Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत के दूरस्थ गांव खटोली में पहली बार पहुँचे डीएम मनीष कुमार, रात्रि चौपाल में सुनीं जन समस्याएं
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत के दूरस्थ गांव खटोली में पहली बार पहुँचे डीएम मनीष कुमार, रात्रि चौपाल में सुनीं जन समस्याएं

चम्पावत के दुर्गम गांव खटोली में पहली बार पहुंचे डीएम मनीष कुमार ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की बिजली, पानी, सड़क, आवास और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi May 25, 2026
दूरस्थ गांव खटोली में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से बातचीत करते चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार।

चम्पावत के दूरस्थ गांव खटोली में रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी मनीष कुमार।

ख़बर शेयर करें -

55 किलोमीटर दूर दुर्गम क्षेत्र में देर रात तक ग्रामीणों के बीच रहे जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सड़क, आवास और स्वास्थ्य समेत कई समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन, अंतिम छोर तक प्रशासन पहुँचाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रविवार को विकासखंड चम्पावत की दूरस्थ ग्राम सभा खटोली में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित दुर्गम ग्राम सभा खटोली में पहुँचने वाले जिलाधिकारी मनीष कुमार, चम्पावत के पहले जिलाधिकारी बने।

देर शाम आयोजित रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएँ सुनीं। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

रात्रि चौपाल में ग्राम सभा पचनई, तल्ली खटोली, मल्ली खटोली, वैला सहित आसपास के कई गांवों से पहुँचे ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, आवास, शौचालय, सिंचाई, नेटवर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पेंशन से संबंधित समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

ग्रामीणों द्वारा चल्थी क्षेत्र से गांव को आने वाली विद्युत लाइनों की खराब स्थिति तथा बार-बार विद्युत बाधित होने की शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक लाइन परिवर्तन एवं मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

सरस्वती इंटर कॉलेज आनंदपुरी खटोली में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए अतिरिक्त कक्षों की आवश्यकता की मांग पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को मानकों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजने के निर्देश दिए।

चौपाल में पार्वती देवी, आन सिंह, कमल सिंह, भरत सिंह, बच्ची सिंह, कुंती देवी, रेखा देवी, मनीषा देवी, शांति देवी, अंजली देवी, लक्ष्मी देवी एवं पुष्पा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने शौचालय, गौशाला एवं प्रधानमंत्री आवास से संबंधित समस्याएँ रखीं। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी एवं परियोजना प्रबंधक स्वजल को पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सोनिया देवी द्वारा गांव के दीवानी मोड़ क्षेत्र में हैंडपंप लगाने की मांग पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को प्राथमिकता के आधार पर हैंडपंप स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गांव में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

ग्रामीणों ने जी-राम-जी योजना के अंतर्गत नेटवर्क शैडो क्षेत्र होने के कारण मास्टर रोल में आने वाली दिक्कतों की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को आवश्यक छूट प्राप्त कर समस्या के समाधान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें।

चौपाल में 14 वर्ष पूर्व लापता हुए कुंदन बुराड़ी की पत्नी ने अपने बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा एवं पति की तलाश के संबंध में सहायता की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चम्पावत को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करने तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मल्ली खटोली निवासी बचपन से दिव्यांग सुमन की स्वास्थ्य स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को समुचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

चनी देवी के परिवार रजिस्टर न बनने के कारण निराश्रित/परित्यक्ता पेंशन बंद होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को तत्काल परिवार रजिस्टर तैयार कर पात्रता के अनुसार पेंशन संचालित कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने गांव में पेयजल, तारबाड़, सिंचाई गूल, सोलर लाइट, मोबाइल नेटवर्क, संपर्क मार्ग एवं अन्य आधारभूत समस्याओं को भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि दूरस्थ गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्यालयों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचकर उसकी समस्या का समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान तल्ली खटोली चंदा बुराठी, ग्राम प्रधान मल्ली खटोली सोनिया बिष्ट, नवीन सिंह, अनिता देवी, भवान सिंह महराना, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Champawat Administration Champawat DM Champawat News Khatoli Village Manish Kumar Night Chaupal Pushkar Singh Dhami Rural Development Uttarakhand Morning Post Uttarakhand News

Related Stories

लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

  • मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,693)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,536)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,343)
  • नैनीताल (6,583)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,219)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा