Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते 5 सितंबर को चंपावत जिले में विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे
भारी बारिश के पूर्वानुमान और लगातार बढ़ते नदी-नालों के जलस्तर को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला; कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय और समस्त आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
चंपावत, 4 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 05 सितंबर 2026 को चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिले में लगातार हो रही बारिश तथा नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने फैसला लिया है।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत मनीष कुमार द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत 05 सितंबर 2026 (शनिवार) को जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए 05 सितंबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे। छात्र-छात्राओं के अध्ययन को प्रभावित होने से बचाने और व्यापक छात्रहित को देखते हुए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत और जिला कार्यक्रम अधिकारी चंपावत को निर्देश दिए हैं कि वे सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


