Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी

भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल झीलों को नया स्वरूप देने की दिशा में 46 करोड़ से अधिक की योजनाओं पर काम तेज, पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार।
Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार नैनीताल जिले की भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल झीलों में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए।

सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल झीलों के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

ख़बर शेयर करें -

भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल के सौंदर्यीकरण पर 46 करोड़ से अधिक खर्च, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में नैनीताल जिले में झीलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।

सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के डॉ आर राजेश कुमार द्वारा शनिवार को जनपद नैनीताल में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान झीलों के पुनर्विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु संचालित एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया गया।

भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु व्यापक कार्ययोजना

भीमताल झील के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु लगभग ₹25.67 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। इस योजना के अंतर्गत झील के आसपास स्थित प्रमुख पार्कों का पुनर्विकास, दीनदयाल पार्क के समीप बोटिंग डॉक का विकास, झील किनारे 4210 मीटर लंबा कॉबल स्टोन पैदल मार्ग, उद्यानों का सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था में सुधार, सोलर स्ट्रीट लाइटिंग एवं स्ट्रीट फर्नीचर की स्थापना जैसे कार्य प्रस्तावित हैं। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा इन सभी कार्यों को प्रस्तावित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

नौकुचियाताल में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार

नौकुचियाताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु लगभग ₹20.97 करोड़ की योजना के अंतर्गत बोटिंग स्टैंड, प्रतीक्षालय एवं टिकट काउंटर, पार्किंग सुविधा, फ्लोटिंग जेट्टी, 2089 मीटर लंबा पैदल मार्ग, गज़ीबो निर्माण, व्यूपॉइंट्स, लैंडस्केपिंग एवं सोलर लाइटिंग जैसी सुविधाओं का विकास प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान इन कार्यों को भी निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कमलताल क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विकास
कमलताल क्षेत्र में ओपन शॉपिंग सेंटर (प्लाज़ा), 50 मीटर लंबा पैदल पुल, 100 मीटर पैदल मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सोलर लाइटिंग एवं लैंडस्केपिंग जैसे कार्य प्रस्तावित हैं। यह क्षेत्र भविष्य में एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण के रूप में विकसित किया जाएगा।

भवाली में मल्टीलेवल पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स निर्माण

भवाली में लकड़ी टाल क्षेत्र में मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना में बेसमेंट में पार्किंग तथा भूतल एवं प्रथम तल पर लगभग 40 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है। कार्य की प्रगति लगभग 96 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है और पूर्ण होने पर यहां 124 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Harela 2026: नैनीताल में हरेला पर हरित संकल्प का महाअभियान, 'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत हजारों पौधों का रोपण

नैनीताल शहर में पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में सरोवर पार्किंग निर्माण हेतु लगभग ₹42.77 करोड़ की परियोजना स्वीकृत है, जिसके अंतर्गत 605 चार पहिया एवं 202 दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त नैनीताल क्लब के समीप नगर पालिका भूमि पर ऑटोमेटेड पार्किंग हेतु ₹30.43 करोड़ की परियोजना प्रस्तावित है, जिससे 202 चार पहिया एवं 96 दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।

लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किया जाए।
जहां कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं, वहां शीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा आवश्यकता होने पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं में परिवर्तन करने के भी निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan Accident: हल्दूचौड़ में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत

अशोक पार्किंग स्थल के उपयोग पर निर्देश

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग स्थित अशोक पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया गया कि पूर्व में स्वीकृत धनराशि का उपयोग करते हुए पार्किंग निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।

पर्यटन और यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम

यह निरीक्षण जनपद नैनीताल में पर्यटन विकास, झीलों के संरक्षण एवं यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटकों के लिए भी बेहतर अनुभव सुनिश्चित होगा।

स्थल निरीक्षण के दौरान सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, विजयनाथ शुक्ल, प्रोजेक्ट मैनेजर, उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, संदीप सिंह रावत, प्रोजेक्ट मैनेजर, उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, दिवाकर बडोनी, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, नैनीताल, कमलेश जोशी, प्रोजेक्ट सेल ऑफिसर, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल, अनिल कुमार तड़ागी, सहायक अभियंता, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल, शिवम धीमान, अभिषेक कुमार तथा अवर अभियंता, अभिषेक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: उत्तराखंड पर्यटन कमलताल झील सौंदर्यीकरण धामी सरकार नैनीताल नौकुचियाताल भीमताल विकास कार्य

Related Stories

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान पंडाल का एल्यूमिनियम पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत के बाद घटनास्थल व अस्पताल का दृश्य देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
उत्तराखंड में भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी के बीच SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट। Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में 3.5 तीव्रता के भूकंप के बाद स्थिति का जायजा लेते प्रशासन और प्रतीकात्मक भूकंप दृश्य। Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी में महिला और उसकी बेटी से अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
हरेला 2026 पर अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Harela 2026: सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, जागेश्वर के लिए कीं 8 बड़ी घोषणाएं
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Harela 2026: सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, जागेश्वर के लिए कीं 8 बड़ी घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
हरेला पर्व 2026 पर देहरादून कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान वृक्षारोपण करते हुए। Harela 2026: हरियाली का संकल्प बना जनअभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Harela 2026: हरियाली का संकल्प बना जनअभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान पंडाल का एल्यूमिनियम पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत के बाद घटनास्थल व अस्पताल का दृश्य देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत

  • उत्तराखंड में भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी के बीच SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट। Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट

  • उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में 3.5 तीव्रता के भूकंप के बाद स्थिति का जायजा लेते प्रशासन और प्रतीकात्मक भूकंप दृश्य। Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता

  • हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी में महिला और उसकी बेटी से अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

  • गुप्त नवरात्रि पर समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की साधना करते सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुप्त नवरात्रि: समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की विशेष साधना, सत्य साधक विजेंद्र पांडे का लोककल्याण अनुष्ठान
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    गुप्त नवरात्रि: समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की विशेष साधना, सत्य साधक विजेंद्र पांडे का लोककल्याण अनुष्ठान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,799)
  • उधमसिंह नगर (1,300)
  • क्राइम (3,439)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (672)
  • देहरादून (10,877)
  • नैनीताल (6,389)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,078)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,138)
  • रुद्रप्रयाग (709)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (898)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार गुप्त नवरात्रि: समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की विशेष साधना, सत्य साधक विजेंद्र पांडे का लोककल्याण अनुष्ठान गुप्त नवरात्रि: समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की विशेष साधना, सत्य साधक विजेंद्र पांडे का लोककल्याण अनुष्ठान