Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News: पीएम मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में CM धामी ने किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Big News: पीएम मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में CM धामी ने किया प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi May 28, 2023
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया।

बैठक में उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 13 फ्लैगशिप योजनाओं में अथक प्रयास किये जा रहे है। जिसके फलस्वरूप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सॉइल हेल्थ कार्ड , किसान क्रेडिट कार्ड (Fisheries) एवं स्वामित्व स्कीम में 100% प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिये गये हैं। राज्य में भारत सरकार द्वारा दिये गये 975 अमृत सरोवर लक्ष्य के सापेक्ष 1149 अमृत सरोवर पूर्ण करते हुए लगभग 125% प्रगति प्राप्त की है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेन्शन योजना, प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (एग्रीकल्चर), योजनाओं के लक्ष्य लगभग प्राप्त कर लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी उत्कृष्ठ परिणाम प्रधानमंत्री गति शक्ति पोर्टल के माध्यम से मासिक लक्ष्य देते हुए लगातार मॉनिटरिंग के माध्यम से प्राप्त किये गये हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार के मार्गदर्शन में सशक्त उत्तराखंड @25 मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके अर्न्तगत राज्य की GSDP को अगले 5 वर्षों में दुगना करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य हेतु मैकेंजी ग्लोबल को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। इस मिशन के अंतर्गत पर्यटन क्षेत्र में आगामी 2 वर्ष में लगभग 10 हजार करोड़ रूपये का प्रत्यक्ष निवेश एवं लगभग 40 हजार रोजगार के अवसर सृजन करने हेतु पर्यटन नीति प्रख्यापित की गई है। इसी तरह राज्य में 10 नॉलेज पार्क एवं आधार मूलभूत संरचना के विकास पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। जिसमें नया देहरादून राजधानी क्षेत्र, हरकी पौड़ी ऋषिकेश कोरिडोर का पुर्नविकास प्रमुख कार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  Rishikesh News: सेल्फी प्वाइंट पर फिसला कदम, गहरी खाई में गिरा युवक; SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण बनाए जाने हेतु लगभग 500 Compliances विगत 5 वर्ष में उद्योगों हेतु कम कर दिए गए हैं। जिसके फलस्वरूप DPIIT की रैंकिंग में उत्तराखंड राज्य, वर्ष 2016 की 22वीं रैंक से सुधार कर वर्तमान Aspiring Leader की श्रेणी में आ गया है। राज्य सरकार द्वारा उद्योगों से संबंधित लगभग 1291 कानूनों का विश्लेषण किया जा रहा है। जिसमें 393 कानूनों को खत्म करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा सहमति दी गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य में सिंगल विन्डों सिस्टम स्थापित कर दिया गया हैं। जिसमें 35 विभागों की 154 सेवाऐं एक पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जा रही है। इन सभी प्रयासो से राज्य में निवेश का वातावरण अनुकूल हुआ है। जिससे विगत 5 वर्षों में राज्य में लगभग 51000 करोड रूपये का निवेश आकर्षित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में वित्तीय संसाधनों की कमी होने की वजह से जीएसटी कलेक्शन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विगत वर्ष में लगभग 27 प्रतिशत की वृद्धि अंकित की गयी है । इस वर्ष जीएसटी कलेक्शन का 50 प्रतिशत से बढ़ाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। मॉनिटरिंग पर ध्यान केन्द्रित करते हुये राज्य में विगत वर्ष में 23 मामलों को इन्वेस्टिगेट किया गया है। जिसमें 1 मामलें में अपराधी को 5 वर्ष की सजा हुई है। यह जीएसटी रिजीम में सजा का देशा का पहला मामला है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में शहरीकरण की आवश्यकता को देखते हुए लगभग 12 नये शहरों को बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत उधम सिंह नगर के किच्छा तहसील में लगभग 3000 एकड़ का नया शहर बसाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है, जिससे राज्य में लगभग 15 हजार करोड़ रूपये का प्रत्यक्ष निवेश एवं 25 हजार रोजगार के अवसर सृजित होगें ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के किसानों की आय को दुगना करने एवं भारत सरकार के संतृप्तिकरण के मूल सिद्धांत को अंगिकृत करते हुए 300 करोड़ रूपये की कैपिटल सब्सिडी के साथ सभी किसानों को पॉली हाउस वितरित किया जा रहा है। जिससे राज्य, उत्तर भारत के लिये ऑफ सीजन वेजिटेबल के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Recruitment 2026: 379 ग्रुप-सी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में कृषि के अंतर्गत स्टेट मिलटे मिशन लॉन्च किया गया है। मिलेट के मार्किटिंग को बढावा देने हेतु श्रीअन्न भोजन महोत्सव मनाये जा रहे है। जिसमें लगभग 12000 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। इसी तरह मिड-डे मिल योजना के अन्तर्गत बच्चों को 40 सप्ताह झगोंरा की खीर खिलायी जा रही है ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में कौशल विकास के अंतर्गत फॉरेन प्लेसमेंट एजेंसिज को इंपैनल किया गया है, जो राज्य के युवाओं को नर्सिंग, डे केयर, कुक, हॉस्पिटैलिटी एवं सिक्योरिटी के क्षेत्र में विदेशों में रोजगार दिलवायेगी। आगामी वर्षों में इनके माध्यम से लगभग 50 हजार युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाते हुए राज्य की आर्थिकी में लगभग 10000 करोड़ रुपए सालना की बढ़ोतरी की होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में ड्रोन के विनिर्माण एवं उपयोग को बढ़ावा दिए जाने हेतु ड्रोन पॉलिसी बनाई गई है। इसके अन्तर्गत ड्रोन एप्लिकेशन एवं रिसर्च सेन्टर के माध्यम से नये-नये क्षेत्रों में ड्रोन के उपयोग के अवसर तलाशे जायेगें। वर्तमान में राज्य के द्वारा ड्रोन ट्रैफिक प्रबन्धन, आपदा प्रबन्धन, स्वास्थ्य एवं कृषि इत्यादि क्षेत्रों में ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। नयी पॉलिसी के द्वारा निजी क्षेत्र के सहयोग से ड्रोन पायलट, ड्रोन फॉरेंसिक, ड्रोन मैपिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित किये जायेगें ।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News: पीएम मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में CM धामी ने किया प्रतिभाग Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हरिद्वार के शिव मंदिर डबल मर्डर केस का खुलासा करते एसएसपी नवनीत सिंह, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में पूर्व अपर सचिव आर.सी. लोहनी की पुस्तक ‘सेवा विधि’ का विमोचन करते हुए। Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए। Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
देहरादून के विकासनगर में महिला और युवक को गोली लगने की घटना का प्रतीकात्मक चित्र। Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
उत्तराखंड में संस्कृत आयोग गठन की तैयारी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार के शिव मंदिर डबल मर्डर केस का खुलासा करते एसएसपी नवनीत सिंह, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में पूर्व अपर सचिव आर.सी. लोहनी की पुस्तक ‘सेवा विधि’ का विमोचन करते हुए। Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए। Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

  • देहरादून के विकासनगर में महिला और युवक को गोली लगने की घटना का प्रतीकात्मक चित्र। Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (453)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,872)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,446)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,918)
  • नैनीताल (6,406)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,094)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका