Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत – मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में आईएसबीटी की रखी आधारशिला ,ये बड़ी घोषणाएं भी की video
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत – मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में आईएसबीटी की रखी आधारशिला ,ये बड़ी घोषणाएं भी की video

Mohan Chandra Joshi November 26, 2023
ख़बर शेयर करें -

Champawat News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को टनकपुर नगर में 5590.70 लाख की लागत से बनने वाले रोडवेज बस टर्मिनल, डिपो वर्कशॉप बिल्डिंग, रीजनल वर्कशॉप बिल्डिंग एवं टायर शॉप के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके अंतर्गत जनपद के टनकपुर शहर में बनने वाले बस टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। जिसमें बस टर्मिनल, बस डिपो अंतर्गत 100 व्यक्तियों का क्षमता युक्त वातानुकूलित प्रतीक्षालय, 100 व्यक्तियों की बैठक क्षमता युक्त फूड कोर्ट, 170 वाहन क्षमता युक्त कार पार्किंग, 20 बेडेड पुरुष एवं महिला डॉरमेट्री, 12 बसों हेतु बोर्डिंग प्लेटफार्म, 24 बसों हेतु बस पार्किंग, 7 बसों हेतु इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग युक्त पार्किंग सुविधा, 20 बसों हेतु वर्कशॉप सुविधा, शॉपिंग स्टोर, रेस्टोरेंट्स, डिस्पेंसरी, एवं क्लॉथ रूम सुविधा, पुरुष एवं महिला सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमें आधुनिक सुसज्जित बस अड्डे के निर्माण को प्राथमिकता देनी होगी तभी बाहर से आने वाले पर्यटकों व यात्रियों को यात्रा करने में सुगमता होगी। उन्होंने कहा कि आम यात्रियों को इससे लाभ मिलेगा। टनकपुर का यह बस अड्डा उत्तराखंड का एक मॉडल बस अड्डा बनेगा और आज भूमि पूजन हुआ है और 2025 तक इस कार्य को पूरा कर लोकार्पण भी किया जाए और इससे लोगों को अनेक सुविधाएं मिलने लगेगी साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा। आईएसबीटी बनने से रोजगार के साधन बढ़ने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा मां पूर्णागिरी का मेला साल भर चले इसके लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जिला बनाने की ओर हम लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए जो भी कठोर निर्णय लेने होंगे, वे लिए जाएंगे। सरकार द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया और उसी का परिणाम है कि आज परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रही हैं। प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए गठित कमेटी द्वारा ड्राफ्ट पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं, इसके जल्द मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है उनका लोकार्पण भी लगातार किया जा रहा है और कार्य धरातल पर दिख रहे हैं। सरकार पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कटिबद्ध, समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि विकल्प रहित संकल्प के आधार पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम भी सुना।

इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की जिसमें,
टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार

सीएसआर फंड के अंतर्गत टनकपुर एवं बनबसा के शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर फ्री वाई-फाई स्थापित किया जाएगा।
महात्मा गांधी जूनियर विद्यालय टनकपुर का उच्चीकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी

पूर्णागिरि के ठुलीगाड़ जमरानी सैलागढ़ में एक पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।

टनकपुर से देहरादून के लिए वोल्वो बस का संचालन किया जाएगा इसके अतिरिक्त टनकपुर में निकट भविष्य में बिजली के 132 केवी का सब स्टेशन बनाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के अंतर्गत मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह आमबाग, मां पूर्णागिरी स्वयं सहायता समूह आमबाग, जय गणेशाय स्वयं सहायता समूह उचौलीगोठ, रिद्धि-सिद्धि स्वयं सहायता समूह उचौलीगोठ को 01-01 लाख के तथा जय पूर्णागिरी स्वयं सहायता समूह थ्वालखेड़ा को 03 लाख के सीसीएल चेक वितरित किए। वहीं प्रधानमंत्री आवास-ग्रामीण योजनान्तर्गत माया महर पत्नी नाथ सिंह महर निवासी थ्वालखेड़ा, कौशल्या देवी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी गेंडाखाली, लीला देवी पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी आमबाग, हेमा जोशी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी आमबाग को आवास किश्त के चेक वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

इस अवसर पर सांसद लोकसभा अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, बनबसा रेनू अग्रवाल, जिला महामंत्री भाजपा मुकेश कलखुडिया, पूरन मेहरा, मंडल अध्यक्ष भाजपा तुलसी कुंवर, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार के अतिरिक्त सचिव पेयजल एवं परिवहन विभाग उत्तराखंड शासन अरविंद सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम आनंद श्रीवास्तव,एस पी देवेंद्र पींचा, मुख्य महाप्रबंधक सीएनडीएस कपिल सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक अधिकारी एवं आम जनता मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चंपावत चंपावत - मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में आईएसबीटी की रखी आधारशिला मुख्यमंत्री उत्तराखंड ये बड़ी घोषणाएं भी की video

Related Stories

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
स्कूटी चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

  • उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

  • हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

  • देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,711)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,541)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,352)
  • नैनीताल (6,588)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार