Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News: सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, निवेशक सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Big News: सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, निवेशक सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित

Mohan Chandra Joshi July 4, 2023
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दिसंबर में होना है अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य ईज ऑफ डुईंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन और स्टार्टअप क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में आकर्षित करने के उद्देश्य से दिसम्बर 2023 के द्वितीय सप्ताह में देहरादून में “वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023” आयोजित किया जाना प्रस्तावित है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री जी को उत्तराखण्ड निवेशक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आमन्त्रित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में निवेशक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बाबा नीब करौरी जी का चित्र और उत्तराखंड का बासमती चावल भेंट किया।

किच्छा खटीमा रेलवे स्टेशन की लागत केंद्र से वहन करने का अनुरोध

मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1546 करोड़ है। राज्य की वित्तीय स्थिति को देखते हुये उन्होंने सम्पूर्ण लागत केन्द्र सरकार द्वारा वहन किये जाने का अनुरोध किया।

अमृतसर-कोलकाता इण्डस्ट्रीयल कॉरिडोर के अन्तर्गत सैद्धान्तिक रूप से सहमत इण्डस्ट्रीयल पार्क हेतु केन्द्र सरकार के अंश लगभग रू0 410 करोड़ को अवमुक्त किये जाने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री ने किया।

बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण सीमा को पूर्ववत् रखे जाने का अनुरोध

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण सीमा को पूर्ववत् रखे जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार वित्त मंत्रालय द्वारा बाह्य सहायतित परियोजनाओं के अन्तर्गत वर्ष 2025-2026 तक के लिये ऋण सीमा को 12652 करोड़ रूपये तक सीमित कर दिया गया है। जिसके कारण राज्य के लिये महत्वपूर्ण नई परियोजनाओं के प्रस्तावों को बाह्य सहायतित परियोजनाओं के अन्तर्गत प्रस्तावित करना कठिन हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से दिलाए जाने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा दिनांक 07.03.2023 को आयोजित पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड की बैठक में संस्तुति प्रदान की गई। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी द्वारा प्रदान की जानी है।

मुख्यमंत्री ने पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता के लिए वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य के पूंजीगत व्यय को 30 सितम्बर ( 6 माह की अवधि) तक 45 प्रतिशत अनिवार्य रूप से व्यय करने की शर्त में शिथिलता प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

देहरादून के मुख्य रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट करने की स्वीकृति दी जाए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून एवं ऋषिकेश में यातायात को सुव्यवस्थित करने हेतु देहरादून के मुख्य रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट किया जाने एवं ऋषिकेश के अन्तर्गत पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि राज्य सरकार को हस्तान्तरित किये जाने का प्रस्ताव को स्वीकृत करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से 1546 करोड़ की अनुमानित लागत के किच्छा खटीमा रेलवे स्टेशन, रेलवे प्रोजेक्ट के राज्य की वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध प्रधानमंत्री से किया।

हरिद्वार में भारत सरकार के पीएसयू भेल के उपयोग में ना आ रही 457 एकड़ भूमि को राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार के अन्तर्गत भारत सरकार पीएसयू भेल के पास लगभग 457 एकड़ भूमि वर्तमान में किसी उपयोग में नहीं लायी जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से हरिद्वार में औद्योगिकीकरण एवं शहरीकरण की सम्भावनाओं के दृष्टिगत् यह भूमि राज्य सरकार को हस्तान्तरित किये जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को GST Era के उपरान्त हिमाचल सहित औद्योगीकरण को बढ़ावा दिये जाने हेतु IDS की स्कीम लॉच की गयी थी। जिसके लाभार्थियों की कैपिटल सब्सिडी अवमुक्त नहीं की गयी है। उन्होंने अनुरोध किया कि इस अति लोकप्रिय स्कीम (लगभग 1585 ईकाईयां, 1600 करोड़ की सब्सिडी एवं लगभग 7000 करोड़ का प्रत्यक्ष निवेश) को अगले 5 वर्षों हेतु पुनः लागू किया जाय।

मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण इन्फ्रा प्रोजेक्ट देहरादून – टिहरी टनल परियोजना एवं पन्तनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण के कार्यों में तेजी लाने के लिए भी प्रधानमंत्री से अनुरोध किया।

उत्तराखंड में गुड गवर्नेंस और विभिन्न विकास परियोजनों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री जी के निर्देश के क्रम में राज्य सरकार द्वारा सचिव मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 04 सदस्य टीम द्वारा गुजरात के गुड गवर्नेंस मॉडल का अध्ययन किया गया। इससे प्रेरणा पाते हुये राज्य में गुजरात के स्वागत मॉडल की तरह सीएम शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत किया गया। अब हर किसी शिकायत को एंड टू एंड डिजिटलीकरण किया गया है। जिससे हर शिकायत की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। शिकायतों के निवारण की गुणवत्ता को परखने हेतु स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा 10 परिवादियों से सीधे वार्तालाप की जा रही है। इसी के तहत 1095 हेल्पलाइन के तहत 24 घंटे कॉल सेन्टर स्थापित किये गये है। हरियाणा की तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा भी परिवार पहचान पत्र बनाया जा रहा है। उत्तराखण्ड का परिवार पहचान पत्र का डेटा डायनेमिक डेटा होगा, जो न केवल विभिन्न लाभपरक योजनाओं के लाभार्थियों को चयन करने में मदद करेगा बल्कि विभिन्न योजनाओं को निर्माण करने में सही सूचना उपलब्ध करायेगा। भारत सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा भी अनुपयोगी अधिनियमों को बदला जा रहा है। आतिथि तक लगभग 1250 ऐसे अधिनियमों का चिन्हित किया गया है एवं लगभग 250 अधिनियमों को single repeal act के माध्यम से विलोपित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा दिये गये संतृप्तीकरण के आदेश को अंगीकृत करते हुये राज्य सरकार द्वारा 07 फ्लैगशिप स्कीम का शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। 04 अन्य फ्लैगशिप स्कीम में 85 प्रतिशत से अधिक की प्रगति है। भारत सरकार एवं नीति आयोग की अपेक्षा के अनुसार बेहतर योजना संरचना, प्रभावी नीति निर्धारण, नवाचारों को प्रोत्साहन एवं अन्तर्विभागीय समन्वयन तथा विकास कार्यों के सटीक अनुश्रवण एवं गहन मूल्यांकन हेतु नीति आयोग, भारत सरकार की तर्ज पर राज्य में स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखण्ड (सेतु) का गठन किया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को बेहतर एवं सुविधायें देने हेतु प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जा रहा है। जिस हेतु गुड गवर्नेंस काउंसिल का गठन किया गया है। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा 06 आकांक्षी विकासखण्डों का चयन किया गया है। राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त रूप से अन्य 09 विकासखण्डों को सम्मिलित करते हुये कुल 15 आकांक्षी विकासखण्डों को चिन्हित करते हुये उनके विकास की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। लगभग 7000 करोड़ रूपये की हरिद्वार-ऋषिकेश पुर्नविकास महापरियोजना पर कार्य किया जा रहा है। सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर नई एडमिन सिटी की स्थापना पीपीपी मोड पर की जा रही है, जिस पर लगभग 6000 करोड़ रूपये का निवेश होगा। गिफ्ट सिटी की तर्ज पर उधमसिंह नगर जिले में 3000 एकड़ का नया शहर (पंतनगर एयरपोर्ट से 15 मिनट की दूरी पर, जिसका अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कोरिडोर आर्थिक केन्द्र होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News: सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड निवेशक सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड

Related Stories

अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा

Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन

Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
देहरादून में ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने की पहल Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा

    Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

  • टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,559)
  • उधमसिंह नगर (1,336)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,281)
  • नैनीताल (6,547)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (651)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी