Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत- पहली बार इस दूरस्थ गांव पहुंचे डीएम , जमीन पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत- पहली बार इस दूरस्थ गांव पहुंचे डीएम , जमीन पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

uttarakhand morning post , champawat news
Mohan Chandra Joshi January 18, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • विकासखंड लोहाघाट अंतर्गत दूरस्थ नेपाल सीमावर्ती कायल गांव पहुंचे जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी। पहली बार गांव में जिलाधिकारी के पहुंचने पर ग्रामीण गदगद हो गए और डीएम का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

Champawat News: ग्रामीणों के साथ जमीन में बैठकर चौपाल लगाते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक समस्या का वह स्वयं समय-समय पर मॉनिटरिंग करेंगे ताकि समस्याओं का समय पर समाधान हो सकें और ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा से वंचित इस गांव में सड़क का निर्माण शीघ्र किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 11 किलोमीटर की सड़क मुख्यमंत्री घोषणा से स्वीकृत हो गई है। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को अवगत कराया कि प्रथम चरण की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके अतिरिक्त डुंगराबोरा से भी कायल गांव को जोड़े जाने हेतु पीडब्ल्यू द्वारा प्रस्ताव बनाया जाएगा। जिस हेतु मौके पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। कायल गांव में सिंचाई की सुविधा मिल चुकी है। नलकूप डिवीजन द्वारा सिंचाई पेयजल योजना बना दी गई है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के डूंगराबोरा गांव को भी सिंचाई सुविधा से जोड़े जाने हेतु लघु सिंचाई विभाग द्वारा सोलर पंपिंग योजना एवं ग्रेविटी योजना से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। उन्होंने बताया की लघु सिंचाई द्वारा गूल मरम्मत हेतु 13 लाख का प्रस्ताव बनाया गया है। क्षेत्र में संचार की सुविधा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बीएसएनल का टावर स्थापित किए जाने हेतु भूमि राजस्व विभाग द्वारा चयन कर भारत संचार निगम लिमिटेड को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने क्षेत्र में औद्योनिकी, कृषि विकास की अपार संभावनाएं को देखते हुए कहा की शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार किए जायेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कि सिंचाई हेतु पाइप की जो भी आवश्यकता है वह उपलब्ध कराए दिए जाय। उद्यान अधिकारी को आम, लीची, केला, पपीता के लिए कलेस्टरवार प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही शीघ्र पॉलीहाउस उपलब्ध कराने हेतु भी प्रस्ताव तैयार करें। ग्रामीणों की किसान सम्मान निधि की धनराशि खाते में केवाईसी के कारण नहीं आने की समस्या पर उन्होंने समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। राशन की समस्या पर जिला पूर्ति अधिकारी एवं ग्राम प्रधान खुली बैठक आयोजित कर पात्र व्यक्तियों के नाम राशन कार्डो में जोड़े तथा अपात्र लोगों के नाम हटाए। जंगली जानवरों से खेती को नुकसान से बचाने के लिए लिए 2023-24 में कार्य योजना तैयार करने के निर्देश कृषि विभाग को दिए। तेंदुए द्वारा ग्रामीणों की बकरियों को मारे जाने का मुआवजा दिलाए जाने पर प्रभागीय वन अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि बजट हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया है प्राप्त होते ही जिन लोगों को पशु हानि हुई है उन्हें भुगतान कर दिया जाएगा। मत्स्य विभाग को निर्देश दिए कि लोगों को मत्स्य पालन से जोड़ने के लिए यहां सर्वे करें और लोगो को स्वरोजगार से जोड़े।


इस दौरान सभी विभागों ने अपने अपने विभागो से संबंधी विभिन्न जानकारियां ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने नीड-नैनी-कायल गांव को लोहावती से जोड़ने के लिए पैदल पुल निर्माण की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को शीघ्र ही सर्वे के निर्देश दिए और कहा कि शीघ्र ही शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। किमतोली रोसाल सड़क की खस्ता हालत के लिए पीडब्ल्यूडी प्रताव तैयार करें। ग्रामीणों द्वारा गांव में जैन मिलन केंद्र, बैंकिग सुविधा आदि की मांग की गई। इसके अतिरिक्त गांव में बालिकाएं हाई स्कूल पास के बाद आगे की शिक्षा नहीं ले पाती है, उन्हें डूंगराबोरा हाई स्कूल में इंटरमीडिएट की शिक्षा उपलब्ध हो इस हेतु डुंगराबोरा हाईस्कूल का उच्चीकरण किए जाने हेतु मुख्यमंत्री घोषणा के माध्यम से अनुरोध किया जाएगा और शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त हाईस्कूल डूंगराबोरा, राजकीय इंटर कॉलेज रौसाल में गेस्ट टीचर और स्थाई टीचरों की तैनाती के लिए प्राथमिकता के साथ शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर कोई अगर आने के इच्छुक हो तो खनन न्यास निधि से भी टीचरों की तैनाती की जाएगी, इस हेतु शिक्षा विभाग प्रस्ताव तैयार करें। प्राथमिक विद्यालय कायल में वर्तमान में 12 छात्र-छात्राएं हैं तथा आंगनबाड़ी में 11 बच्चे हैं। जिलाधिकारी ने प्रबंधक दुग्ध को निर्देश दिए कि दुग्ध समिति वर्तमान में बंद पड़ी है इसे इसी माह संचालित कराएं। साथ ही जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वह दूध दुग्ध समितियों को उपलब्ध कराए और पशु पालन विभाग भी इसमें सहयोग करें। वर्तमान में यहां पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं का उपचार किया जा रहा है और योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वह स्वयं समय समय पर मॉनिटरिंग करते रहे, जिससे ग्रामीणों को लाभ मिल सकें। क्षेत्र में बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र को गोट वैली के रूप में तैयार किए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए, जिससे लोगो को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकें। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय डूंगराबोरा एवं जीआईसी रौसाल 9 का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

जिला विकास अधिकारी एसके पंत ने अवगत कराया कि गांव में मनरेगा के अंतर्गत वर्तमान में भूमि सुधार, सुरक्षा दीवार, नौला मरम्मत, सीसीसी मार्ग, गौशाला निर्माण सहित आठ कार्य चल रहे हैं। वर्तमान में एक गौशाला का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए मनरेगा के अंतर्गत जो भी आवश्यकीय कार्य है वह कराए जाएं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने शॉल ओढ़ाकर जिलाधिकारी का भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, ग्राम प्रधान कायल मोहन सिंह, ग्राम प्रधान डूंगराबोरा गंगा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दशरथ सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह बोरा, जिला शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएस भंडारी, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी समेत विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चंपावत- पहली बार इस दूरस्थ गांव पहुंचे डीएम जमीन पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरे पिकअप को SDRF ने रेस्क्यू किया Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी के पदाधिकारी Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान
  • उत्तराखंड
  • चमोली

बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फर्जी प्रमाणपत्र मामले में कार्रवाई के निर्देश देते हुए Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरे पिकअप को SDRF ने रेस्क्यू किया Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

  • हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी के पदाधिकारी Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

  • बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान

  • बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,540)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,269)
  • नैनीताल (6,543)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण