उत्तराखंड में बढ़ी सियासी हलचल: कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
भाजपा मुख्यालय देहरादून में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते कांग्रेसी नेता।
देहरादून भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में पूर्व पालिका अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने ली सदस्यता
देहरादून 02 मई 2026। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनावी माहौल के बीच दल-बदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थाम लिया।
देहरादून स्थित बलबीर रोड भाजपा मुख्यालय में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में रुद्रपुर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा और रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा समेत कई नेताओं ने औपचारिक रूप से भाजपा जॉइन की।
भाजपा में शामिल होने वालों में महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा, घनसाली विधानसभा सीट से वर्ष 2022 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे दर्शन लाल आर्य तथा रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और 2017 की कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी राणा प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, कांग्रेस सेवा दल रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, राम प्रसाद, सुमित राई, दिनेश मौर्य, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, श्वेता शर्मा, सुदर्शन शर्मा, रिंकू बिष्ट, अरविंद सक्सेना, देवेंद्र प्रसाद जोशी और देव राम रतूड़ी सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। वहीं राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


