Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुख्य सचिव ने टिहरी में आंगनबाड़ी, विद्यालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं परखी
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • शिक्षा

मुख्य सचिव ने टिहरी में आंगनबाड़ी, विद्यालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं परखी

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टिहरी में आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, पुस्तकालय और खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर शिक्षा, पोषण और खेल अवसंरचना को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
टिहरी दौरे पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

टिहरी में निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

ख़बर शेयर करें -

निरीक्षण के दौरान पोषण, शिक्षा और खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर दिया जोर

टिहरी गढ़वाल, 05 जून 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन टिहरी गढ़वाल के बौराड़ी क्षेत्र में स्थित राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र ढुंगीधार, श्रीदेव सुमन पुस्तकालय एवं बौराड़ी स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्य सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं मूलभूत सुविधाओं का सतत अनुश्रवण कर आवश्यक सुधार समयबद्ध रूप से किए जाएं, श्रीदेव सुमन पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, अभिलेखों एवं पांडुलिपियों का समुचित संरक्षण करते हुए अध्ययन हेतु बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएं तथा बौराड़ी स्टेडियम एवं प्रस्तावित खेल सुविधाओं के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने आंगनबाड़ी केन्द्र ढुंगीधार में बच्चों की संख्या, उपलब्ध खेल सामग्री तथा बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य एवं पोषण पदार्थों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा केन्द्र में बच्चों का वजन भी माप करवाया। उन्होंने एएनएम एवं आशा कार्यकर्त्रियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा बच्चों के घरों तक पहुंचकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित करें।

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना, बच्चों के लिए उपलब्ध फर्नीचर, उपस्थिति पंजिका एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दी गई जानकारी पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

मुख्य सचिव ने श्रीदेव सुमन पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं, पुस्तकों के रखरखाव, अभिलेखों, पंजीकरण व्यवस्था तथा दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि उक्त पुस्तकालय को पुरानी टिहरी से विस्थापित कर वर्तमान स्थान पर स्थापित किया गया है। पुस्तकालय में राजशाही काल से लेकर आधुनिक विषयों तक की समृद्ध पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है, जिससे साहित्य प्रेमियों, शोधार्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।

इसके पश्चात मुख्य सचिव ने बौराड़ी स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा प्रस्तावित बैडमिंटन हॉल के निर्माण स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव, स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, नगर पालिका परिषद टिहरी अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डाइजर क्षेत्र में जैकरेण्डा (Jacaranda) के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी वी.पी. सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Anganwadi #ChiefSecretary #Education #EnvironmentDay #Inspection #Library #SportsInfrastructure #TehriGarhwal #Uttarakhand #आंगनबाड़ी #आनंद_बर्द्धन #उत्तराखंड_समाचार #टिहरी_गढ़वाल #पोषण #बौराड़ी_स्टेडियम #मुख्य_सचिव #विद्यालय_निरीक्षण #विश्व_पर्यावरण_दिवस #शिक्षा #श्रीदेव_सुमन_पुस्तकालय

Related Stories

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल चेन स्नेचिंग आरोपी Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद चमोली क्षेत्र का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
देहरादून के रायपुर में तीन हत्याओं के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
मसूरी शरदोत्सव-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा

  • नैनीताल एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय

  • हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल चेन स्नेचिंग आरोपी Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली

  • उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद चमोली क्षेत्र का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

  • देहरादून के रायपुर में तीन हत्याओं के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (291)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,686)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,535)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,340)
  • नैनीताल (6,580)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,218)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार