Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
भारी बारिश की आशंका के चलते 5 सितंबर को अल्मोड़ा जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन का फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद
अल्मोड़ा, 4 सितंबर 2026। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से 5 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम की चेतावनी और आपदा की संभावित स्थिति को देखते हुए अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने 5 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित किया है।
जिला अधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अंशुल सिंह की ओर से 4 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरने, जलभराव और सड़क मार्ग बाधित होने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार 5 सितंबर को अल्मोड़ा जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालय तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा और जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को आदेश का सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


