मौसम

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 5 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया है। अतिवृष्टि के दौरान भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरने, जलभराव और सड़क मार्ग बाधित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।... Read More
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के 5 सितंबर 2026 को चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा के पूर्वानुमान तथा जिले में लगातार हो रही बारिश और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार ने 5 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।... Read More
नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 5 सितंबर को सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने नैनीताल समेत आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।... Read More
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। 5 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी के बीच हरिद्वार में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी है, जबकि प्रदेशभर में आकाशीय बिजली और तेज बारिश को लेकर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।... Read More
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 4 सितंबर को नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 5 सितंबर को उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश का अनुमान है। लगातार बारिश के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क मार्ग बाधित होने का खतरा भी बना रह सकता है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 7 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। केंद्र ने 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की है। 6 और 7 सितंबर को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही कई क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। राज्य के सभी जिलों में गरज-चमक और बारिश के तीव्र दौर की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से संवेदनशील रहने वाले हैं। 2 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून और ऊधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि 3 सितंबर को नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और सड़क बाधित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार 6 सितंबर तक मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है।... Read More
लगातार बारिश के चलते नैनीताल जिले में सड़क अवरोध, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखते हुए राहत एवं सड़क खोलने वाली मशीनरी को संवेदनशील स्थानों पर तैयार रखा है। डीएम ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच बारिश का दौर तेज बना हुआ है। आज देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। लगातार बारिश से सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है और कई मार्ग बंद हैं। ... Read More