Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चमोली – मुख्यमंत्री ने गौचर में आयोजित नंदा-गौरा महोत्सव में किया प्रतिभाग , जिले को दी 400 करोड़ की सौगात
  • उत्तराखंड
  • चमोली

चमोली – मुख्यमंत्री ने गौचर में आयोजित नंदा-गौरा महोत्सव में किया प्रतिभाग , जिले को दी 400 करोड़ की सौगात

Mohan Chandra Joshi February 15, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने 400 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सीमांत जनपद चमोली को दी बड़ी सौगात।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भोजपत्र पर कैलीग्राफी, पारंपरिक रांछ पर कालीन बुनाई और पैडल चरखे पर ऊन कताई के साथ पहाड़ी व्यंजनों का भी लिया स्वाद।

Chamoli News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को गौचर में आयोजित ‘नंदा-गौरा’ महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल’’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। मातृशक्ति के सहयोग से ही हमारा राष्ट्र उन्नति के नए शिखर को छू रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीमांत जनपद चमोली के लिये 400 करोड से अधिक़ की 604 विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 97 करोड लागत़ की 260 योजनाओं का लोकार्पण तथा 303 करोड़ की 344 योजनाओं का शिलानयास शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन कर मातृशक्ति को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

मुख्यमंत्री ने गौचर हवाई पट्टी से मेला मैदान तक विशाल रोड शो में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान सीमांत के लोगों तथा स्थानीय विद्यालय के छात्रों ने पारंपरिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने कलश यात्रा और विद्यालय के बच्चों ने नंदा देवी राजजात, छोलिया नृत्य, पांडव नृत्य, मंगलगान, लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में पहुंची मातृशक्ति का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री ने पहाड़ की पारंपरिक वस्तुओं को बढ़ावा देने के उदेश्य से रांछ पर कालीन बुनाई, पहाड़ की पारंपरिक चक्की (जांदरा) चलाया, पैडल चरखे पर ऊन कताई, रिंगाल की टोकरी बुनने और दुर्लभ भोजपत्र पर कैलीग्राफी भी की और महिला समूहों के साथ विभिन्न क्रियाकलाप कर स्थानीय संस्कृति को जाना और अपनी पुरानी यादों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने उत्पादों की सराहना करते हुए यात्रा मार्ग पर भी आउटलेट खोलने एवं पारंपरिक तरीके से बन रहे कालीन, पंखी, दोखे, शौल, टोपी आदि का खूब प्रचार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने लेन्टाना घास से बनाई गई उपयोगी सामग्री की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हरिद्वार मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी RTO समेत कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

नंदा-गौरा महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा मां नन्दा चमोली जिले के साथ ही पूरे गढ़वाल और कुमांऊ मंडल में अधिष्ठात्री देवी के रूप में पूजनीय है। मां नंदा को हम ध्यांण मानते हैं और एक विवाहित बेटी के रूप में मां नंदा की कैलाश विदाई के लिए हर साल सिद्वपीठ कुरूड़ से लोकजात यात्रा और 12 वर्षो में राजजात यात्रा आयोजित की जाती है। जबकि गौरा देवी पर्यावरण संरक्षण को लेकर विश्व विख्यात चिपको आंदोलन की अगुवा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह भगवान बद्रीनाथ की पावन भूमि है। उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होना अपना सौभाग्य बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को विधानसभा में पारित कर जनता से किया वादा पूरा किया है। समान नागरिक संहिता किसी जाति, धर्म-समुदाय के लिए न होकर पूरे राज्यवासियों के हितों के लिए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या किसी भी राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। आज प्रदेश के दुर्गम गांव-गांव में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। महिलाओं के पास कौशल की कभी कोई कमी नहीं रही और अब यही कौशल उनकी आर्थिकी को शक्ति प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खोले और अब हर तरह की सब्सिडी सीधे उनके खाते में ही जमा हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी योजना, नंदा गौरा मातृवंदना योजना और महिला पोषण अभियान जैसी योजनाएं प्रारंभ की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: चंपावत को मिली अत्याधुनिक MRI मशीन, मुख्यमंत्री धामी ने दी 40 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी माताएं, बहनें आज कुटीर उद्योगों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री के माणा गांव के भ्रमण के दौरान हमारी बहनों ने उनको भोजपत्र पर लिखा एक अभिनंदन पत्र भेंट किया था। प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम के 103 वॉ संस्करण में भी भोजपत्र के उत्पादों की जमकर सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मूल मंत्र ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ को हमने आत्मसात किया है। चमोली की जनता का हमेशा से उन्हें स्नेह मिलता रहा है। इसी का प्रतिफल है कि आज चार सौ करोड़ से भी अधिक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर काम रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सेवक के नाते उनका ये प्रयास है कि प्रदेश की जनता के हितों के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने हों, बिना देरी के उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया। प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की गई। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजना के लाभार्थियों को प्रदान किये चेक।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत दुआ की राजेश्वरी देवी, कुसुम देवी और यशोदा देवी तथा अटल आवास योजना के तहत ग्राम सूकी सुराईथोटा की नन्दी देवी एवं ग्राम तोलमा सुराईथोटा की सरिता देवी को भवन की चाबियॉ प्रदान की। ग्राम नौटी की नीमा मैठाणी को उत्कृष्ट कृषि कार्य हेतु 25 हजार का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य कर रहे युवक मंगल दल बूरा, लुणतरा एवं वादुक को 75-75 हजार रूपए और महिला मंगल दल आला जोखना को 37,500 हजार रुपये का चेक वितरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने नंदा गौरा महोत्सव में कृषि क्षेत्र में उत्साहवर्धक कार्य करने हेतु मत्स्य पालन में मुल्लागांव ग्वाड की लीला देवी व ग्राम पिण्डवाली की सीता देवी, परम्परागत हस्तशिल्प में अपर बाजार चमोली की सुनीता देवी, ग्राम गमशाली की रूकमणी देवी, पर्यटन क्षेत्र में मंडल की पूजा देवी तथा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण में योगदान और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित ग्राम मठ की चन्द्रकला तिवारी, गोपेश्वर की मीना तिवारी और शशी देवली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का काम किया जा रहा है। अस्पतालों में रिक्त चिकित्सकों के पदों को भरने का काम धामी सरकारी में संभव हुआ है।

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के विकास के लिए सीएम धामी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं और उनको राज्य सरकार बखूबी आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने मुख्यमंत्री का जनपद आगमन पर स्वागत करते हुए जनपद के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा ने जनपद के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों पर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में दायित्व धारी रमेश गढ़िया, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष हिमानी वैष्णव तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति व स्थानीय जनता मौजूद थी।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Chamoli News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चमोली - मुख्यमंत्री ने गौचर में आयोजित नंदा-गौरा महोत्सव में किया प्रतिभाग जिले को दी 400 करोड़ की सौगात देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में बारिश के दौरान छाता लेकर सड़क पर चलते लोग और काले बादल। (प्रतीकात्मक फोटो) Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
₹20000 की रिश्वत लेते जेई विवेक कुमार गिरफ्तार प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE

Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
अल्मोड़ा में खाई में गिरी कार और हरिद्वार में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। Uttarakhand News: अल्मोड़ा और हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत; 6 घायल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: अल्मोड़ा और हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत; 6 घायल

Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: हरिद्वार मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी RTO समेत कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: हरिद्वार मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी RTO समेत कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 युवाओं से लाखों की ठगी, डीएम के निर्देश- जालसाज पर लगेगा गैंगस्टर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 युवाओं से लाखों की ठगी, डीएम के निर्देश- जालसाज पर लगेगा गैंगस्टर

Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक की अध्यक्षता करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। देहरादून: 98% से अधिक मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र, डीएम बोले- हर पात्र मतदाता का नाम सूची में हो सुनिश्चित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: 98% से अधिक मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र, डीएम बोले- हर पात्र मतदाता का नाम सूची में हो सुनिश्चित

Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में बारिश के दौरान छाता लेकर सड़क पर चलते लोग और काले बादल। (प्रतीकात्मक फोटो) Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • ₹20000 की रिश्वत लेते जेई विवेक कुमार गिरफ्तार प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE

  • अल्मोड़ा में खाई में गिरी कार और हरिद्वार में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। Uttarakhand News: अल्मोड़ा और हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत; 6 घायल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा और हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत; 6 घायल

  • सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: हरिद्वार मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी RTO समेत कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: हरिद्वार मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी RTO समेत कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

  • देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 युवाओं से लाखों की ठगी, डीएम के निर्देश- जालसाज पर लगेगा गैंगस्टर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 युवाओं से लाखों की ठगी, डीएम के निर्देश- जालसाज पर लगेगा गैंगस्टर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,605)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,417)
  • खेल (356)
  • चंपावत (961)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (646)
  • देहरादून (10,777)
  • नैनीताल (6,342)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,046)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,128)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (497)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (609)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,356)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE Uttarakhand News: अल्मोड़ा और हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत; 6 घायल Uttarakhand News: अल्मोड़ा और हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत; 6 घायल Uttarakhand News: हरिद्वार मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी RTO समेत कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी Uttarakhand News: हरिद्वार मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी RTO समेत कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी Dehradun News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 युवाओं से लाखों की ठगी, डीएम के निर्देश- जालसाज पर लगेगा गैंगस्टर Dehradun News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 युवाओं से लाखों की ठगी, डीएम के निर्देश- जालसाज पर लगेगा गैंगस्टर