Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: आज बारिश-तेज हवाओं का असर, 4 और 5 मई को ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: आज बारिश-तेज हवाओं का असर, 4 और 5 मई को ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेशभर में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Mohan Chandra Joshi May 3, 2026
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं के बीच बदला मौसम

उत्तराखंड में बारिश के बीच बदला मौसम।

ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर जारी की चेतावनी

देहरादून, 03 मई 2026: देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कई क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कौसानी में 22 मिमी, नैनीताल में 11 मिमी, हल्द्वानी में 17 मिमी और उखीमठ में 18 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया।
सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान में काले बादल छाए रहे और झोंकेदार हवाएं चलती रहीं। मौसम के बदले मिजाज का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। कई स्थानों पर लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, वहीं किसानों और यात्रियों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आज कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रविवार 3 मई को प्रदेश में मौसम अस्थिर बना रहेगा। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज वाले बादल विकसित होने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।
इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
4 और 5 मई को और बिगड़ सकता है मौसम
मौसम विभाग ने आगामी 4 और 5 मई को प्रदेश में मौसम की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। विशेष रूप से देहरादून, नैनीताल समेत सात जिलों में तेज बारिश, अंधड़, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
एसईओसी ने जिलों को जारी किए सतर्कता निर्देश
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने संभावित खराब मौसम को देखते हुए सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि 4 और 5 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इसके अलावा 5 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं 6 मई तक राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
राहत-बचाव दल अलर्ट मोड पर, ट्रेकिंग गतिविधियों पर निगरानी
विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों की निगरानी बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और बीआरओ जैसी एजेंसियों को मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल सड़क बहाली सुनिश्चित करने को कहा गया है। ग्राम स्तर तक अधिकारियों को सक्रिय रहने और संचार माध्यम लगातार चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है।

विभिन्न शहरों का तापमान
देहरादून : अधिकतम 32.2°C / न्यूनतम 20.3°C
ऊधम सिंह नगर : अधिकतम 34.0°C / न्यूनतम 19.7°C
मुक्तेश्वर : अधिकतम 22.1°C / न्यूनतम 10.3°C
नई टिहरी : अधिकतम 22.0°C / न्यूनतम 11.

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand Morning Post Weather update Uttarakhand आकाशीय बिजली उत्तराखंड न्यूज उत्तराखंड बारिश उत्तराखंड मौसम ऑरेंज अलर्ट तेज हवाएं देहरादून मौसम मौसम अपडेट मौसम विभाग

Related Stories

सड़क किनारे युवक का शव मिलने की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
उत्तराखंड सचिवालय में राज्याधीन सेवाओं में छह माह तक हड़ताल पर रोक संबंधी आदेश जारी होने के बाद का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
हरिद्वार के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने के बाद मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाती जल पुलिस। Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
देहरादून में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
मुख्य सेवक सदन, देहरादून में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सड़क किनारे युवक का शव मिलने की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस

  • उत्तराखंड सचिवालय में राज्याधीन सेवाओं में छह माह तक हड़ताल पर रोक संबंधी आदेश जारी होने के बाद का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध

  • हरिद्वार के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने के बाद मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाती जल पुलिस। Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान

  • देहरादून में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,972)
  • उधमसिंह नगर (1,311)
  • क्राइम (3,456)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (681)
  • देहरादून (10,977)
  • नैनीताल (6,423)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,117)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (510)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,364)
  • हरिद्वार (907)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60% Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%