बागेश्वर: मानसूनी आहट से पहले जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन को लेकर दिए कड़े निर्देश
तीन दिन में सड़कों के गड्ढे होंगे दुरुस्त, पेट्रोल-डीजल व खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित करने पर ज़ोर
बागेश्वर मानसून की दस्तक और संभावित आपदाओं के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनहित सर्वोपरि है और सभी विभाग आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहें।
बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि जनपद की सभी सड़कों पर स्थित गड्ढों की मरम्मत कार्य तीन दिवस के भीतर पूर्ण करें, ताकि यात्रियों की सुगम आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उन्होंने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के समस्त क्षेत्रों में पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता सतत रूप से सुनिश्चित की जाए, विशेषकर आपदा संभावित महीनों में। उन्होंने कहा कि जनपद के दुर्गम क्षेत्रों में भी यह आवश्यक वस्तुएं निर्बाध रूप से उपलब्ध होनी चाहिए ताकि किसी संकट की घड़ी में आमजन को कठिनाई न हो।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिला व उपगोष्ठी गोदामों में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का भंडारण किया जाए, जिससे आगामी सितंबर माह तक जनपद में खाद्यान्न की किसी भी प्रकार की किल्लत न हो। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न की उपलब्धता के साथ वितरण प्रणाली भी दुरुस्त होनी चाहिए, जिससे किसी आपदा की स्थिति में राहत त्वरित गति से दी जा सके।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और जो अधिकारी या कर्मचारी आपदा प्रबंधन में कोताही बरतेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि जनपद बागेश्वर के नागरिकों को आपदा की स्थिति में हरसंभव सहायता समय पर उपलब्ध हो सके।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा