उत्तराखंड- राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दी सौगात , पढ़िए बड़ी घोषणाएं
देहरादून। उत्तराखंड राज्य के 21 वें स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून पुलिस लाइन मैदान में रैतिक परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई घोषणाओं की वहीं, सीएम ने राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी सौगात दी।
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य निर्माण में योगदान देने वाले शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का इसमें पूरा सहयोग रहा है। केंद्र से विकास कार्यों के लिए एक लाख करोड़ की मदद की गई है। योजना है कि प्रदेश के दूरस्त क्षेत्रों को 2025 तक लिंक मार्ग से जोड़ा जा सके। जिससे पहाड़ों में भी विकास की बयार बह सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि पहाड़ की जवानी और पानी दोनों पहाड़ के काम आए।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणाएं-
- – उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन को बढ़ाने की घोषणा। जिन आंदोलनकारियों को 3100 रुपये पेंश्न मिलती थी। उसे बढ़ाकर 4500 किया गया। वहीं, जिन्हें 5000 मिलती थी उसे बढ़ाकर 6000 किया गया है।
- – राज्य में खेल नीति 2021 जल्द लागू होगी।
- – गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए निशुल्क दवा की व्यवस्था की जाएगी।
- – देहरादून और हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।
- – राज्य में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।
- – 48 घंटे अस्पताल में रहने वाली जच्चा को 2000 रुपये उपहार राशि दी जाएगी।
- – प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगेगी।
- – सेवा का अधिकार अधिनियम में 190 सेवाओं को शामिल किया जाएगा।
- – राज्य को आयुष वैलनेस का हब बनाया जाएगा।
- – पर्यटक गृहों में आयुष वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे
- प्रत्येक जनपद में अध्ययनरत बेटियों के लिए छात्रावास बनेंगे.
- कामकाजी महिलाओं के लिए भी प्रत्येक जनपद में होस्टल बनाने का ऐलान.
- डिलीवरी बाद सरकारी अस्पताल में 48 घंटे से ज्यादा रुकने वाली प्रसूता महिला को 2000 की राशि मिलेगी.
- कोविड में काम करने वाले एनएचएम कर्मियों को 10000 राशि मिलेगी.
- युवाओं के लिए विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की स्थापना होगी
- अपनी सरकार पोर्टल से आम जनमानस को लाभ
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें