच समन्वित प्रयासों से उत्तराखण्ड के सर्वांगीण एवं संतुलित विकास को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, अपर सचिव नरेन्द्र भण्डारी, डॉ. संदीप तिवारी, एसीईओ सेतु मनोज पंत, सलाहकार एवं कार्यक्रम निदेशक नीति आयोग डॉ. सोनिया पंत, उप सचिव नीति आयोग दीपक कुमार विशेष कार्याधिकारी नीति आयोग डॉ. शोभित कुमार मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #NITIAayog #PushkarSinghDhami #UttarakhandDevelopment #UttarakhandGovernment #UttarakhandNews

Related Stories

गोलीबारी की घटना को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, साथी घायल; बाइक सवार बदमाश फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, साथी घायल; बाइक सवार बदमाश फरार

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
आयुक्त दीपक रावत जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
चंपावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
बागेश्वर में डीएम अपूर्वा पाण्डे सीएचसी कांडा का निरीक्षण करते हुए Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य

Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल भीमताल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण करते रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गोलीबारी की घटना को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, साथी घायल; बाइक सवार बदमाश फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, साथी घायल; बाइक सवार बदमाश फरार

  • आयुक्त दीपक रावत जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश

  • चंपावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु

  • बागेश्वर में डीएम अपूर्वा पाण्डे सीएचसी कांडा का निरीक्षण करते हुए Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • स्वास्थ्य

    Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल भीमताल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,222)
  • उधमसिंह नगर (1,323)
  • क्राइम (3,483)
  • खेल (361)
  • चंपावत (980)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (711)
  • देहरादून (11,105)
  • नैनीताल (6,477)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,155)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,154)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (921)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, साथी घायल; बाइक सवार बदमाश फरार Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, साथी घायल; बाइक सवार बदमाश फरार Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश