Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर मुकदमा, लापरवाही से नाबालिग की हालत गंभीर
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर मुकदमा, लापरवाही से नाबालिग की हालत गंभीर

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित नशा मुक्ति केंद्र की लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उपचार के दौरान 17 वर्षीय किशोर की हालत गंभीर होने पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Mohan Chandra Joshi May 3, 2026
अवैध नशा मुक्ति केंद्र मामले में पुलिस जांच का सांकेतिक दृश्य

अवैध नशा मुक्ति केंद्र की लापरवाही के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। फाइल फोटो।

ख़बर शेयर करें -

बिना पंजीकरण चल रहे केंद्र पर लापरवाही के आरोप, किशोर वेंटिलेटर पर भर्ती

हल्द्वानी, 03 मई 2026: नैनीताल जनपद के मुखानी क्षेत्र में संचालित एक कथित अवैध नशा मुक्ति केंद्र की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। नशे की लत के उपचार के लिए भर्ती कराए गए 17 वर्षीय किशोर की हालत अचानक बिगड़ने के बाद पुलिस ने केंद्र संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकीय जांच में किशोर के किडनी और लीवर गंभीर रूप से प्रभावित पाए गए हैं तथा उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
मां ने पुलिस को दी लिखित तहरीर
पुलिस के अनुसार, विठोरिया नंबर-1, मल्ली बमोरी, त्रिलोक नगर निवासी श्रीमती जया अधिकारी पत्नी श्री आनंद अधिकारी ने थाना मुखानी में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र शुभम अधिकारी (17 वर्ष) नशे की लत से ग्रसित था। उपचार और सुधार की उम्मीद में लगभग दो माह पूर्व उसे “संकल्प नशा मुक्ति समिति” नामक केंद्र में भर्ती कराया गया था।
वादिनी के अनुसार, वह 21 तारीख को अपने पुत्र से मिलने केंद्र पहुंची थीं। उस समय उनका पुत्र सामान्य अवस्था में दिखाई दिया। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें सूचना दी गई कि शुभम अचानक बेहोश हो गया है और उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया है।
अस्पताल पहुंचने पर नहीं मिला कोई कर्मचारी
परिजनों का आरोप है कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो वहां नशा मुक्ति केंद्र का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। चिकित्सकों द्वारा जांच किए जाने पर पता चला कि किशोर की किडनी और लीवर बुरी तरह प्रभावित हो चुके हैं और उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
इस घटना के बाद परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली और उपचार प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
जांच में बिना पंजीकरण संचालित मिला केंद्र
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में मामले की जांच शुरू की गई। जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक अविनाश मौर्य को सौंपी गई।
पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित नशा मुक्ति केंद्र बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था। साथ ही नाबालिग को अवैध रूप से केंद्र में रखकर उपचार किए जाने और उपचार में लापरवाही बरतने की बात भी सामने आई है।
केंद्र संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले में थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 50/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 बीएनएस तथा मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 की धारा 87/108 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
इस मामले में आयुषी कपिल पुत्री अरुण कपिल, निवासी खड़कपुर ईसाई नगर, लामाचौड़, थाना मुखानी को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: De Addiction Centre Haldwani News Nainital police Uttarakhand Crime News उत्तराखंड क्राइम न्यूज नशा मुक्ति केंद्र नैनीताल पुलिस मुखानी थाना हल्द्वानी न्यूज

Related Stories

हरिद्वार में मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी। हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, साथी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, साथी फरार

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
रन फॉर योगा कार्यक्रम में दौड़ लगाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। देहरादून: ‘रन फॉर योगा’ में दौड़े सीएम धामी, युवाओं से योग को दिनचर्या बनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: ‘रन फॉर योगा’ में दौड़े सीएम धामी, युवाओं से योग को दिनचर्या बनाने का आह्वान

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान समीक्षा बैठक। देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
देहरादून में विकास योजनाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
देहरादून सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार में मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी। हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, साथी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, साथी फरार

  • रन फॉर योगा कार्यक्रम में दौड़ लगाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। देहरादून: ‘रन फॉर योगा’ में दौड़े सीएम धामी, युवाओं से योग को दिनचर्या बनाने का आह्वान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    देहरादून: ‘रन फॉर योगा’ में दौड़े सीएम धामी, युवाओं से योग को दिनचर्या बनाने का आह्वान

  • बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा

  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान समीक्षा बैठक। देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज

  • देहरादून में विकास योजनाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (441)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,475)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,400)
  • खेल (355)
  • चंपावत (950)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (631)
  • देहरादून (10,719)
  • नैनीताल (6,310)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,031)
  • यात्रा (395)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,123)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,344)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, साथी फरार हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, साथी फरार देहरादून: ‘रन फॉर योगा’ में दौड़े सीएम धामी, युवाओं से योग को दिनचर्या बनाने का आह्वान देहरादून: ‘रन फॉर योगा’ में दौड़े सीएम धामी, युवाओं से योग को दिनचर्या बनाने का आह्वान बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम