नैनीताल में सीपीयू पुलिस की ईमानदारी, महिला पर्यटक को लौटाया खोया मोबाइल और नकदी
नैनीताल में सीपीयू पुलिस टीम ने महिला पर्यटक को उसका खोया मोबाइल फोन, नकदी और दस्तावेज सुरक्षित वापस सौंपे।
ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान मिला मोबाइल, आधार कार्ड के जरिए महिला से संपर्क कर सामान किया सुपुर्द
नैनीताल, 03 मई 2026: नैनीताल में ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही सीपीयू पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश की है। ड्यूटी के दौरान मिले एक महंगे मोबाइल फोन, नकदी और आधार कार्ड को पुलिस कर्मियों ने सुरक्षित तरीके से महिला पर्यटक को लौटाकर सराहनीय कार्य किया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को नैनीताल ड्यूटी में तैनात सीपीयू पुलिस टीम के उपनिरीक्षक दीवान सिंह मेहरा और कांस्टेबल रोहित सिंह को ड्यूटी के दौरान एक सैमसंग मोबाइल फोन मिला, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई जा रही है। मोबाइल के कवर में 1500 रुपये नगद और एक आधार कार्ड भी रखा हुआ था।
आधार कार्ड से की महिला की पहचान
पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आधार कार्ड के माध्यम से संबंधित महिला और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया। संपर्क होने के बाद महिला को मौके पर बुलाया गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने मोबाइल फोन, नगद धनराशि और आधार कार्ड सुरक्षित रूप से महिला को सुपुर्द कर दिया। अपना खोया सामान वापस मिलने पर महिला ने सीपीयू पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
ईमानदारी की हो रही सराहना
स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी सीपीयू पुलिस के इस कार्य की सराहना की है। नैनीताल पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ जनता की सेवा और सहायता करना भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
सीपीयू पुलिस का यह कार्य एक बार फिर यह संदेश देता है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि मानवता और जनसेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


