Big News: सीएम धामी के प्रयासों से देहरादून से टिहरी के बीच टनल निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयास के बाद केंद्र सरकार ने देहरादून से टिहरी के लिए प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु बनाई जाने वाली डीपीआर के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा देहरादून से टिहरी तक के लिए प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु डीपीआर की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि देहरादून से टिहरी तक बनने वाली इस प्रस्तावित टनल का निर्माण होने से टिहरी तक सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी और पर्यटन गतिविधियाँ और तेज़ी से बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में यह एक और ऐतिहासिक कार्य होगा।
ज्ञात हो कि देहरादून से टिहरी झील के लिए प्रस्तावित यह टनल देहरादून में राजपुर से टिहरी के कोटी कॉलोनी तक बनेगी। इसके बन जाने के बाद दून से टिहरी का सफर तय करने में बेहद कम समय लगेगा और टिहरी में वाटर स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन को विश्वस्तरीय पहचान मिल सकेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


