Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: सीएम धामी ने किया प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव- 2022 का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: सीएम धामी ने किया प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव- 2022 का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi November 19, 2022
ख़बर शेयर करें -

Champawat News: शनिवार को चम्पावत जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) देहरादून एवं जिला प्रशासन चम्पावत के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय आयोजित प्रथम सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव 2022 का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह विज्ञान महोत्सव अपने आप में अति महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसा पहला विज्ञान आधारित महोत्सव है जो दूरस्थ क्षेत्रों में पढ़ रहे छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमान्त 6 जनपदों से आये सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त वैज्ञानिक और प्रबुद्ध जनों का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का मुख्य विषय पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान है। पारम्परिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान, विकास के दो ऐसे घटक हैं जो विज्ञान आधारित विकास के लिए सुदृढ़ नींव का काम करते हैं।

यह प्रथम सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव राज्य में वैज्ञानिक अवधारणा को पुष्ट करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य के हर दूरस्थ क्षेत्र तक वैज्ञानिक तकनीक पहुंचे। मुख्यमंत्री द्वारा महोत्सव में राज्य के उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले से लगभग 250 स्कूली बच्चे जो पिछले कुछ हफ्तों में ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रतिस्पर्धा के बाद चयनित होकर आये थे उन सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जन जन तक विज्ञान पहुंचे और हर बच्चे में वैज्ञानिक सोच विकसित हो, यही हमारा ध्येय है और यही इस विज्ञान महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य भी है। महोत्सव में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं (पोस्टर मेकिंग, ड्रामा, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ आदि) के माध्यम से आप सभी बच्चे अपनी अभिरुचियों से रूबरू अवश्य होंगे।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस विज्ञान महोत्सव को आयोजित करने के पीछे सरकार की यही मंशा है कि राज्य के सीमान्त क्षेत्रों में विज्ञान की गूंज हो, पर्वतीय जनपदों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित हो और वो विज्ञान विषय में रूचि लें। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह हर एक नई जिज्ञासा के साथ देखें और प्रश्न पूछे तथा समाधान खोजने की कोशिश करें। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस
दौर में हमारे बच्चे देश और दुनिया से कंधे से कंधा मिलाते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा केदारनाथ की पावन भूमि से कहा था कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा और इसी को साकार करने की दिशा में हम लगातार कार्य कर रहे हैं, उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए और आदर्श उत्तराखंड तथा आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार करने के लिए इस विज्ञान महोत्सव जैसे कार्यक्रम सुदृढ़ नींव का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चम्पावत की भौगोलिक परिस्थितियां पूरे उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करती है यहाँ पर मैदानी, उच्च एवं मध्य हिमालयी क्षेत्र है इसीलिए हमने आदर्श उत्तराखण्ड के लिए सबसे पहले चम्पावत जनपद को मॉडल जनपद के रूप में विकसित करने का प्रण लिया है जिसके लिए राज्य सरकार के सभी विभाग अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं और यूकॉस्ट इसमें नोडल एजेंसी का कार्य कर रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक
रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिले। इसके लिए हमने अनेक योजनाएं चलाई हैं,और हमारी कोशिश है कि सभी योजनाओं और प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये। सरकार राज्य में शोध, अनुसंधान और नवाचार विज्ञान पर विशिष्ट ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास का हमारा सपना विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस दौर में शोध, अनुसन्धान और नवाचार के बिना पूरा नहीं किया जा सकता इस हेतु विज्ञान के क्षेत्र में कई अभिनव प्रयोग किये हैं, और भविष्य में भी करते रहेंगे। राज्य में वैज्ञानिक सोच को जागृत करने, विज्ञान शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु और नवाचार अनुसन्धान को प्रोत्साहित करने के लिए साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित

इसी प्रकार राज्य के हर क्षेत्र तक अनुसन्धान और शोध गतिविधियों को पहुँचाने हेतु लैब्स ऑन व्हील का कांसेप्ट हम राज्य के हर जनपद के लिए लेकर आये हैं, ताकि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक भी शोध और अनुसन्धान गतिविधियां पहुंच सकें। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में जागरूकता हेतु हल्द्वानी में यूकॉस्ट और एरीज साथ मिलकर ‘एस्ट्रो पार्क’ का निर्माण कर रहे हैं जो पारम्परिक और आधुनिक ज्ञान एवं विज्ञान का
मिश्रण होगा। राज्य में समय समय पर विज्ञान आधारित कौशल विकास कार्यक्रम भी संचालित किये जाते रहे हैं ताकि वैज्ञानिक चेतना का प्रसार होगा और राज्य में विज्ञान आधारित गतिविधियों में वृद्धि हो, उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विकास आधारित योजनाओं के लिए नींव का काम करते हैं। इसी क्रम में अल्मोड़ा में एक उप क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का भी निर्माण किया जा रहा है जहाँ पर विज्ञान आधारित गतिविधियां और कार्यक्रम संचालित होंगे। चम्पावत में विज्ञान केंद्र की स्थापना प्रस्तावित है ताकि क्षेत्र में विज्ञान आधारित शिक्षा और जागरूकता का संचार हो। उन्होंने कहा कि आदर्श चम्पावत कि परिकल्पना को साकार करने के लिए राज्य सरकार के सभी विभाग अपने अपने स्तर से विज्ञान आधारित विकास योजनाएं बनाने और क्षेत्र में उनके सफल क्रियान्वयन का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन संवाद आधारित विकास मॉडल विकसित करना सरकार का ध्येय है, जन संवाद के
माध्यम से क्षेत्र विशेष कि जरूरतों और आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है, इसलिए हम लगातार जन संवाद करते रहते हैं ताकि राज्य के सतत विकास हेतु
एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य आधारित योजनाएं बनाई जा सकें। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में विषम भौगोलिक परिस्थियाँ होने के कारण कई बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है इसलिए यहाँ पर उपस्थित सभी नन्हे वैज्ञानिकों को सोचना है कि कैसे इन समस्याओं को निकाला जाये, बच्चे राज्य का ही नहीं बल्कि देश का भी भविष्य तय करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि, बागवानी, पर्यटन, ऊर्जा, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इस क्षेत्र में कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह विज्ञान महोत्सव बच्चों के वैज्ञानिक स्वभाव को सुधारने, उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासा को शांत करने और वैज्ञानिक सोच समझ में सुधार करने में मदद करेगा। यह महोत्सव बच्चों के लिए अपनी मौलिकता और नवीनता प्रदर्शित करने और उत्तराखंड का उज्ज्वल भविष्य बनने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा*। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महोत्सव में विशिष्ट व्यक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु 5 वैज्ञानिकों व व्यक्तियों जी एस रौतेला ,देवेंद्र मेवाड़ी, कल्याण सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, डॉ अशोक पंत को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी

इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ दुर्गेश पंत द्वारा आयोजित दो दिवशीय विज्ञान महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
महोत्सव में आयोजित संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा सीमांत जिलों से आए बाल वैज्ञानिकों से भी संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं को जाना तथा उन्हें आस्वस्त किया,जिसमें बागेश्वर से आई बाल वैज्ञानिक प्रिया महर द्वारा बागेश्वर की खोली गई अटल लैब को अन्य जनपदों में भी खोले जाने, चमोली से आई निकिता चमोली एवं उत्तरकाशी से आई अंकिता रावत द्वारा उनके जनपद में भी इसी प्रकार का विज्ञान महोत्सव का आयोजन कराए जाने ,रूद्रप्रयाग जिले से आई मधु रावत द्वारा उनके जिले में टिंकरिंग लैब खोले जाने, पिथौरागढ़ से आए बाल वैज्ञानिक लक्ष्य रौतेला द्वारा अंतरिक्ष क्लब तथा लैब की स्थापना किए जाने व चम्पावत की प्रियंका उप्रेती द्वारा इस प्रकार के विज्ञान महोत्सव लगातार आयोजित करने की बात मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर वैज्ञानिकों व आयोजकों से जानकारी ली।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल माहरा ,जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए वैज्ञानिक प्रबुद्धजन जनप्रतिनिधि बाल वैज्ञानिक ,यूकॉस्ट के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चंपावत: सीएम धामी ने किया प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव- 2022 का शुभारंभ देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को सर्वश्रेष्ठ दुग्ध संघ का पुरस्कार प्रदान करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से धनराशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ-2027 के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाते हुए Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को हरी झंडी दिखाते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम से जुड़े प्रदेश के स्कूली बच्चे। Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि देते हुए। Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को सर्वश्रेष्ठ दुग्ध संघ का पुरस्कार प्रदान करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से धनराशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ-2027 के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाते हुए Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • स्वास्थ्य
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को हरी झंडी दिखाते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

  • वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम से जुड़े प्रदेश के स्कूली बच्चे। Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (297)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,028)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,022)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,496)
  • नैनीताल (6,654)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (321)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़ Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़ Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम