Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: जिलाधिकारी ने कहा—“शिकायतकर्ता सीधे अधिकारी से करें संपर्क, समस्याओं के निस्तारण की जानकारी स्वयं लें”
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: जिलाधिकारी ने कहा—“शिकायतकर्ता सीधे अधिकारी से करें संपर्क, समस्याओं के निस्तारण की जानकारी स्वयं लें”

Mohan Chandra Joshi November 4, 2025
ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी ने कहा—“शिकायतकर्ता सीधे अधिकारी से करें संपर्क, समस्याओं के निस्तारण की जानकारी स्वयं लें”

मैं अधिकारी! मेरा नंबर ये है!- शिकायतकर्ता सीधा अधिकारी से संवाद करें – जिलाधिकारी

तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 51 शिकायतें, कहा—“जनता की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो”

Champawat News- जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास खंड सभागार पाटी में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों को संवेदनशीलता और गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक स्तर पर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संबंधित विषय की समस्याओं का निस्तारण उसी स्तर पर करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि अधिकारी प्रत्येक आवेदक की समस्या को शालीनता और धैर्यपूर्वक सुनें तथा निस्तारण की गति को त्वरित बनाए रखें।

जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों से संबंधित विभागीय अधिकारियों से योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराए, ताकि आवेदक सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

कार्यक्रम के दौरान पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आंगनबाड़ी, आपदा जनित क्षति एवं जंगली जानवरों से सुरक्षा आदि विषयों से संबंधित कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए ताकि वही शिकायतें आगामी तहसील दिवस में पुनः प्रस्तुत न हों।

तहसील दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई निर्देश दिए —

लक्ष्मी देवी, निवासी दरौज की सामुदायिक शौचालय की मांग पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

गोविंद सिंह, निवासी नौलियागांव की पंचायत भवन निर्माण की मांग पर खंड विकास अधिकारी एवं पंचायत राज अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

गीता भट्ट, निवासी भींगराड़ा के खेल मैदान की मांग पर डीओ पीआरडी को मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

तारबाड़, कृषि, उद्यान व जंगली जानवरों की समस्या पर जिलाधिकारी ने कृषि अधिकारी, उद्यान अधिकारी और एसडीओ फॉरेस्ट को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

श्रम कार्ड न बन पाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने श्रम विभाग को विशेष कैंप लगाकर प्राथमिकता के आधार पर सभी पात्र व्यक्तियों के श्रम कार्ड बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया।
ग्राम प्रधान अमोली ने पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने, पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णानंद जोशी ने रमक में बैंक शाखा खोलने एवं मोटर मार्ग निर्माण की मांग रखी। ग्राम पंचायत मंगललेख के गोपाल सिंह और पुष्कर सिंह ने जंगली जानवरों से फसल बचाव हेतु तारबाड़ की मांग की। इसी क्रम में हेम शर्मा ने पाटी–गूम मार्ग में जल निकास, पूर्णानंद भट्ट ने रोलमेल में सोलर लिफ्ट पंप से सिंचाई, त्रिलोक राम ने मनरेगा में रोजगार सेवक की नियुक्ति, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रेखा ने रमक में चैनलिंग/फेंसिंग तथा बसंत बल्लभ अटवाल ने राजकीय इंटर कॉलेज रमक से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत कीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

इसके अतिरिक्त भागी राम ने गूम में जल संस्थान के अपूर्ण कार्यों, चंद्रशेखर गढ़कोटी ने टांण मल्ला की विभिन्न समस्याओं, हरिश्चंद्र ने रमक में फसल सुरक्षा फेंसिंग, नरेश चंद्र भट्ट ने बिजली, खेती एवं सड़क संबंधी समस्याओं, सोसायटी फॉर ह्यूमन रिसोर्स एंपावरमेंट ने आरडीटीसी भूमि के संरक्षण, ग्राम प्रधान ढरोज लक्ष्मी देवी ने सीएससी एवं सामुदायिक शौचालय, ग्राम प्रधान नोलियागांव गोविंद सिंह ने मूलभूत समस्याओं, विनोद जोशी ने सागो में रास्ते की इंटरलॉकिंग एवं प्रेम गिरी ने सड़क सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग रखी।

सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर जिलाधिकारी ने सभी संबधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, डीडीओ श्री डी.एस. दिगारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, बीडीओ श्री अवनीश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat Champawat News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

  • लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

  • मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,694)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,537)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,343)
  • नैनीताल (6,583)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,219)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश