बिग ब्रेकिंग: माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या , एक पुलिस जवान भी घायल
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या कुछ युवकों ने गोली मार की है। घूमनगंज इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हमले में यूपी पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है।
बताया जा रहा है कि अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। इस दौरान हमलावर तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुरक्षा के घेरे में तीन युवकों ने मीडिया के कैमरों और पुलिस सुरक्षा के बीच घुस कर पहले अतीक के कनपटी पर गोली मारी है।
इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है दोनों आरोपियों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, बोनस का शासनादेश जारी
Almora News: पार्किंग में अव्यवस्था, गंदगी पर डीएम सख्त; तत्काल सुधार के निर्देश
भगवान राम के आदर्श देते हैं एकता और सद्भाव का संदेश : सीएम धामी